एक्सप्लोरर

MWC 2024: शाओमी ने लॉन्च किया Xiaomi 14 सीरीज, स्मार्टवॉच और टैबलेट, जानें फीचर्स और कीमत

Xiaomi 14: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में शाओमी ने अपनी शाओमी 14 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ-साथ स्मार्टवॉच और टैबलेट को भी लॉन्च कर दिया है. आइए हम आपको इन प्रॉडक्ट्स के बारे में बताते हैं.

Xiaomi 14 Series: स्पेन के बार्सोलोना में टेक वर्ल्ड का सबसे बड़ा इवेंट चल रहा है. इस इवेंट का नाम मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC 2024 है. आम लोगों के लिए इस इवेंट की शुरुआत 26 फरवरी यानी आज से हो रही है, लेकिन शाओमी ने उससे पहले ही अपने कुछ प्रॉडक्ट्स को लॉन्च कर दिया है.

इस इवेंट में शाओमी ने Xiaomi 14 Series के साथ-साथ स्मार्टवॉच और टैबलेट को भी लॉन्च किया है. आइए हम आपको सभी प्रॉडक्ट्स के बारे में बताते हैं. दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस शुरू होने से एक दिन पहले Leica के साथ साझेदारी में Xiaomi 14 सीरीज लॉन्च की।

शाओमी की नई स्मार्टफोन सीरीज

कंपनी ने इस सीरीज में दो स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिनमें Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra शामिल है. ग्लोबल मार्केट में इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत 999 यूरो और 1,499 यूरो है. शाओमी 14 को भारत में भी जल्द उपलब्ध कराया जाएगा और यहां इसकी कीमत करीब 75,000 रुपये के आस-पास हो सकती है. हालांकि, इस फोन के साथ कई ऑफर्स मिलने की उम्मीद है, जिससे इस फोन की कीमत कम हो सकती है.

शाओमी का नया टैबलेट

फोन के शाओमी ने इस इवेंट में एक नया पैड भी पेश किया, जिसका नाम Xiaomi Pad6S Pro है. इसकी कीमत 699 यूरो है. टैबलेट के मार्केट में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी कंपनी शाओमी का मानना है कि यह टैबलेट कंज्यूमर के लिए एक वर्क पैड बन सकता है.

शाओमी के नए स्मार्टवॉच

फोन और टैबलेट के अलावा शाओमी ने इस इवेंट में कुछ नए वियरऐबल्स को भी लॉन्च किया है. इस लिस्ट में पहला नाम Xiaomi Smartband 8 Pro है, जिसकी कीमत 69 यूरो है. यह एक एडवांस हेल्थ एंड फिटनेस फीचर्स वाला स्मार्ट बैंड है. 

इस लिस्ट में दूसरा नाम Xiaomi WatchS3 का है, जिसकी कीमत 149 यूरो है. इसमें जेश्चर से चलने वाले फंक्शन्स दिए गए है.

इस लिस्ट में तीसरा नाम Xiaomi Watch 2 है, जिसकी कीमत 199 यूरो है. कंपनी का कहना है कि यह पिछले जेनरेशन वाले स्मार्टवॉच से हल्का होगा.

यह भी पढ़ें;

Nokia फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने पेश किया Barbie-branded फ्लिप फोन, जानें इस स्टाइलिश फोन की डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram में दिखा MUSE का नया ऑप्शन, जानें Meta के नए AI एजेंट के काम
Instagram में दिखा MUSE का नया ऑप्शन, जानें Meta के नए AI एजेंट के काम
Airtel ने महंगे किए पोस्टपेड प्लान्स, साथ में फ्री दे दी यह सुविधा
Airtel ने महंगे किए पोस्टपेड प्लान्स, साथ में फ्री दे दी यह सुविधा
क्यों एंड्रॉयड और IOS पर ही चलते हैं सभी फोन, दूसरी कंपनी क्यों नहीं डालती इसमें हाथ?
क्यों एंड्रॉयड और IOS पर ही चलते हैं सभी फोन, दूसरी कंपनी क्यों नहीं डालती इसमें हाथ?
अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
आइकॉनिक 'राम' से बने 'राजा दशरथ', रणबीर कपूर की 'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का फर्स्ट लुक
'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का लुक, 'राजा दशरथ' के किरदार में लगे गजब
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
Embed widget