एक्सप्लोरर

Public Charging: उडीसा पुलिस की सलाह, इन जगहों पर चार्ज ना करें फोन, जानें वजह

Don't use Public Charging: ओडिशा पुलिस ने लोगों को सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है.

Juice Jacking: इस बात से कोई इंकार नहीं है कि सार्वजनिक चार्जिंग सुविधाएं तब काम आती हैं जब किसी फोन की बैटरी खत्म होने वाली होती है. लेकिन अब यह हैकर्स के लिए आपका डेटा चुराने के लिए एक एंट्री गेट भी बन सकता है. ओडिशा पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसके अनुसार हैकर्स सार्वजनिक चार्जर को मैलवेयर से लोड करते हैं और उस पोर्ट पर आपके फोन को एक्सेस करने के लिए दूसरी तरफ यूएसबी केबल कनेक्ट करते हैं.

जब आप मुफ्त चार्जिंग सेवाओं का उपयोग करने में व्यस्त होते हैं, तो हैकर्स आपके फोन को वायरस से संक्रमित कर देते हैं और आपकी गोपनीय जानकारी चुरा लेते हैं. इस प्रक्रिया को जूस जैकिंग कहते हैं. ध्यान दें कि हम एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के बारे में बात कर रहे हैं, न कि एक नियमित इलेक्ट्रिक स्विच प्लग की जिसे आप अपने चार्जिंग एडॉप्टर में प्लग करते हैं. उन यूएसबी चार्जिंग स्लॉट को हैकर्स द्वारा विभिन्न डिवाइसों से जोड़ा जा सकता है. 

जैसे ही आप अपने फोन को इनमें से किसी भी चार्जिंग पोर्ट से जोड़ते हैं, आपका फोन असुरक्षित हो सकता है और डेटा चोरी का शिकार हो सकता है. हैकर्स आपके फोन को कंट्रोल कर सकते हैं और आपके डिवाइस से साइबर क्राइम कर सकते हैं. आपको यह पता भी नहीं लेगा कि इन यूएसबी पोर्ट की मदद से आपका डाटा चोरी किया जा रहा है.

आप क्या कर सकते हैं?

आजकल अधिकांश स्मार्टफ़ोन में डिफ़ॉल्ट रूप से डेटा ट्रांसफर डिसेबल होता है और आपको केवल मैन्युअल रूप से अनुमति होने पर ही फ़ाइलें भेजने की सुविधा मिलती है. उदाहरण के लिए, जब आप अपने फ़ोन को अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करते हैं, तो आपको इस बारे में एक इंस्टेंट मैसेज दिखाई देता है कि आप फ़ाइलें शेयर करना चाहते हैं या डिवाइस को चार्ज करना चाहते हैं. सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन के माध्यम से अपना फ़ोन चार्ज करते समय यदि आपको वह संकेत मिलता है, तो अपने हैंडसेट को तुरंत अनप्लग करें.  

यह भी पढ़ें-

e-Pan card: सरकारी वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें ई-पैन कार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget