एक्सप्लोरर

MWC 2024 में लॉन्च हुआ सिंगल चार्ज में 94 दिनों तक टिकने वाला फोन, जानें कीमत और डिटेल

Mobile World Congress 2024: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया है, जिसमें कंपनी ने 28,000mAh की बैटरी दी है. आइए हम आपको इस फोन की सभी खासियतें बताते हैं.

Energizer Hard Case P28K Smartphone: स्पेन के शहर बार्सिलोना में एक कंपनी ने सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस फोन में कंपनी ने 5 या 6 हजार नहीं बल्कि 28,000mAh की बैटरी दी है. इस फोन की बैटरी पॉवर के बारे में जानकर आपको लगेगा कि ये फोन या पॉवरबैंक. दरअसल, ये पॉवरबैंक के रूप में एक फोन ही है. बार्सिलोना में पिछले करीब तीन दिन से दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट आयोजित किया जा रहा है.

सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन

इस इवेंट में दुनियाभर की कंपनियां अपनी-अपनी इनोवेटिव टेक्नोलॉज़िस के साथ नए-नए प्रॉडक्ट लॉन्च कर रही है. इसी क्रम में एनर्जाइज़र (Energizer) ब्रांड की स्वामित्व वाली कंपनी एवेनियर (Avenir) टेलीकॉम  ने इस स्मार्टफोन को पेश किया है. इस स्मार्टफोन का नाम Energizer Hard Case P28K है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

इस फोन में अभी तक की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी ने इस फोन में 28,000mAh की बैटरी  दी है. आजतक दुनिया के किसी भी स्मार्टफोन में इतनी बड़ी बैटरी नहीं दी गई है. कंपनी का दावा है कि इस फोन को एक बार चार्ज करने पर पूरे हफ्ते चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी का कहना है कि फोन को नॉर्मल यूज़ करते हुए भी सिंगल चार्ज में पूरे हफ्ते भर यूज़ किया जा सकता है.

कैमरा सेटअप भी शानदार

इसके अलावा इस फोन का डिजाइन भी काफी भारी-भरकम है. इससे पता चलता है कि फोन की बॉडी आसानी से डैमेज नहीं हो सकती है. Energizer Hard Case P28K में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो एक शानदार व्युइंग एक्सपीरियंस के साथ आती है. इस फोन के पिछले हिस्से में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. इस सेटअप का पहला कैमरा 60MP, दूसरा कैमरा 20MP और दूसरा कैमरा 2MP के कैमरा सेंसर के साथ आता है. 

इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 16MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है. इस फोन के साथ कंपनी ने तीन साल की वारंटी दी है. आपको बता दें कि Avenir Telecom का हेडक्वार्टर पेरिस में है. 

94 दिनों का स्टैंडबाय टाइम

इस फोन के लिए कंपनी का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर 122 घंटे तक बात कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज करने पर इस फोन का स्टैंडबाय टाइम 2,254 घंटे यानी करीब 94 दिन का है. कंपनी इस फोन को अक्टूबर में लॉन्च करेगी और इसकी कीमत 250 यूरो यानी करीब 22,000 रुपये हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

Tecno ने पेश किया स्ट्रेचेबल स्क्रीन वाला फोन, बैक साइड में भी मिलेगा लॉन्ग डिस्प्ले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget