एक्सप्लोरर

OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT स्टोर, खुद का चैटबॉट बनाकर कमा सकते हैं पैसा

GPTs Store: ओपन एआई ने आखिरकार चैट जीपीटी स्टोर लॉन्च कर दिया है. हालांकि ये सभी के लिए उपलब्ध नहीं है. जानिए क्या है इसकी खासियत और कैसे इसे आप यूज कर पाएंगे. पैसे कमाने का भी तरीका जानिए.

ओपन एआई ने चैट जीपीटी स्टोर लाइव कर दिया है. हालांकि इसे सभी एक्सेस नहीं कर सकते. चैट जीपीटी स्टोर को यूज करने के लिए आपको चैट जीपीटी प्लस या चैट जीपीटी टीम, जो एक नया प्लान है, उसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा. चैट जीपीटी स्टोर एक तरह से गूगल प्लेस्टोर और एप्पल के ऐपस्टोर की तरह है जहां आपको अलग-अलग ऐप्स अलग-अलग कामों के लिए मिलेंगे. फिलहाल चैट जीपीटी स्टोर में फ्री में यूज करने के लिए ट्रेल रिकमेंडेर Alltrails की तरफ से, खान अकेडमी की तरफ से कोड ट्यूटर और canva की ओर से एक कंटेंट डिजाइनर उपलब्ध है. आने वाले समय में और GPTs इसमें ऐड होंगे.

GPTs स्टोर पर मौजूद ऐप्स ओपन एआई के टेक्स्ट बेस्ड GPT-4 और इमेज जनरेटिंग मॉडल DALL-E 3 पर बेस्ड हैं. आप पॉपुलर GPTs को कम्यूनिटी लीडर बोर्ड पर एक्सेस कर सकते हैं, जिन्हें लाइफस्टाइल, राइटिंग, रिसर्च आदि कैटेगरी के हिसाब से लिस्ट किया गया है. ओपन एआई जल्द GPTs को मोनेटाइज करने का प्लान भी लाने वाली है. इसके बाद पॉपुलर क्रिएटर्स के साथ कंपनी रेवेन्यू शेयर करेगी. 

खुद का GPT बनाना है एकदम आसान

खुद का GPT बनाने के लिए आपको कोडिंग आदि की जरूरत नहीं है. इसे एक सामान्य व्यक्ति भी बना सकता है. इसके लिए आपको ओपन एआई के GPT बिल्डर टूल का इस्तेमाल करना है और उसे आसान भाषा में बताना है कि आपको कैसा ऐप चाहिए, जैसे डिजाइनिंग के लिए, कुकिंग में मदद के लिए आदि कुछ भी. जीपीटी बिल्डर तुरंत आपके लिए एक AI पॉवर्ड चैटबॉट तैयार कर देगा.

अपने GPTs को ओपन एआई के स्टोर पर सबमिट करने के लिए डेवलपर्स को अपने यूजर प्रोफाइल को सत्यापित करना होगा और अपने जीपीटी को ओपनएआई के नए रीव्यू सिस्टम में जमा करना होगा जिसमें मानव और स्वचालित रीव्यू का मिश्रण शामिल है ताकि ये चेक किया जा सके कि GPT कंपनी के सभी नियमों को फॉलो करता है या नहीं. ध्यान दें, GPTs के अंदर का सारा डेटा एकदम सेफ रहने वाला है और इसे क्रिएटर्स एक्सेस नहीं कर पाएंगे. यानि कोई यूजर्स क्या कुछ GPTs के अंदर सर्च आदि कर रहा है ये डेवलपर्स को पता नहीं लगेगा, साथ ही यूजर्स का डेटा भी एकदम सेफ रहेगा.

यह भी पढ़ें:

CES 2024: लॉन्च हुआ एंड्रॉइड और विंडोज दोनों पर चलने वाला लैपटॉप, कैसे करता है काम?  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget