एक्सप्लोरर

One Plus Nord स्मार्टफोन 4 अगस्त से इस प्लेटफॉर्म पर मिलेगा, गैलेक्सी A51 से है सीधी टक्कर

One Plus Nord स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया गया था. यह पहला मौका है जब स्मार्टफोन ओपन सेल में खरीदे जाने के लिए उलब्ध होगा.

वन प्लस का मीड रेंज स्मार्ट OnePlus Nord, 4 अगस्त से एमेजन इंडिया की वेबसाइट पर ओपन सेल में मिलेंगे. अब तक यह स्मार्टफोन सिर्फ प्री बुकिंग के जरिए ही मिल रहा था. हालांकि शुरुआती सेल में Nord के 8GB रैम और 12GB रैम वेरिएंट ही सेल में खरीदे जाने के लिए उपलब्ध होंगे. वनप्लस पहले ही बता चुका है कि 6GB रैम वेरिएंट को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा. इस प्राइज सेगमेंट में वनप्लस की सीधी टक्कर सैमसंग गैलेक्सी A51 से है.

वनप्लस ने नॉर्ड से 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये तय की है. वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये में खरीदे जाने के लिए उपलब्ध होगा. 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में आएगा.

वनप्लस नॉर्ड की खूबियां

वनप्लस नॉर्ड में कंपनी ने 6.4 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया है. कंपनी ने स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेकशन दिया है. स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगान 765 प्रोसेसर के साथ आता है. साथ ही नॉर्ड में एंड्रीनों 620 जीपीयू दिया गया है. स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 4115mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है.

कंपनी ने अपने बाकी स्मार्टफोन की तरह नॉर्ड के कैमरा पर खास ध्यान रखा है. स्मार्टफोन के बैक पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. नॉर्ड में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है, जबकि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मेक्रो सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है. सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

A51 से है टक्कर

वन प्लस की सीधी टक्कर सैमसंग के मीड रेंड स्मार्टफोन A51 है. A51 सैमसंग के पिछले साल लॉन्च किए गए पॉपुलर स्मार्टफोन A50 का अपग्रेडेड वेरिएं Galaxy A51 के 6GB+128GB की कीमत 23,998 रुपये है, जबकि 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 25,998 रुपये है.

Samsung Galaxy A51 में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. स्मार्टफोन में कंपनी ने अपना Exynos 9611 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है जो कि Mali G72 GPU के साथ आता है. स्मार्टफोन में कंपनी ने 4000mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया है. स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है.

Galaxy A51 में सैमसंग ने क्वॉड कैमरा सेटअप ही दिया है. स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जबकि 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा फोन में इस्तेमाल किया गया है. स्मार्टफोन में सेल्फी लेने के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रेंट कैमरा है.

फ्लैश सेल में कल एक बार फिर मिलेगा Motorola One Fusion Plus, इस फोन से है मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
रैकिंग में विराट कोहली की छलांग, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
रैकिंग में कोहली की छलांग, नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
Embed widget