एक्सप्लोरर

मार्केट में छाने आया Motorola Razr 40 Ultra और Razr 40 Flip, कीमत फीचर्स और सबकुछ यहां जान लीजिए

आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो 7,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट पा सकते हैं

मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने वाली कंपनी मोटोरोला ने आज भारत में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मोटोरोला रेज़र 40 अल्ट्रा (Motorola Razr 40 Ultra) और मोटोरोला रेज़र 40 फ्लिप (Motorola Razr 40 Flip) स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया. रेज़र 40 अल्ट्रा 3.6 इंच के बड़े बाहरी डिस्प्ले के साथ है और स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC से लैस है. दूसरी ओर, अधिक किफायती रेज़र 40 में 1.5 इंच का छोटा बाहरी डिस्प्ले है और इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट है. मोटोरोला के मुताबिक दोनों हैंडसेट मेड इन इंडिया होंगे.

जान लीजिए कीमत

भारत में मोटोरोला रेज़र 40 अल्ट्रा की कीमत 89,999 रुपये है. यह हैंडसेट 8GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है. इसे (Motorola Razr 40 Ultra) आप वीवा मैजेंटा और इनफिनिट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. अगर आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो 7,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट पा सकते हैं.

मोटोरोला रेज़र 40 फ्लिप (Motorola Razr 40 Flip) की कीमत भारत में 59,999 रुपये है. यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ भी उपलब्ध है. हैंडसेट सेज ग्रीन, समर लिलैक और वेनिला क्रीम रंगों में उपलब्ध है. आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5,000 इंस्टैंट डिस्काउंट भी ले सकते हैं.

कब और  कहां से खरीद सकेंगे

ये नए मोटोरोला हैंडसेट अमेज़न इंडिया या आधिकारिक मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट से खरीद सकेंगे. फिलहाल आप इन हैंडसेट की प्री-बुकिंग 999 रुपये चुकाकर कर सकते हैं. दोनों स्मार्टफोन 14 जुलाई से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

Motorola Razr 40 Ultra का स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला रेज़र 40 अल्ट्रा, स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC से लैस है.
हैंडसेट में 6.9 इंच का फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले है जो फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक ब्राइटनेस उपलब्ध कराता है.
बाहर की तरफ, फोन में अभी किसी भी फ्लिप फोन पर उपलब्ध सबसे बड़ी कवर स्क्रीन है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,056x1,066 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 3.6-इंच pOLED पैनल है. पैनल में दोहरे कैमरे और एलईडी फ्लैश के लिए कटआउट भी हैं.
मोटोरोला रेज़र 40 अल्ट्रा में OIS सपोर्ट के साथ 12-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 13-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा सेटअप है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अंदर की तरफ 32 मेगापिक्सल का कैमरा भी है. 
हैंडसेट 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है. रेज़र 40 अल्ट्रा में 3,800mAh की बैटरी है जो 30W वायर्ड और 8W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Motorola Razr 40 Flip का स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला रेज़र 40 में 144Hz रिफ्रेश रेट फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन के साथ अंदर की तरफ 6.9-इंच pOLED डिस्प्ले है. बाहर की तरफ, 1.5 इंच का छोटा डिस्प्ले है. 
रेज़र 40 स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC के साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस है.
रेज़र 40 में प्राइमरी 64-मेगापिक्सल सेंसर और 12-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का इनर कैमरा है.
हैंडसेट में 30W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,200mAh की बड़ी बैटरी है. इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है.

यह भी पढ़ें

जियो ने पेश किया सबसे सस्ता 4G फोन, जान लीजिए रीचार्ज प्लान, मिलेगा इतना कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT की बादशाहत को खतरा! Gemini और Claude तेजी से बढ़ रहे आगे
ChatGPT की बादशाहत को खतरा! Gemini और Claude तेजी से बढ़ रहे आगे
हर Android यूजर को पता होनी चाहिए ये Home Screen Tricks! पहले से तेज हो जाएगा काम करने का तरीका
हर Android यूजर को पता होनी चाहिए ये Home Screen Tricks! पहले से तेज हो जाएगा काम करने का तरीका
एक्स अकाउंट के लॉग-इन अलर्ट के नाम पर चल रहा फिशिंग स्कैम, आपको भी मेल आया है तो करें ये काम
एक्स अकाउंट के लॉग-इन अलर्ट के नाम पर चल रहा फिशिंग स्कैम, आपको भी मेल आया है तो करें ये काम
CCTV में हमेशा लाल रंग की लाइट ही क्यों दिखती है? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
CCTV में हमेशा लाल रंग की लाइट ही क्यों दिखती है? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget