एक्सप्लोरर

OnePlus Nord CE 4 की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, कैमरा, डिजाइन, कलर और प्रोसेसर का चला पता

OnePlus Nord CE 4: वनप्लस नॉर्ड सीरीज का अगला स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है. इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है और इसमें आने वाले कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चल गया है.

OnePlus Nord CE 4 Launch Date: वनप्लस मिडरेंज कैटेगरी में अपना अगला स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च करने वाली है. इस फोन का नाम OnePlus Nord CE 4 होगा. यह वनप्लस के पिछले मिडरेंज फोन OnePlus Nord CE 3 का अपग्रेड वर्ज़न होगा.

इस फोन का इंतजार वनप्लस के फैन्स पिछले काफी महीनों से कर रहे हैं, और अब आखिरकार कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है. इतना ही नहीं, इस फोन में मिलने वाले प्रोसेसर, फोन के डिजाइन, कैमरा सेटअप और कलर के बारे में भी पता चल गया है. आइए हम आपको वनप्लस के इस सस्ते फोन के बारे में बताते हैं.

वनप्लस की नई नॉर्ड सीरीज

वनप्लस अपनी इस नई नॉर्ड सीरीज के नए फोन को 1 अप्रैल, 2024 की शाम 6:30 बजे लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए इस लेटेस्ट ख़बर का ऐलान किया है. कंपनी ने OnePlus Nord CE 4 का एक माइक्रो-साइट अमेज़न पर भी लाइव किया है, जिससे इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है.

अमेज़न पर जारी किए गए माइक्रो-साइट से पता चला है कि वनप्लस नॉर्ड के इस फोन में कंपनी प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल करेगी. कंपनी ने इस फोन में एलीगेंस और प्रीमियम डिजाइन देने का दावा किया है, जो कंपनी के फ्लैगशिप प्रॉडक्ट से प्रेरित है. कंपनी ने अपने इस फोन के कैमरा डिजाइन में बदलाव किया है.

कैसा होगा फोन का डिजाइन और कैमरा?

OnePlus Nord CE 3 में कंपनी ने दो बड़े-बड़े आकार वाले सर्कल शेप में कैमरा सेंसर्स दिए हैं, जिसके लिए कंपनी ने कोई कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन नहीं बनाया था, लेकिन OnePlus Nord CE 4 के पिछले हिस्से की बाईं ओर एक पतली कैप्सूल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है.

हालांकि ये कैमरा कितने मेगापिक्सल और अपर्चर के साथ आएंगे, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इसके अलावा फोन दो कलर्स - ग्रीन और ब्लैक में लॉन्च होने वाला है.

इस फोन में 4nm वाले प्रोसेसर Snapdragon 7 Gen 3 का इस्तेमाल किया जाएगा, जो ग्राफिक्स के लिए Adreno 720 GPU के साथ आएगा. इस फोन में फ्लैट-एज वाला डिजाइन दिया गया है. इस फोन की दाहिनी ओर वॉल्यूम रॉकर्स और पॉवर बटन दिए गए हैं. इस फोन की ऊपरी ओर में एक सेकेंडरी माइक्रोफोन और आईआर ब्लास्टर (IR Blaster) दिया गया है.

अब देखना होगा कि इस फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन्स कैसे होंगे. हालांकि, कंपनी इस फोन में सेंटर्ड पंच-होल नॉच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ एक AMOLED डिस्प्ले दे सकती है.

यह भी पढ़ें:

POCO M6 5G Airtel Exclusive की बिक्री आज से शुरू, एयरटेल के कई बेनिफिट्स से लैस फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget