एक्सप्लोरर

क्या पूरे भारत में बंद हो जाएगी वनप्लस की ऑफलाइन सेल? समझें पूरा मामला

OnePlus Mobile: वनप्लस के स्मार्टफोन और अन्य प्रॉडक्ट की ऑफलाइन बिक्री 1 मई से दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बंद हो सकती है, लेकिन अब ख़बर आ रही है कि इसका असर पूरे भारत में भी पड़ सकता है.

OnePlus India: 1 मई से दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में वनप्लस प्रॉडक्ट्स की ऑफलाइन बिक्री बंद होने वाली है. दक्षिण भारत संगठित खुदरा विक्रेता संघ (ओआरए) ने पिछले हफ्ते इस बात का ऐलान किया था कि वनप्लस से लगातार अपनी समस्याएं बताने के बाद भी समाधान ना होने पर उन्होंने 1 मई से ऑफलाइन बिक्री को बंद करने का फैसला लिया है. अब इस ख़बर में एक नया अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक वनप्लस की ऑफलाइन बिक्री सिर्फ दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश में भी बंद हो सकती है.

AIMRA ने दी धमकी

भारत में 1,50,000 से अधिक ऑफलाइन स्मार्टफोन खुदरा विक्रेताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) ने वनप्लस से कहा है कि उसके सदस्य वनप्लस प्रॉडक्ट्स को बेचना बंद कर सकते हैं. उधर, दक्षिण भारतीय संगठित खुदरा विक्रेता संघ (ORA) 1 मई से बिक्री प्रतिबंध की घोषणा की है, जो 4,300 ऑफलाइन खुदरा विक्रेताओं का प्रतिनिधित्व करता है.

ऐसे में अगर ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने भी वनप्लस प्रॉडक्ट्स की ऑफलाइन बिक्री को बंद करने का ऐलान कर दिया तो इसका मतलब है कि पूरे भारत में वनप्लस के स्मार्टफोन समेत अन्य प्रॉडक्ट्स की ऑफलाइन बिक्री बंद हो जाएगी. अगर ऐसा हुआ तो वनप्लस के व्यापार पर बुरा और बड़ा असर पड़ सकता है.

AIMRA ने वनप्लस को लिखा पत्र

एंड्रॉइड अथॉरिटी के मुताबिक AIMRA ने वनप्लस को एक पत्र भेजा, जिसमें वनप्लस प्रॉडक्ट्स की ऑफलाइन बिक्री को एक मई से बंद करने वाले ओआरओ के फैसले का समर्थन व्यक्त किया गया है. इस पत्र के एक अंश में लिखा है कि, अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम पूरे भारत में वनप्लस का कारोबार भी बंद कर सकते हैं, क्योंकि जनरल मेनलाइन ट्रेड में स्थिति काफी खराब बनी हुई है और कंपनी की ओर से कोई सांत्वना या कमिटमेंट भी नहीं मिल आ रहा है.

बिक्री बंद करने का कारण

आपको बता दें कि ORA और AIMRA की ओर से वनप्लस के खिलाफ उठाए जा रहे इतने कठोर कदम का कारण वर्षों से, वनप्लस इंडिया का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध ना करा पाने, खराब मार्जिन की पेशकश करने, क्लेम्स को खराब तरीके से निपटाने, कमिटमेंट्स को पूरा ना करने, भारतीय खुदरा विक्रेताओं के साथ अच्छे रिलेशन ना रखना इत्यादि है.

वनप्लस ने क्या कहा?

बहरहाल, वनप्लस इंडिया ने एंड्रॉयड अथॉरिटी के साथ भारत में कंपनी की मौजूदा परिस्थितियों के बारे में एक इमेल शेयर किया है. भारत में रिटेल सेल पर लगाई गई रोक पर वनप्लस ने कहा कि, वनप्लस पिछले सात वर्षों में अपने विश्वसनीय रिटेल पार्टनर्स से मिले सभी समर्थन की कद्र करता है. फिलहाल, हम अपने पार्टनर्स के साथ उनके द्वारा उजागर किए गए समस्याओं पर काम कर रहे हैं, जिससे भविष्य में एक मजबूत और समृद्ध रिश्ते के लिए हमारी निरंतर प्रतिबद्धता सुनिश्चित हो सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget