एक्सप्लोरर

CES 2024: लॉन्च हुआ एंड्रॉइड और विंडोज दोनों पर चलने वाला लैपटॉप, कैसे करता है काम?  

लास वेगास में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो चल रहा है. इस इवेंट में एक से बढ़कर एक चीजें दुनियाभर की कंपनियां लॉन्च कर रही हैं. बीते दिन एक ऐसा लैपटॉप पेश किया गया है जो एंड्रॉइड और विंडोज दोनों पर काम करता है.

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में लेनोवो ने एक ऐसा लैपटॉप लॉन्च किया है जो एंड्रॉइड और विंडोज को दोनों पर काम करता है. यानि इसमें विंडोज 11 भी काम करेगी और आप एंड्राइड OS का भी मजा ले पाएंगे. इसे आप 2 इन 1 लैपटॉप भी कह सकते हैं. कंपनी ने इवेंट में ThinkBook Plus Gen 5 Hybrid को लॉन्च किया है. यदि आप इसे लैपटॉप की तरह यूज करते हैं तो ये विंडोज 11 पर एक सामान्य लपटॉप की तरह काम करेगा, वहीं, अगर आप इसे टैबलेट की तरह यूज करते हैं तो ये एंड्रॉइड 13 पर चलने वाले एक टैब की तरह काम करेगा. अगर आप सोच रहे हैं ऐसा कैसे तो दरअसल, इसमें डिटैचेबल स्क्रीन मिलती है. यानि आप लैपटॉप से स्क्रीन को अलग कर सकते हैं.

स्क्रीन को अलग करते ही टैबलेट मोड ऑन हो जाता है और आप इसे टैब की तरह यूज कर सकते हैं. लैपटॉप मोड की बात करें तो इसमें इंटेल कोर 7 अल्ट्रा प्रोसेसर, 32GB रैम, 1TB SSD, और 75 WHr बैटरी सपोर्ट मिलता है. टैबलेट मोड में ये Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 38 WHr बैटरी सपोर्ट के साथ आता है. डिवाइस 14 इंच 2.8K OLED स्क्रीन के साथ आता है.

Lenovo ThinkBook Plus Gen 5 Hybrid Solution - YouTube

कितनी है कीमत?

प्राइस की बात करे तो लेनोवो ने बताया कि ThinkBook Plus Gen 5 Hybrid US में 2024 के दूसरे क्वार्टर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 1,999 डॉलर यानि लगभग 1,66,009 रुपये होगी. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं है कि क्या ये डिवाइस भारत में भी आएगा या नहीं.

इससे पहले CES 2024 इवेंट में Kohler ने स्मार्ट कमोड लॉन्च किया है. इसमें आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है. सारा काम आप अलेक्सा से करवा सकते हैं. कमोड के साथ आपको एक रिमोट भी मिलता है जो 2 यूजर्स के हिसाब से सीट को एडजस्ट करने की सुविधा देता है. आप सीट का टेम्परेचर, जेट का प्रेशर और मोड बदल सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

CES 2024: स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के बाद अब आया स्मार्ट कमोड, Alexa करेगा सारा काम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget