एक्सप्लोरर

WhatsApp जल्द लॉन्च करेगा डिसअपियरिंग मोड समेत कई शानदार फीचर्स, मार्क जुकरबर्ग और व्हाट्सएप के हेड विल कैथकार्ट ने की घोषणा

जुकरबर्ग और कैथकार्ट ने साथ ही कहा कि मल्टी-डिवाइस फीचर की बीटा टेस्टिंग अगले एक या दो महीनों में रोल आउट हो जाएगी. इसमें यूजर्स अपने अकाउंट को चार लिंक्ड डिवाइस से एक्सेस कर सकेंगे.

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर यूजर्स को जल्द ही कई नए फीचर देखने को मिलेंगे. इनमें बहुप्रतिक्षित मल्टी डिवाइस फीचर के साथ साथ, डिसअपियरिंग मोड और व्यू वन्स जैसे कुछ नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. फेसबूक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और व्हाट्सएप के हेड विल कैथकार्ट ने जल्द ही इन नए फीचर्स को लाने के घोषणा की है. साथ ही कैथकार्ट ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही आईपैड डिवाईस पर भी  व्हाट्सएप को सपोर्ट किया जा सकता है.

जुकरबर्ग और कैथकार्ट के साथ व्हाट्सएप के फीचर्स पर नजर रखने वाली कंपनी WABetaInfo के बीच हुयी एक अनोखी ग्रूप चैट में इस बात की घोषणा की गयी. इस चैट में जुकरबर्ग और कैथकार्ट ने पुष्टि की कि व्हाट्सएप में एक डिसअपियरिंग मोड का फीचर जल्द ही रोल आउट होने जा रहा है. वर्तमान में यूजर्स ग्रूप और चैट में व्यक्तिगत तौर पर मैसेज डिसअपियर कर सकते हैं. हालांकि इस नए डिसअपियरिंग मोड का इस्तेमाल करने पर इस ऐप के सभी ग्रूप और चैट पर ये मैसेज डिसअपियर का फीचर लागू हो जाएगा. 

'व्यू वन्स' का नया फीचर भी जल्द होगा रोल आउट 

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने यह भी उल्लेख किया कि एक नया फीचर 'व्यू वन्स' भी जल्द ही शुरू किया जाएगा. इस नए फीचर का इस्तेमाल करने पर आप जब किसी को कोई मैसेज भेजते है तो उस व्यक्ति के देखने के बाद वो डिसअपियर हो जाएगा. इस फीचर को इनेबल करने पर मैसेज प्राप्त करने वाला व्यक्ति केवल एक बार भेजी गयीं तस्वीरें और वीडियो खोल सकता है. इसके बाद ये चैट से डिसअपियर हो जायेंगे. 

जुकरबर्ग और कैथकार्ट ने साथ ही कहा कि मल्टी-डिवाइस फीचर की बीटा टेस्टिंग अगले एक या दो महीनों में रोल आउट हो जाएगी. जुकरबर्ग ने बताया कि इस फीचर को बनाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा इसलिए इसे डिवेलप करने में इतना समय लगा. हालांकि जल्द ही यूजर्स अपने अकाउंट को चार लिंक्ड डिवाइस से एक्सेस कर सकेंगे. जुकरबर्ग ने कहा कि मल्टी-डिवाइस फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से समझौता नहीं करेगा. मल्टी-डिवाइस सपोर्ट के अलावा, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि व्हाट्सएप एक नए पासवर्ड-प्रोटेक्टेड एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को आईओएस और एंड्रॉएड डिवाइस के बीच अपने चैट हिस्ट्री को ट्रांसफर करने की अनुमति दे सकता है.

यह भी पढ़ें 

महाराष्ट्र: बदलापुर में गैस रिसाव से अफरातफरी, भिवंडी में भीषण आग से 15 कबाड़ गोदाम खाक

RBI की मौद्रिक समीक्षा के नतीजें आज, ब्याज दरों पर यथास्थिति बरकरार रहने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Smart Water Tank Monitoring System: अब मोबाइल से चेक करें पानी की टंकी का लेवल, मोटर भी होगी रिमोट से कंट्रोल
अब मोबाइल से चेक करें पानी की टंकी का लेवल, मोटर भी होगी रिमोट से कंट्रोल
Meta AI Glasses Privacy Update : कैमरा लाइट से छेड़छाड़ की तो काम नहीं करेंगे मेटा ग्लास, प्राइवेसी सेटिंग में किया गया बदलाव
कैमरा लाइट से छेड़छाड़ की तो काम नहीं करेंगे मेटा ग्लास, प्राइवेसी सेटिंग में किया गया बदलाव
WhatsApp ला रहा है नया Birthday फीचर, अब भूलेंगे नहीं किसी का खास दिन
WhatsApp ला रहा है नया Birthday फीचर, अब भूलेंगे नहीं किसी का खास दिन

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget