एक्सप्लोरर

Nothing Phone 1 को मिला एंड्रॉइड 13 का अपडेट, फोन में नया ये सब दिखेगा 

महीनों की टेस्टिंग के बाद फाइनली नथिंग ने Nothing Phone 1 के लिए एंड्रॉइड 13 बेस्ड OS 1.5.2 अपडेट जारी कर दिया है. इसे कंपनी ने कुछ सिक्योरिटी पैच और नए फीचर्स के साथ रोलआउट किया है.

Nothing Phone: नथिंग कंपनी ने अपने ट्रांसपेरेंट फोन Nothing Phone 1 के लिए एंड्रॉइड 13 बेस्ड OS 1.5.2 वर्जन को कुछ यूजर्स के लिए जारी कर दिया है. ये अपडेट उन लोगों को मिलेगा जिन्हें जनवरी में कंपनी ने बीटा अपडेट दिया था. धीरे-धीरे कंपनी इसे सभी के लिए लाइव करेगी. नथिंग कंपनी के फाउंडर Carl Pei ने बताया कि इस अपडेट में फोन के सॉफ्टवेयर परफॉरमेंस को बेहतर बनाया गया है साथ ही कई सिक्योरिटी पैच जोड़े गए हैं. नए अपडेट से आपको क्या कुछ देखने को मिलेगा वो जानिए.

बैटरी लाइफ होगी इम्प्रूव 

नए अपडेट के बाद नथिंग फोन वन में ऐप लोडिंग स्पीड बढ़ जाएगी. साथ ही फिंगरप्रिंट अनलॉक एक्यूरेसी भी 71% तक इंप्रूव हो जाएगी. इसके अलावा स्टैंडबाई मोड में यूजर्स को 50% तक बैटरी इंप्रूवमेंट देखने को मिलेगा. यानी बैटरी की खपत नए अपडेट के बाद कम हो जाएगी. एंड्रॉइड 13 बेस्ड OS 1.5.2 अपडेट में 'सेल्फ रिपेयर' नाम का एक फीचर दिया गया है जो अपने आप कैचे और कुकीज आदि को डिलीट कर देगा. 

लेटेस्ट अपडेट में आपको Glyph साउंड पैक के अलावा नए वॉलपेपर, कलर्स स्कीम और वेदर ऐप से जुड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इसके अलावा यूजर्स होमस्क्रीन और लॉक स्क्रीन पर आइकन को कस्टमाइज कर पाएंगे. एंड्रॉइड 13 अपडेट में आपको कई नए सिक्योरिटी और प्राइवेसी फीचर भी मिलेंगे. अगर कोई ऐप आपके क्लिपबोर्ड को एक्सेस करेगा तो आपको अलर्ट मिलेगा, ऑटोमेटिक हिस्ट्री क्लियर फीचर, एक नया पर्सनल सेफ्टी ऐप और नियर बाय वाईफाई डिवाइस के लिए परमिशन का ऑप्शन नए अपडेट में देखने को मिलेगा. फिलहाल कंपनी ने इसे कुछ यूजर्स के लिए जारी किया है जो आने वाले समय में सभी के लिए लाइव किया जाएगा.   

अभी सस्ते में खरीद सकते हैं Nothing Phone 1

इस वक्त आप ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से नथिंग फोन वन को 10,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं. नथिंग फोन वन के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट को वेबसाइट पर 27,999 रुपये पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है जबकि वैसे इसकी कीमत 37,999 रुपये है. 

यह भी पढ़ें: परफेक्ट गेमिंग फोन खरीदना है जरूर चेक करें ये चीजें, इस प्रोसेसर और GPU वाले होते हैं सबसे बेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक iPhone 18 Pro को बनाने में कितनी लागत लगती है? जानें पूरा हिसाब-किताब
एक iPhone 18 Pro को बनाने में कितनी लागत लगती है? जानें पूरा हिसाब-किताब
iPhone 18 Pro: हर टाइम जोन में कब शुरू होगा प्री-ऑर्डर? यहां देखें पूरी लिस्ट
iPhone 18 Pro: हर टाइम जोन में कब शुरू होगा प्री-ऑर्डर? यहां देखें पूरी लिस्ट
iPhone Duo सबसे सस्ता कहां? जानें US और Dubai में भारत से कितना फर्क
iPhone Duo सबसे सस्ता कहां? जानें US और Dubai में भारत से कितना फर्क
iPhone 17 Pro पर बड़ा ऑफर, 69,990 में खरीदने का मौका
iPhone 17 Pro पर बड़ा ऑफर, 69,990 में खरीदने का मौका

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा हैं, तो जवाब देना होगा', होर्मुज को लेकर US पर भड़का ईरान
'जिंदा हैं, तो जवाब देना होगा', होर्मुज को लेकर US पर भड़का ईरान
BRICS समिट: दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 जगह ट्रैफिक डायवर्जन
BRICS समिट: दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 जगह ट्रैफिक डायवर्जन
'इतने पैसे होते तो देश छोड़ देती...', गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी पर आकांक्षा का करारा जवाब
गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी लेंगी आकांक्षा चमोला?
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट
BRICS Summit 2026 LIVE:पीएम मोदी बोले- नवाचार से बदलेगी ब्रिक्स की तस्वीर, स्टार्टअप और डिजिटल खेती को मिलेगा बढ़ावा
LIVE: पीएम मोदी बोले- नवाचार से बदलेगी ब्रिक्स की तस्वीर, स्टार्टअप और डिजिटल खेती को मिलेगा बढ़ावा
लंदन में साथ दिखे CM विजय और तृषा, वीडियो वायरल
लंदन में साथ दिखे CM विजय और तृषा, वीडियो वायरल
बिना सोए कितने दिन जिंदा रह सकता है इंसान, कब खत्म हो जाती है लिमिट?
बिना सोए कितने दिन जिंदा रह सकता है इंसान, कब खत्म हो जाती है लिमिट?
कनाडा वाली दीदी ने भेजी थी मदद, बच्चों ने पार्टी में उड़ा दिए पैसे
कनाडा वाली दीदी ने भेजी थी मदद, बच्चों ने पार्टी में उड़ा दिए पैसे
Embed widget