एक्सप्लोरर

अतिरिक्त डेटा चाहिए? 100 रुपये से कम में Airtel, Jio, BSNL और Vi दे रहे हैं ये शानदार ऑफर

अगर आपका डेटा जल्दी खत्म हो गया है या किसी वजह से आपको अतिरिक्त डेटा की जरूरत है तो आप बीएसएनएल, जियो, एयरटेल और वोडाफोन के अतिरिक्त डेटा प्लान रिचार्ज खरीद सकते हैं. ये हैं 100 रुपये से कम वाले एक्स्ट्रा डेटा प्लान.

आजकल इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से डेटा की सबसे ज्यादा खपत हो रही है. ऐसे में कई बार फोन में सिर्फ डेटा की जरूरत पड़ती है. टेलीकॉम कंपनियां आपको ऐसे कई डेटा पैक दे रही हैं जिनमें आपको अतिरिक्त डेटा मिलता है. BSNL, Airtel, Jio और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनी अपने ओनली प्रीपेड डेटा प्लान्स ऑफर्स कर रही हैं, जिनमें यूजर्स ऐड ऑन डेटा का फायदा उठा सकते हैं यानी अगर आपको फोन में कॉलिंग और दूसरी सुविधाएं नहीं चाहिए सिर्फ डेटा की जरूरत है तो आप ये रिचार्ज करवा सकते हैं. खास बात ये है कि इन प्लान की कीमत 100 रुपये से भी कम है. आप अपने इस्तेमाल के हिसाब से इनमें से कोई भी डेटा प्लान ले सकते हैं. 

Airtel- अगर आप Airtel का प्लान खरीदना चाहते हैं तो एक कॉम्बो प्लान है. जिसमें आपको 2 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 200 MB डेटा मिलेगा. इस प्लान की कीमत 19 रुपये है. वहीं Airtel का 98 वाला प्लान है, जिसमें आपके मौजूदा पैक की वैलिडिटी के साथ 12GB अतिरिक्त डेटा मिलता है. 

BSNL- अगर आप बीएसएनएल का डेटा पैक चाहते हैं तो इसके लिए आपको 98 रुपये चुकाने होंगे. आपको इस प्लान में डेली 2GB डेटा मिलेगा. बाद में डेटा की स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाएगी. कंपनी 97 रुपये वाला प्लान भी ऑफर कर रही है. इसमें रोजना 2GB डेटा मिलेगा. डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड घटकर 80 Kbps हो जाएगी. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS भी मिलेंगे.

Jio- अगर आप जियो का प्लान खरीदना चाहते हैं तो आपको कंपनी 101 रुपये में 4G डेटा प्लान ऑफर कर रही है. जियो के इस प्लान में आपको 12GB डेटा और 1362 IUC मिनट का टॉकटाइम मिल रहा है.  
 
Vodafone- Vi भी आपको ऐसे कई डेटा पैक ऑफर करता है, जिनकी कीमत 100 रुपये से कम है. आपको इसमें डबल डेटा ऑफर मिल रहा है यानी 28 दिन के लिए 12GB डेटा मिलेगा. Vi का 48 रुपये वाला प्लान भी है, इसमें आपको 28 दिन के लिए 3 GB डेटा मिल रहा है. ये सिर्फ डेटा प्लान हैं.

ये भी पढ़ें: 28 दिन की वैधता वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, Jio, Airtel और VI दे रहें ये खास ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget