एक्सप्लोरर

Online Scam Alert: एक गलती से पड़ जाएंगे लेने के देने! ऑनलाइन बुक कर रहे फ्लाइट टिकट तो जान लें ये जरूरी बातें

Online Scam Alert: ऐसे कई ऑफर सामने आते हैं कि अगर आप यहां से फ्लाइट टिकट बुक करेंगे तो आपको काफी सस्ती टिकट मिल जाएंगे. अगर आपके पास भी ऐसे ऑफर आते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है.

Online Flight Ticket Booking Scam: आजकल हर चीज ऑनलाइन बुक की जाती है चाहे वो किसी फ्लाइट की टिकट हो या फिर मूवी की...कभी-कभार तो ऐसा होता है कि ऑफर्स के चक्कर में ऑनलाइन टिकट बुकिंग हमारी लिए महंगी पड़ जाती है और हम कुछ ही सेकंड में अपने जीवनभर की कमाई गंवा सकते हैं. इसे ही ऑनलाइन बुकिंग फ्रॉड कहा जा सकता है.

इस फ्रॉड से बचने के लिए सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि वो कौन से कारण हैं, जिनकी वजह से हम स्कैम के जाल में फंस जाते हैं. 

स्कैमर्स ऐसे बनाते हैं निशाना

सस्ते टिकट का लालच देकर फंसाना: कई बार स्कैमर्स लोगों को ऑफर देते हैं कि फलां फ्लाइट टिकट पर बड़ी छूट मिल रही है जो कि सीमित समय तक है और जल्दी बुक न करने पर आप ये मौका गंवा देंगे. इस तरह भोली-भाली जनता इन स्कैमर्स की बातों में आ जाती है और टिकट बुक करने की कोशिश करने लगती है. यही वो वजह होती है, जिसमें लोग स्कैम के शिकार हो जाते हैं. 

सस्पेक्टेड ईमेल्स: कई बार लोगों को ईमेल पर फेक फ्लाइट बुकिंग के ऑफर दिए जाते हैं. इन ईमेल्स में कुछ सस्पेक्टेड लिंक्स होते हैं जो कि फेक वेबसाइट्स पर पहुंचा देते हैं. अगर लोग इन लिंक्स पर क्लिक करते हैं और पर्सनल जानकारी शेयर करते हैं तो बड़ा स्कैम का शिकार हो जाते हैं. 

कंपनी के नाम का उपयोग: स्कैमर्स फेक वेबसाइट्स बनाते हैं और किसी विशेष एयरलाइन के नाम का यूज करके लोगों को धोखा देते हैं. लोग समझते हैं कि शायद हम सही जगह से टिकट बुक कर रहे हैं, लेकिन फेक वेबसाइट से टिकट बुक कर वो अपने सारे पैसे गंवा देते हैं. 

कैसे इस स्कैम से बच सकते हैं

ऑनलाइन फ्लाइट टिकट बुक करते समय आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहला यही कि आपको यह सुनिश्चित करना है कि आप विश्वसनीय और सत्यापित वेबसाइट का यूज कर रहे हैं या नहीं...क्योंकि ये वेबसाइट फिशिंग या ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ी हो सकती हैं, इसलिए सही वेबसाइट पर ही अपने फ्लाइट टिकट की बुकिंग करें. 

तीसरा ये कि ऑनलाइन पेमेंट करते समय ये सुनिश्चित करें कि आप सुरक्षित तरीके से भुगतान कर रहे हैं क्योंकि कभी-कभार ऐसा होता है कि स्कैमर्स के झांसे में आकर आप अपनी बैंक डिटेल्स अनजाने में उसके साथ शेयर कर देते हैं. 

एक जरूरी चीज आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आप जिस भी साइट पर पेमेंट कर रहे हैं, उस साइट के यूआरएल में https जरूर चेक करें. अगर साइट में https नहीं है तो इसका मतलब यह है कि वह साइट पेमेंट करने के लिए सेफ नहीं है. 

यह भी पढ़ें:-

Free Fire Max Redeem Codes Today: 3 जून 2024 के 100% पक्के रिडीम कोड्स, फ्री रिवॉर्ड्स के लिए तुरंत फॉलो करें ये प्रोसेस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल
फास्ट चार्जिंग के लिए कैसी केबल चुनें? Type-A और Type-C का अंतर समझें
फास्ट चार्जिंग के लिए कैसी केबल चुनें? Type-A और Type-C का अंतर समझें

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget