एक्सप्लोरर

Apple आज ला सकती है iPhone SE 4, मिलेंगे कई अपग्रेड्स, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स और कीमत

Apple आज साल का पहला आईफोन लॉन्च कर सकती है. यह iPhone SE 4 होगा. कुछ रिपोर्ट्स में इसे iPhone 16E भी कहा जा रहा है. लॉन्चिंग से पहले इसके कई फीचर्स लीक हो गए हैं.

लंबे इंतजार के बाद टेक दिग्गज Apple आखिरकार आज iPhone SE 4 को लॉन्च कर सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस फोन को iPhone 16E नाम भी दिया जा सकता है. ऐपल ने इसके लिए कोई इवेंट नहीं रखा है और प्री-रिकॉर्डेड वीडियो या प्रेस रिलीज के जरिए इसके लॉन्च की जानकारी दे सकती है. पुराने मॉडल की तुलना में यह कई अपग्रेड के साथ आएगा. लॉन्च से पहले इसके कुछ अनुमानित फीचर्स और कीमत आदि की जानकारी लीक हो गई है.

लुक में दिखेगा बड़ा बदलाव

iPhone SE 4 को नए लुक के साथ उतारा जाएगा. SE3 मॉडल का लुक आईफोन 8 से मिलता-जुलता है, लेकिन नए SE मॉडल को नया डिजाइन दिया जा रहा है. यह फुल-स्क्रीन डिजाइन में लॉन्च होगा और इसमें फेस आईडी का फीचर मिलेगा. इस तरह ऐपल अपने पहले आईफोन के साथ लेकर आई होम बटन को 18 साल बाद अलविदा कह देगी. यह USB-C पोर्ट के साथ आएगा और इसमें म्यूट स्विच की जगह आईफोन 16 की तरह एक्शन बटन मिलेगी.

आईफोन 16 वाला चिपसेट देगा दमदार परफॉर्मेंस

iPhone SE 4 को Apple की लेटेस्ट 3nm A18 चिप से लैस किया जाएगा. आईफोन 16 में भी यही चिपसेट मिलता है, जिसे 8 GB RAM के साथ पेयर किया जाएगा. इसमें कम से कम 128 GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है. इस वजह से इसमें ऑन-डिवाइस AI कैपेबिलिटीज इंटीग्रेट की जा सकेंगी. इसमें ऐपल इंटेलीजेंस के सारे फीचर मिलने की उम्मीद है. अन्य फीचर्स की बात करें तो यह 6 .1 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आएगा. इसके रियर में डॉल्बी विजन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ 48MP का सिंगल लेंस और सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. 

कितनी रह सकती है कीमत?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉन्चिंग के तुरंत बाद इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं और अगले हफ्ते तक इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि iPhone SE 4 की कीमत 49,900 रुपये से शुरू हो सकती है. हालांकि, कंपनी की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें-

3 रुपये से भी कम की लागत में दे रही लंबी वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग, इस कंपनी ने मचाई धूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी का पोल खोल अभियान!
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget