एक्सप्लोरर

Microsoft 24 जून को लॉन्च करेगी Windows का 'नेक्स्ट जेनेरेशन' वर्जन, यूजर्स को मिलेंगे कई खास फीचर्स

माइक्रोसॉफ्ट ने अपना Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम साल 2015 में लॉन्च किया था. यह ऑपरेटिंग सिस्टम स्पलिट मोड पर काम करता है और इसमें कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट एक्शन सेंटर, इंस्टॉल्ड एप्स नोटिफिकेशन और साथ ही सुरक्षा से जुड़े कई फीचर्स डाले थे. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इसके नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन में कई खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Microsoft इसी महीने अपने Windows ऑपरेटिंग सिस्टम का 'नेक्स्ट जेनेरेशन' वर्जन लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने घोषणा की है कि वो 24 जून को शाम 8.30 बजे एक वर्चुअल इवेंट का आयोजन करेगी. इस इवेंट में Microsoft के सीईओ सत्य नडेला और चीफ प्रॉडक्ट ऑफिसर पानोस पनय भी मौजूद रहेंगे. हाल ही में हुयी Microsoft बिल्ड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2021 के दौरान कंपनी ने इस बात के संकेत दिए थे कि वो जल्द ही अपने Windows ऑपरेटिंग सिस्टम का नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन लाने जा रही है. अब वो 24 जून को होने वाले इवेंट में इस नए वर्जन को दुनिया के सामने पेश करने जा रही है. 

Windows Central की रिपोर्ट के अनुसार Windows ऑपरेटिंग सिस्टम के इस नए वर्जन का कोड नेम 'Sun Valley' रखा गया है. इसमें Windows का नया ऐप स्टोर और यूजर इंटरफेस का नया  डिजाइन भी शामिल होगा. साथ ही इस नए वर्जन में कुछ खास अपडेट भी देखने को मिलेंगे.

डिवेलपर और क्रीएटर पर होगा फोकस 

बिल्ड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2021 के दौरान Microsoft के सीईओ सत्य नडेला ने कहा था कि, "हम अपने Windows ऑपरेटिंग सिस्टम में कुछ बड़े अपडेट करने जा रहे हैं. ये पिछले एक दशक से अब तक के सब से अहम बदलाव होंगे और हम जल्द ही आपके साथ इसे साझा करेंगे. हमारा मकसद इसके द्वारा डिवेलपर और क्रीएटर को बेहतर आर्थिक अवसर देना है. मैं पिछले कुछ महीनों से खुद भी इस पर काम कर रहा हूं और Windows की इस नेक्स्ट जेनरेशन को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं."

बता दें कि पिछले कुछ महिनों से माइक्रोसॉफ्ट Windows के अपने नए ऐप स्टोर पर काम कर रहा है. साथ ही ऑपरेटिंग सिस्टम के यूजर इंटरफेस में कई अहम बदलाव पर भी काम किया गया है. इस ऐप स्टोर में डवलपर्स भी अपने ऐप बनाकर डाल सकेंगे, जिसमें क्रोम और फायरफ़ॉक्स की तरह के ब्राउजर भी शामिल हैं. इसके अलावा यूजर्स को नए ऑपरेटिंग सिस्टम में विंडो 95 के आइकन मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें 

WhatsApp जल्द लॉन्च करेगा डिसअपियरिंग मोड समेत कई शानदार फीचर्स, मार्क जुकरबर्ग और व्हाट्सएप के हेड विल कैथकार्ट ने की घोषणा

पंजाब कांग्रेस विवाद: दिल्ली में आज पैनल से मिलेंगे सीएम अमरिंदर, कल मंत्री, सांसदों और विधायकों से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget