एक्सप्लोरर

इन देशों के लोग नहीं कर पाएंगे ChatGPT का इस्तेमाल, जानिए क्यों किया जा रहा बैन

ChatGPT Ban : इटली सहित कई देशों ने AI चैटबॉट ChatGPT पर बैन लगाया है. आइए उन सभी देशों पर एक नज़र डालते हैं, जहां चैटजीपीटी नहीं चलता है.

ChatGPT : ChatGPT ने दुनियाभर में तहलका मचाया हुआ है. कई लोग ChatGPT से अपना काम आसान कर रहे हैं तो कई लोगों को इससे खौफ है. लोगों को डर है कि कहीं AI इंसानों पर हावी न हो जाए. इसके साथ ही, कई लोग प्राइवेसी से जुड़ी समस्याओं का हवाला भी दे रहे हैं. इटली में डेटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने हाल ही में प्राइवेसी संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए OpenAI के वायरल AI चैटबॉट चैटजीपीटी पर बैन लगा दिया है. ओपनएआई यूजर्स को दूसरे यूजर्स की चैटबॉट से बातचीत के टाइटल को देखने की अनुमति देता है, जो प्राइवेसी के लिहाज से बिलकुल ठीक नहीं है.

हालांकि, इटली एकमात्र ऐसा देश नहीं है जिसने AI  चैटबॉट ChatGPT पर बैन लगाया है. इससे पहले, इटली, उत्तर कोरिया, ईरान, रूस और चीन ने विभिन्न कारण बताते हुए Open AI के AI टूल को अपनी अपने देश से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. आइए उन सभी देशों पर एक नज़र डालते हैं, जहां चैटजीपीटी नहीं चलता है.

इन देशों में बैन है ChatGPT 

चीन 

चीन को चिंता है कि अमेरिका फेक इन्फॉर्मेशन फैलाने और वैश्विक नेरेटिव्स को इनफ्लुएंस करने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर सकता है. विदेशी वेबसाइटों और एप्लिकेशन के खिलाफ अपने सख्त नियमों के चलते चीन ने चैटजीपीटी पर बैन लगा दिया है. 

रूस

रूस चैटजीपीटी के दुरुपयोग को लेकर चिंतित है. इसके अलावा, दूसरी तरफ रूस के पश्चिमी देशों से रिश्ते ठीक नहीं हैं. ऐसे में, वह चैटजीपीटी जैसे प्लेटफॉर्म को अपने देश में किसी नैरेटिव के जरिए लोगों को भड़काने की इजाजत नहीं देगा. इस वजह से दुनिया के सबसे बड़े देश में भी चैटजीपीटी की सर्विस अवेलेबल नहीं है

ईरान

ईरान अपने सख्त सेंसरशिप नियमों के लिए जाना जाता है. यहां की सरकार कई वेबसाइटों और सर्विस के एक्सेस पर  कड़ी नजर रखती है और फिल्टर करती है. इसके अलावा, परमाणु समझौते को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच संबंध बिगड़ चुके हैं. इस तरह के तमाम राजनीतिक तनाव के बाद अमेरिका का एआई चैटबॉट ईरान में भी बैन है.

उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया में, किम जोंग-उन की सरकार ने इंटरनेट के इस्तेमाल को काफी रिस्ट्रिक्ट किया हुआ है. यहां की सरकार अपने नागरिकों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर बारीकी से नजर रखती है. इतनी सख्ती को देखते हुए यह को आश्चर्य की बात नहीं है कि उत्तर कोरियाई सरकार ने चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर क्यों रोक लगा रखी है.

क्यूबा

क्यूबा में भी, इंटरनेट का इस्तेमाल सीमित है और सरकार  सख्ती से इंटरनेट एक्टिविटी को कंट्रोल करती है. इस वजह से यहां पर OpenAI के चैटबॉट ChatGPT सहित कई वेबसाइटें बैन हैं.

सीरिया

सीरिया में भी सख्त इंटरनेट सेंसरशिप कानून हैं, सरकार इंटरनेट ट्रैफिक पर भारी निगरानी करती है. यहां की सरकार भी यूजर्स को कई वेबसाइटों और सर्विस के एक्सेस से रोकती है. इसी कारण से चैटजीपीटी भी यहां उपलब्ध नहीं है. देश पहले से ही गलत इन्फो की वजह से कई दिक्कतों का सामना कर रहा है. अब यह अपने जोखिम को और बढ़ाना नहीं चाहता है. 

यह भी पढ़ें - Vivo T2 की लॉन्च डेट कन्फर्म, बेहतर परफॉर्मेंस की तलाश कर रहे लोगों की बनेगा पसंद... इतनी होगी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे लोग खोलेंगे तो दिखेगा नया फोन, लेकिन आपको मिलेंगे सारे ऐप्स, क्या आप जानते हैं यह फीचर?
दूसरे लोग खोलेंगे तो दिखेगा नया फोन, लेकिन आपको मिलेंगे सारे ऐप्स, क्या आप जानते हैं यह फीचर?
एप्पल ने बढ़ाई MacBook और iPad की कीमतें, खरीदने से पहले देखे क्या है नया प्राइस
एप्पल ने बढ़ाई MacBook और iPad की कीमतें, खरीदने से पहले देखे क्या है नया प्राइस
सरकार ने लगाया बैन, लेकिन बच्चे फिर भी सोशल मीडिया पर, क्या फेल हो गया ऑस्ट्रेलिया का कानून?
सरकार ने लगाया बैन, लेकिन बच्चे फिर भी सोशल मीडिया पर, क्या फेल हो गया ऑस्ट्रेलिया का कानून?
Elon Musk करेंगे नया कमाल, Starmind में बनाएंगे 10 लाख एआई सैटेलाइट का नेटवर्क
Elon Musk करेंगे नया कमाल, Starmind में बनाएंगे 10 लाख एआई सैटेलाइट का नेटवर्क

वीडियोज

Electric Sierra Finally Revealed! Tata की सबसे Iconic SUV की वापसी #autolive
Bollywood News: छोटे पर्दे के बाद बड़े पर्दे पर मचेगा भौकाल! Mirzapur The Movie के नए किरदार हिलाएंगे कलीन भैया की गद्दी? (25.06.26)
Anupamaa: Anupama के हंसते-खेलते परिवार में पुलिस की एंट्री, Ansh पर लगा बड़ा आरोप!
Sansani | Crime News: सिया/सोनम तो बेवफा है ! | Pune News
दिल कहे BUY, दिमाग कहे WAIT! Triumph Tracker 400 Review #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस में बड़े फेरबदल की आहट! पुराने नेताओं के साथ सोनिया की बैठक, मोदी सरकार के खिलाफ रणनीति
कांग्रेस में बड़े फेरबदल की आहट! पुराने नेताओं के साथ सोनिया की बैठक, मोदी सरकार के खिलाफ रणनीति
राहुल गांधी का जिक्र कर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, 'आज नहीं तो कल, कांग्रेस जरूर...'
राहुल गांधी का जिक्र कर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, 'आज नहीं तो कल, कांग्रेस जरूर...'
भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्यों बदली अपने जन्म की तारीख? जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य
भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्यों बदली अपने जन्म की तारीख? जानें क्या है रहस्य
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
AIIMS का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर पाबंदी! मरीजों की डिटेल पोस्ट करने पर हो सकती है कार्रवाई
AIIMS का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर पाबंदी! मरीजों की डिटेल पोस्ट करने पर हो सकती है कार्रवाई
Explained: PM मोदी की अपील के बाद लगातार सस्ता हो रहा सोना! इस महीने 16,000 रुपए गिरा, एक्सपर्ट्स से समझें- खरीदें या नहीं?
PM मोदी की अपील के बाद सोना सस्ता! जून में 16,000 रुपए गिरा, एक्सपर्ट से जानें- खरीदें या नहीं?
Passport Fee: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना दोगुना महंगा, कितने पेज के लिए कितनी लगेगी फीस, नए रेट जान लें
Passport Fee: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना दोगुना महंगा, कितने पेज के लिए कितनी लगेगी फीस, नए रेट जान लें
Embed widget