एक्सप्लोरर

जनरेटिव AI सर्च से लेकर रोबोटैक्सी तक, ये Technologies इस साल बदल सकती हैं दुनिया, रहेंगी सबकी निगाहें

टेक्नोलॉजी की मदद से दुनिया पहले से कहीं तेज गति से बदल रही है. इस साल भी कई ऐसी टेक्नोलॉजीज पर सबकी नजर रहेंगी, जो दुनिया पर बड़ा असर डालेगी. MIT रिव्यू ने ऐसी टेक्नोलॉजीज की लिस्ट जारी की है.

इस साल का एक महीना बीता है और इस दौरान टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कई अहम विकास देखने को मिले हैं. DeepSeek के सस्ते AI मॉडल ने पूरे टेक जगत में हलचल मचा दी है. ऐसे में यह देखना मजेदार होगा कि इस साल और किन टेक्नोलॉजीज पर दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी. MIT टेक्नोलॉजी रिव्यू ने ऐसी कुछ टेक्नोलॉजी की लिस्ट जारी की है, जो इस साल नहीं तो आने वाले कुछ सालों में दुनिया पर बहुत बड़ा असर डालने जा रही हैं.

वेरा सी रुबिन ऑब्जर्वेटरी

चिली स्थित यह शक्तिशाली टेलीस्कोप इस साल दक्षिणी आसमान का लगभग एक दशक लंबा चलने वाला सर्वे शुरू करेगा. इसकी मदद से वैज्ञानिकों को डार्क मैटर, मिल्की वे और स्पेस के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलेगा, जो मानवता के काम आ सकता है.

जनरेटिव AI सर्च

इस साल की शुरुआत में ही DeepSeek की लोकप्रियता ने यह विश्वास और मजबूत कर दिया है कि इस साल जनरेटिव AI सर्च का बोलबाला रहने वाला है. AI की मदद से सर्च और आसाना होगी और ऑन-डिवाइस टेक्नोलॉजी भी पहले से कहीं अधिक उपयोगी होने जा रही है.

स्मॉल लैंग्वेज मॉडल

AI के विकास के साथ स्मॉल लैंग्वेज मॉडल का भी अहम योगदान रहने वाला है. कम लागत में तैयार होने वाले ये मॉडल बड़े मॉडल के साथ मुकाबला कर सकेंगे. इससे यूजर्स के साथ-साथ कंपनियों को भी फायदा होगा.

रोबोटैक्सी

लंबी टेस्टिंग के बाद अब MIT का मानना है कि इस साल रोबोटैक्सी अपना जलवा दिखा सकता है. बीते हफ्ते ही अमेरिकी कंपनी वायमो ने 10 नए शहरों में ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के टेस्ट शुरू करने की बात कही है.

तेजी से सीखने वाले रोबोट

रोबोट पिछले काफी समय से हमारे बीच में हैं, लेकिन AI के आने के बाद इनमें जबरदस्त सुधार देखने को मिला है. ऐसी खबरें हैं कि फॉक्सकॉन इंसानों जैसे दिखने वाले रोबोट को अपनी फैक्ट्री में प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए तैनात करेगी.

स्टेम-सेल थैरेपी

इस साल स्टेम-सेल थैरेपी पर भी दुनियाभर की निगाहें टिकी होंगी. दरअसल, लैब में बनी कुछ सेल ने टाइप 1 डायबिटीज और कुछ अन्य बीमारियों को ठीक करने में कामयाबी पाई है. ऐसे में उम्मीदें और बढ़ गई हैं.

ये भी पढ़ें-

रोजाना एक रुपये की एक्स्ट्रा लागत पर पाएं अनलिमिटेड 5G डेटा, वैलिडिटी भी लंबी, काम का है यह रिचार्ज प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget