एक्सप्लोरर

National Technology Day 2021: इसलिए खास है नेशनल टेक्नोलॉजी डे, जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व

आज ही के दिन भारत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था. उन्होंने ही इस दिन को नेशनल टेक्नोलॉजी डे के रूप में मनाने का ऐलान किया था.

11 मई यानी आज का दिन हम भारत के लोगों के लिए बेहद खास है. ये दिन हर साल नेशनल टेक्नोलॉजी डे के रूप में  मनाया जाता है. इस दिन की शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने द्वारा की गई थी. देश के विकास में वैज्ञानिकों का योगदान भुलाया न जाए इसलिए उन्होंने नेशनल टेक्नोलॉजी डे मनाने का ऐलान किया था. आइए आपको बताते हैं इसका इतिहास और इससे जुड़ी कुछ खास बातें. 

क्या है इसका इतिहास?
11 मई 1998 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में भारत ने राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था. पोखरण में पांच परीक्षण किए गए थे, जिसमें से तीन परीक्षण 11 मई को किए गए जबकि दो 13 मई को. 11 मई को किए गए परीक्षण में 5.3 रिक्टर पैमाने पर भूकंपीय कंपन दर्ज करते हुए तीन परमाणु बम विस्फोट किए गए और तब से लेकर आज तक देश में नेशनल टेक्नोलॉजी डे मनाया जा रहा है.

त्रिशूल मिसाइल का सफल परीक्षण
आज ही के दिन यानी 11 मई 1998 को डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने त्रिशूल मिसाइल का सफल परीक्षण किया था, जो कि कम दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल है. त्रिशूल मिसाइल तेजी से अपने टार्गेट पर अटैक करती है. इसके अलावा नेशनल टेक्नोलॉजी डे के दिन ही भारत के पहले एयरक्राफ्ट Hansa-1 ने उड़ान भरी थी.

ये है इस बार की थीम
दिल्ली में आज के दिन यानी नेशलन टेक्नोलॉजी डे के दिन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति शिरकत करते हैं और वैज्ञानिकों को उनके अचीवमेंट्स के लिए सम्मानित करते हैं. लेकिन इस साल कोरोना काल होने के चलते कार्यक्रम होने की संभावना है. टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड हर साल नेशलन टेक्नोलॉजी डे की थीम की घोषणा करता है. इस बार की थीम 'एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी'है.

ये भी पढ़ें

Cowin पोर्टल और Aarogya Setu App पर ऐसे बुक करें वैक्सीनेशन स्लॉट, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

WhatsApp का ये फीचर है बेहद खास, मैसेज देखने के बाद भी सेंडर को नहीं चलेगा पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget