एक्सप्लोरर

Online Shopping करने वालों की बढ़ी मुश्किल, अब ऑर्डर कैंसिल करने पर लग सकता है शुल्क, जानें डिटेल्स

Online Shopping: आज के समय में लोग ज्यादातर चीजें ऑनलाइन ऑर्डर कर लेते हैं. लेकिन अब ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों की मुश्किल बढ़ने वाली है.

Online Shopping: आज के समय में लोग ज्यादातर चीजें ऑनलाइन ऑर्डर कर लेते हैं. लेकिन अब ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों की मुश्किल बढ़ने वाली है. दरअसल, कई बार लोग पसंद न आने पर ऑर्डर को रद्द कर देते थे. लेकिन जल्द ही, यह सुविधा थोड़ी महंगी हो सकती है, खासकर फ्लिपकार्ट (Flipkart) जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर. जानकारी के मुताबिक, जल्द ही ऑर्डर कैंसिल करने पर भी लोगों को चार्ज देना पड़ सकता है.

Flipkart पर लग सकता है कैंसिलेशन चार्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत की प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अब ऑर्डर कैंसिल करने पर शुल्क वसूलने की योजना बना रही है. फिलहाल, ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने ऑर्डर रद्द कर सकते हैं. लेकिन भविष्य में, अगर आप ऑर्डर रद्द करते हैं, तो आपको एक निश्चित फीस देनी पड़ सकती है. यह शुल्क आपके ऑर्डर की कीमत और रद्द करने के समय पर निर्भर करेगा.

फ्लिपकार्ट के इंटरनल सूत्रों के मुताबिक, यह कदम उन विक्रेताओं और डिलीवरी पार्टनर्स को नुकसान से बचाने के लिए उठाया जा रहा है, जिनका समय और पैसा ऑर्डर कैंसिल होने पर बर्बाद हो जाता है. हालांकि, एक निश्चित समय सीमा के भीतर ऑर्डर कैंसिल करने पर यह शुल्क नहीं लिया जाएगा.

फ्लिपकार्ट की ओर से इस पॉलिसी को अभी आधिकारिक रूप से लागू नहीं किया गया है, लेकिन यह बदलाव विक्रेताओं के हित में और धोखाधड़ी रोकने के उद्देश्य से किया जा सकता है. इसके साथ ही, मिंत्रा जैसे फ्लिपकार्ट के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी यह नियम लागू हो सकता है.

ग्राहकों को क्या करना चाहिए

अगर आप नियमित रूप से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो यह जरूरी है कि आप इन संभावित बदलावों के बारे में जानकारी रखें. ऑर्डर रद्द करने से पहले नई शर्तों और नियमों को ध्यान से पढ़ें ताकि किसी भी अनावश्यक शुल्क से बचा जा सके. फ्लिपकार्ट का यह कदम विक्रेताओं और ग्राहकों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश है, लेकिन इसका असर आपकी शॉपिंग आदतों पर भी पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें:

धड़ाम से गिरी OnePlus के इस धांसू स्मार्टफोन की कीमत, मात्र 873 रुपये की EMI में खरीदने का मौका!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget