एक्सप्लोरर

आलोचना के बाद Instagram और Facebook पर बदला Made With AI लेबल, Meta ने मानी गलती

Meta Changed AI Label: मेटा ने इंस्टाग्राम पर मेड विद AI लेबल को AI इन्फो में बदल दिया है. यह बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि मेड विद AI लेबल को लेकर मेटा को आलोचना का सामना करना पड़ा था.

Meta AI Label: इंस्टाग्राम पर आप पिछले कुछ दिनों से मेड विद AI लेबल नोटिस कर रहे होंगे लेकिन अब इसे बदलकर AI Info कर दिया गया है. मेड विद AI लेबल को लेकर मेटा को आलोचना का सामना करना पड़ा. जिसके बाद मेटा ने  इस बात को भी माना कि मेड विद AI लेबल यूजर्स की उम्मीदो पर खरा नहीं उतरा. इसी वजह से लेबल को बदलने का फैसला लिया गया.

लेबल के बदलने के बाद कंपनी को इस बात की उम्मीद है कि नया लेबल लोगों को एआई से बनी फोटो और वीडियो को जानने में मदद करेगा. 

क्यों हुई मेड विद AI की आलोचना? 

मेटा के इस एआई टूल की आलोचना तब शुरू हुई जब कई इन्फ्लुएन्सर्स और फोटोग्राफर्स ने सोशल मीडिया दिग्गज मेटा पर आरोप लगाया कि उसके एआई लेबल मेड विद AI ने उनकी ओरिजनल पोस्ट को AI-जनरेटेड कंटेंट के रूप में गलत तरीके से दिखाया. इस गलती को बाद में मेटा ने भी एक्सेप्ट किया और मेड विद AI लेबल को AI इन्फो में अपडेट किया. 

AI इन्फो लेबल को किया अपडेट

मेटा ने मेड विद AI को AI इन्फो से बदलने के अलावा इसमें थोड़े से चेंजमेंट भी किए हैं. यूजर्स अब ज्यादा जानकारी के लिए AI इन्फो पर टैप करके ओपन भी कर सकेंगे, जिसके बाद एक शीट खुलकर आएगी, इसमें लिखा होगा कि इस पोस्ट को बनाने के लिए जेनरेटिव एआई का इस्तेमाल किया गया है. इस अपडेट से उन लोगों को काफी मदद मिलेगी जिनको जेनरेटिव AI के बारे में कुछ नहीं पता हैं. इंस्टाग्राम पर जल्द ही यूजर्स को AI इन्फो दिखाई देने लगेगा. 

'अपनी एआई लेबलिंग को कर रहे इम्प्रूव'

मेटा ने बताया कि वो लगातार दुनियाभर की कंपनियों के साथ एआई पर काम करना जारी रखेंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि वो उनके आइडिया के मुताबिक से बेहतर ढंग से ही काम करें. फिलहाल  “AI इन्फो” को लाने का वास्तविक उद्देश्य डीपफेक कटेंट और एआई कटेंट में हेराफेरी के बारे में यूजर्स को जागरुक करना है. 

यह भी पढ़ें:-

सिर्फ एक शॉर्टकट और सीधे पहुंच जाएंगे Incognito Mode पर, गूगल ला रहा नया फीचर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget