एक्सप्लोरर

राइड के लिए करते हैं OLA का इस्तेमाल तो ये अपडेट जरूर जान लें, होने वाला है एक खास बदलाव

इधर-उधर जाने के लिए अगर आप राइड शेयरिंग कम्पनी ओला का इस्तेमाल करते हैं तो आपके के लिए एक बड़ा अपडेट है. ये अपडेट सीधे तौर पर आपकी यात्रा से जुड़ा हुआ है.

आप सभी ने कभी न कभी गूगल मैप का इस्तेमाल जरूर किया होगा. जब भी हमें रास्ता खोजने में परेशानी होती है तो हम सभी गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं. एक तरह से गूगल मैप का 'मैप्स' की दुनिया में दबदबा है. हालांकि गूगल मैप के अलावा भी कई ऐसे ऐप्स हैं जो लोगों को राह दिखाने में मदद करते हैं. गूगल मैप को टक्कर देने के लिए ओला जल्द अपना इनहाउस नेवीगेशन सिस्टम 'ओला मैप' लेकर आने वाला है. लॉन्चिंग के बाद ओला के सभी प्रोडक्ट पर कंपनी अपना खुद का मैपिंग सिस्टम यूज करेगी. इस बारे में कंपनी के सीईओ भविष अग्रवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है.

ट्वीट में कही ये बात

राइड शेयरिंग कंपनी ओला न सिर्फ लोगों को कैब सर्विस प्रदान करती है बल्कि एक जानी-मानी इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्युफैक्चरिंग हब भी है. इस बीच कंपनी अपने खुद के डिजिटल नेविगेशन सिस्टम पर काम कर रही है. फिलहाल ओला 'मैप माय इंडिया' के जरिए कामकाज करती है. लेकिन आने वाले समय में ओला खुद के मैप से काम करेगी. कंपनी के सीईओ भविष अग्रवाल ने एक ट्वीट कर बताया कि फिलहाल ओला मैप की टेस्टिंग चल रही है जो आने वाले समय में लाइव हो जाएगा. यानी इसके बाद ओला के सभी प्रोडक्ट पर कंपनी खुद का इन हाउस मैप इस्तेमाल करेगी. इस मैप में लोगों को फ्यूल स्टेशन, चार्जिंग पॉइंट, NH, रेस्टोरेंट आदि समेत सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी. 

कंपनी अपने मैपिंग सर्विस में इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशंस, चार्जर्स की वर्तमान कार्य स्थिति, सर्विस सेंटर आदि को भी जोड़ेगी ताकि लोगों को इससे सहायता मिल सके. इसी तरह की तकनीक का इस्तेमाल टेस्ला ने भी किया है जिससे ऑन रोड लोगों का एक्सपीरियंस बेहतर हो सके.

दूसरे ऐप में भी इस्तेमाल कर पाएंगे Ola Map

इसके अलावा, भविष अग्रवाल ने ट्वीट में बताया कि कंपनी DEV एपीआई (Developers Application Program Interface) पर काम कर रही है. इसके तहत लोग ओला मैप को दूसरे ऐप्लीकेशन पर भी नेविगेशन के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे. माना जा रहा है कि ओला के इस कदम से गूगल मैप को कड़ी चुनौती  मिलने वाली है.

यह भी पढ़ें: लॉन्च हुई 19 मिनट में चार्ज होने वाली Redmi Note 12 सीरीज, मोबाइल से जुडी हर बात यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget