एक्सप्लोरर

3 रुपये से भी कम की लागत में दे रही लंबी वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग, इस कंपनी ने मचाई धूम

सरकारी कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए कई सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करती है. ऐसा ही एक प्लान 397 रुपये का है. इसमें बेहद कम डेली लागत पर लंबी वैलिडिटी और डेटा जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं.

अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हैं और लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान ढूंढ रहे हैं तो हम आपकी तलाश पूरी कर देते हैं. आज हम आपको एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें 3 रुपये से भी कम लागत में 5 महीनों की वैलिडिटी मिल रही है. इसके साथ डेटा और कॉलिंग बेनेफिट्स अलग है. आइए इस धांसू प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं.

BSNL का 397 रुपये का रिचार्ज 

देश की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL सस्ते रिचार्ज प्लान के कारण मशहूर है. कंपनी अपने 397 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को कई बेनेफिट देती है. यह प्लान 150 दिनों यानी 5 महीनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को शुरुआती 30 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा के हिसाब से कुल 60GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. इसी तरह शुरुआती 30 दिनों तक यूजर्स फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का फायदा उठा सकते हैं. 30 दिनों के बाद इस प्लान में डेटा, कॉलिंग और SMS की सुविधा समाप्त हो जाएगी. इसके बाद यूजर्स के पास 4 महीने की वैलिडिटी बचेगी. 

इन लोगों के काम का है प्लान

यह प्लान उन लोगोंं के लिए बेहद काम का है, जो BSNL सिम को सेकेंडरी सिम के तौर पर यूज करते हैं. एक बार रिचार्ज कराने के बाद उन्हें 5 महीने की वैलिडिटी मिल जाएगी. जरूरत पड़ने पर शुरुआती 30 दिनों के दौरान वो डेटा और कॉलिंग का भी फायदा उठा सकते हैं. इसके बाद 4 महीनों तक उन्हें सिम एक्टिव रखने के लिए कोई और रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

797 रुपये में मिलते हैं दोगुने बेनेफिट

BSNL के 797 रुपये के प्लान में मिलने वाले बेनेफिट 397 वाले प्लान की तुलना में दोगुने हो जाते हैं. 797 रुपये में यूजर्स को 10 महीने यानी 300 दिनों की वैलिडिटी, पहले 60 दिन तक कॉलिंग, डेटा और SMS की सुविधा मिलती है.

ये भी पढ़ें-

BGMI में आए नए 'वॉव मोड' मैप्स, जरूरी स्किल सीखने में गेमर्स की करेंगे मदद, जानें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget