एक्सप्लोरर

MWC 2024: गेमिंग वर्ल्ड में तहलका मचाने आ रहा Infinix GT Ultra 5G, दमदार प्रोसेसर से लैस

MWC 2024: इनफिनिक्स ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में एक जबरदस्त गेमिंग स्मार्टफोन पेश किया है. इस फोन का नाम Infinix GT Ultra 5G है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

Infinix GT Ultra 5G: स्पेन के बार्सिलोना में टेक वर्ल्ड का सबसे बड़ा इवेंट आयोजित किया जा रहा है. इस इवेंट की शुरुआत 26 फरवरी यानी आज से होने जा रही है और यह 29 फरवरी तक चलेगी. हालांकि, इनफिनिक्स ने इस इवेंट के शुरू होने से पहले ही एक धांसू प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन पेश किया है. इस स्मार्टफोन का नाम Infinix GT Ultra 5G है. 

यह इनफिनिक्स का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा. दरअसल इनफिनिक्स ने टेक वर्ल्ड के इस मेगा इवेंट में अपना एक इवेंट आयोजित किया था, जिसका नाम Show Stoppers था. इस इवेंट में कंपनी ने अपने इस पॉवरफुल प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन की बात की. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

कमाल के प्रोसेसर वाला फोन

कंपनी ने बताया कि इस फोन का नाम Infinix GT Ultra 5G होगा और इसमें प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट दिया जाएगा. आपको बता दें कि इनफिनिक्स के इस अपकमिंग फोन में दिए जाने वाला यह चिपसेट पिछले साल लॉन्च होने वाले चिपसेट MediaTek Dimensity 9200/9200+ चिपसेट का एक अपग्रेड वर्ज़न होगा. यह Arm Cortex-X4 और Cortex-A720 प्रोसेसर के साथ काम करने वाला दुनिया का पहला चिपसेट है.

आपको बता दें कि किसी भी प्रोसेसर की पॉवर को टेस्ट करने के लिए उसका AnTuTu स्कोर देखा जाता है और आमतौर पर अगर किसी फोन का स्कोर 7-8 लाख के बीच है, तो उसे भी एक अच्छा प्रोसेसर वाला फोन माना जाता है, लेकिन इनफिनिक्स के इस अपकमिंग फोन का AnTuTu Benchmark स्कोर 22,15,639 यानी 22 लाख से भी ज्यादा पाया गया. इस स्कोर से आप समझ सकते हैं कि फोन का प्रोसेसर कितना शानदार होगा. हालांकि, ऐसा AnTuTu बेंचमार्क स्कोर Red Magic 9 Pro में भी देखा गया था, और वो भी एक शानदार गेमिंग फोन था. 

इस फोन की खासियत

इन तरह से ऐसा कहा जा सकता है कि इनफिनिक्स जल्द ही अपना एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जो खासतौर पर गेमर्स के लिए काफी बेहतरीन फोन साबित हो सकता है. इसके अलावा फोन का डिजाइन भी काफी अलग और स्टाइलिश है.

कंपनी ने इस फोन में CoolMax टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो थर्मल-इलेक्ट्रिक कूलिंग सिस्टम के साथ काम करेगा. इससे फोन हेवी लोड वाले गेम्स रन करने पर भी गर्म नहीं होगा.

इस फोन के डिस्प्ले में फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के लिए 180Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा. वहीं, WQHD+ रेजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इस फोन को कब तक लॉन्च किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

MWC 2024: शाओमी ने लॉन्च किया Xiaomi 14 सीरीज, स्मार्टवॉच, और टैबलेट, जानें फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget