एक्सप्लोरर

Tecno ने पेश किया स्ट्रेचेबल स्क्रीन वाला फोन, बैक साइड में भी मिलेगा लॉन्ग डिस्प्ले

Tecno Phantom Ultimate: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में टेक्नो ने एक ऐसा फोन लॉन्च किया है, जिसके फ्रंट के साथ-साथ बैक साइड में भी डिस्प्ले दी गई है और इस फोन की डिस्प्ले रोलेबल भी है.

Tecno Phantom Ultimate: स्पेन के शहर बार्सिलोना में टेक वर्ल्ड का सबसे बड़ा इवेंट चल रहा है. इस इवेंट का नाम मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 है, जिसमें दुनियाभर की कंपनियां एक से बढ़कर एक इनोवेटिव टेक्नोलॉज़ीस को पेश कर रही है. टेक्नो कंपनी ने भी इस इवेंट में बहुत सारे अनोखे प्रॉडक्ट को लॉन्च किया है. उनमें से एक प्रॉडक्ट का नाम Tecno Phantom Ultimate है. 

टेक्नो का रोलेबल स्मार्टफोन

Tecno Phantom Ultimate टेक्नो कंपनी का एक रोलेबल स्मार्टफोन है. आपको बता दें कि ये फोल्डेबल या फ्लिप फोन नहीं है. यह एक रोलेबल फोन है. इसका मतलब है कि यह फोन मुड़ते नहीं है बल्कि फैलकर बड़ा हो जाता है. यह आपको सुनने में अज़ीब लग सकता है, लेकिन यही सच है. टेक्नो ने एक ऐसे फोन का कॉन्सेप्ट डिजाइन पेश किया है, जो एक टच करते ही टैबलेट बन जाता है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

टेक्नो के इस फोन में डिस्प्ले बाहर की साइड रोल हो जाता है. इस फोन में कंपनी ने 6.55 इंच का OLED डिस्प्ले दिया है. इस डिस्प्ले पर जब यूजर्स अपनी तीन उंगुलियों से रोल करेंगे या फोन में दिए गए एक डेडिकेटेड बटन को दबाएंगे तो इस फोन का डिस्प्ले बाहर ही ओर खुलकर और बड़ा हो जाएगा और फिर इस फोन की OLED स्क्रीन साइज बढ़कर 7.11 इंच की हो जाएगी. इसका मतलब है कि इस फोन की स्क्रीन साइज सिर्फ एक टच करते ही 0.71 इंच तक बढ़ जाती है.

फोन के पीछे भी डिस्प्ले मौजूद

टेक्नो के इस स्ट्रेच होने वाली स्क्रीन की खास बात है कि यह सिर्फ 1.3 सेकंड में बड़ी या छोटी हो जाती है. इतना ही नहीं, जब यूज़र्स इस फोन का बैक देखेंगे तो वहां भी उन्हें एक छोटी और लंबी स्क्रीन देखने को मिलेगी. इस फोन के पिछले हिस्से पर दाईं साइड में यूज़र्स को एक एक्सट्रा लॉन्ग डिस्प्ले मिलता है, जिसमें यूज़र्स फोन में आने वाली नोटिफिकेशन्स को देख सकते हैं.

टेक्नो का यह फोन वाकई में कमाल का है. यह एक कॉन्सेप्ट फोन था, इसलिए अभी तक इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स का पता नहीं चला है. हालांकि आपको बता दें कि टेक्नो ने इससे पहले Phantom V Fold और Phantom V Flip के रूप में फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च किया हुआ है. अब कंपनी रोलेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ही है.

हालांकि, आपको बता दें कि टेक्नो दुनिया की ऐसी पहली कंपनी नहीं है जिसने रोलेबल या स्ट्रेचबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन पेश किया हो. टेक्नो से पहले एलजी और ओप्पो कंपनी ने भी स्ट्रेचेबल स्क्रीन वाले स्मार्टफोन को पेश किया है.

यह भी पढ़ें:

Elon Musk की X अब WhatsApp को देगी टक्कर, आम यूज़र्स को फ्री में मिलेगी नई सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget