एक्सप्लोरर

Jio Bharat V2 4G : जियो ने पेश किया सबसे सस्ता 4G फोन, जान लीजिए रीचार्ज प्लान, मिलेगा इतना कुछ

Jio Bharat V2 4G Phone: जियोफोन आज 13 करोड़ से अधिक ग्राहकों की पसंद बना हुआ है. कंपनी ने 7 जुलाई से ‘जियो भारत V2’ का बीटा ट्रायल शुरु करने की घोषणा की है.

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 4जी फोन जियो भारत V2 4जी (Jio Bharat V2 4G) को लॉन्च कर दिया है. जियो भारत V2 बेहद ही किफायती दामों पर मिलेगा. इसकी कीमत 999 रुपये रखी गई है. कंपनी की नजर भारत में करीब 25 करोड़ 2जी ग्राहकों पर है. यह ग्राहक अभी एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियों से जुड़े हैं. बताते चले कि रिलायंस जियो केवल 4जी और 5जी नेटवर्क ही ऑपरेट करता है. रिलायंस जियो का दावा है कि ‘जियो भारत V2’के दम पर कंपनी 10 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जोड़ लेगी.

जियो भारत V2 का दाम सबसे कम

र के मुताबिक, उपलब्ध इंटरनेट पर काम करने वाले जितने भी फोन उपलब्ध हैं उनमें जियो भारत V2 का दाम सबसे कम है. 999 रु के दाम पर उपलब्ध ‘जियो भारत V2’ का मासिक प्लान भी सबसे सस्ता है. ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए 123 रु चुकाने होंगे. दूसरे ऑपरेटर्स के वॉयस कॉल और 2जीबी वाले मासिक प्लान्स की शुरुआत ही 179 रु से होती है. इसके अलावा ‘जियो भारत V2’ के ग्राहकों को कंपनी 14 जीबी 4जी डेटा देगी यानी आधा जीबी प्रति दिन, यह कॉम्पिटीटर के 2जीबी डेटा से सात गुना ज्यादा है. जियो भारत V2 पर सालाना प्लान भी है जिसके लिए ग्राहक को 1234 रुपये चुकाने होंगे. 

जियो भारत प्लेटफॉर्म भी लॉन्च 

कंपनी ने 25 करोड़ 2जी ग्राहकों को 4जी में लाने के लिए ‘जियो भारत’ प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल दूसरी कंपनियां भी 4जी फोन बनाने के लिए कर सकेंगी. कॉर्बन ने इसका इस्तेमाल शुरू भी कर दिया है. विशेषज्ञ उम्मीद जता रहे हैं कि 2जी फीचर फोन की जगह जल्द ही 4जी भारत सीरीज के मोबाइल ले लेंगे. 2जी ग्राहकों को रिझाने के लिए कंपनी 2018 में भी जियोफोन लेकर आई थी. जियोफोन आज 13 करोड़ से अधिक ग्राहकों की पसंद बना हुआ है. कंपनी ने 7 जुलाई से ‘जियो भारत V2’ का बीटा ट्रायल शुरु करने की घोषणा की है.

जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन मिलेगा

कंपनी का इरादा जियो भारत V2 को 6500 तहसीलों पर ले जाने का है. देश में निर्मित और मात्र 71 ग्राम वजनी ‘जियो भारत V2’ 4जी पर काम करता है, इसमें एचडी वॉयस कॉलिंग, एफएम रेडियो, 128 जीबी का एसडी मेमरी कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर हैं. मोबाइल में 4.5 सेंटीमीटर की टीएफटी स्क्रीन, 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा, 1000 mAh की बैटरी, 3.5 mm का हेडफोन जैक, पावरफुल लाउडस्पीकर और टॉर्च मिलती है. जियो भारत V2 मोबाइल के ग्राहकों को जियो सिनेमा के सब्सक्रिप्शन के साथ जियो-सावन के 8 करोड़ गानों का एक्सेस भी मिलेगा. ग्राहक जियो-पे के जरिए यूपीआई पर लेनदेन भी कर सकेंगे. यह मोबाइल 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है.

यह भी पढ़ें

1TB इंटरनल मेमोरी वाला स्मार्टफोन रियलमी नार्जो 60 सीरीज 5जी होगा लॉन्च, ऐसे कस्टमर्स की होगी मौज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMOLED Screen वाली स्मार्टवॉच चाहिए? 2000 रुपए में ये बेस्ट ऑप्शन
AMOLED Screen वाली स्मार्टवॉच चाहिए? 2000 रुपए में ये बेस्ट ऑप्शन
WhatsApp में आने वाला है नया AI फीचर! सीधे चैट में Third-Party AI Agents से होगी बात
WhatsApp में आने वाला है नया AI फीचर! सीधे चैट में Third-Party AI Agents से होगी बात
Jio, Airtel या Vi... 450 रूपए के अंदर किसका रिचार्ज बेस्ट?
Jio, Airtel या Vi... 450 रूपए के अंदर किसका रिचार्ज बेस्ट?
Microsoft का अलर्ट! ऐसे हो रहे साइबर हमले, करोड़ों Phishing Emails का हुआ खुलासा
Microsoft का अलर्ट! ऐसे हो रहे साइबर हमले, करोड़ों Phishing Emails का हुआ खुलासा

वीडियोज

Hanuman Ansh की Producer Anupriya Nagar ने खोले फिल्म की सफलता और Baba के चमत्कार के राज
US-IRAN CONFLICT ट्रंप के खतरनाक प्लान से बढ़ा तनाव, ईरान के Pickaxe Mountain पर हमले की धमकी?
Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
Miss World 2026: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
वियतनाम का Love Market, साल में एक बार 'एक्स' से मिलने आते हैं बिछड़े प्रेमी
वियतनाम का Love Market, साल में एक बार 'एक्स' से मिलने आते हैं बिछड़े प्रेमी
Google Chrome में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट! 12 खामियां हुईं फिक्स, हैकर्स ऐसे उठा रहे थे फायदा
Google Chrome में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट! 12 खामियां हुईं फिक्स, हैकर्स ऐसे उठा रहे थे फायदा
Embed widget