एक्सप्लोरर

Meta का बड़ा ऐलान, WhatsApp पर शुरू होगा चैनल सब्सक्रिप्शन, अब फेवरेट अपडेट्स होंगे पेड

WhatsApp ने चैनल सब्सक्रिप्शन फीचर लॉन्च करने का फैसला किया है, जिसमें एक्सक्लूसिव अपडेट्स के लिए यूजर्स को मंथली फीस चुकानी होगी.

अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल सिर्फ चैटिंग के लिए करते हैं तो अब समय आ गया है थोड़ा और अपडेट होने का. WhatsApp ने हाल ही में कुछ बड़े बदलावों की घोषणा की है, जिनमें से एक सबसे चर्चित फीचर है- चैनल सब्सक्रिप्शन. अब यूजर्स को कुछ चैनल्स के एक्सक्लूसिव अपडेट्स के लिए मंथली फीस चुकानी पड़ सकती है.

क्या है चैनल सब्सक्रिप्शन फीचर?

WhatsApp पर अब आप सिर्फ फॉलो नहीं, बल्कि सब्सक्राइब भी करेंगे. जैसे आप किसी न्यूज़ चैनल, स्पोर्ट्स चैनल या किसी अन्य पॉपुलर चैनल को फॉलो करते हैं, वैसे ही अब कुछ कंटेंट सिर्फ पेड सब्सक्राइबर्स के लिए रिज़र्व रहेगा. मतलब ये कि कुछ जानकारियाँ या अपडेट्स आपको तभी मिलेंगी जब आप उस चैनल को सब्सक्राइब करेंगे.

ये फीचर उन यूजर्स के लिए है जो अपने फेवरेट चैनल से हर अपडेट तुरंत पाना चाहते हैं, और एक्सक्लूसिव कंटेंट देखना पसंद करते हैं.

प्रमोशन का मिलेगा नया जरिया

WhatsApp ने चैनल एडमिन्स के लिए भी एक नया दरवाज़ा खोल दिया है. अब वे अपने चैनल को ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकेंगे. प्रमोटेड चैनल्स फीचर के ज़रिए चैनल एडमिन अब अपने चैनल को WhatsApp पर प्रमोट कर पाएंगे, जिससे उनकी रीच और फॉलोअर्स दोनों में इज़ाफा हो सकता है. हालांकि अभी इस प्रमोशन पर कितना खर्च आएगा, इस पर कंपनी ने कोई पक्की जानकारी नहीं दी है.

स्टेटस में अब दिखेंगे विज्ञापन

WhatsApp यूजर्स के लिए एक और बड़ा बदलाव स्टेटस से जुड़ा है. अब जब आप किसी का स्टेटस देखेंगे, तो बीच-बीच में आपको विज्ञापन भी दिखाई दे सकते हैं. ये विज्ञापन आपके इंटरेस्ट के आधार पर होंगे ताकि आपको वही चीज़ें दिखें जो आप देखना पसंद करते हैं.

हालांकि, इस बदलाव को लेकर कुछ यूजर्स खुश नहीं हैं क्योंकि इससे WhatsApp का पर्सनल एक्सपीरियंस थोड़ा कम हो सकता है. लेकिन बिजनेस के नजरिए से देखा जाए तो ये एक बड़ा मौका है.

पर्सनल चैट रहेगी जैसी है

अच्छी खबर ये है कि इन सभी बदलावों का असर आपकी पर्सनल चैट पर नहीं पड़ेगा. आपके दोस्तों या परिवार से की गई बातचीत में कोई एड या सब्सक्रिप्शन बाधा नहीं बनेगा. ये सारे नए फीचर्स Updates टैब में ही सीमित रहेंगे.

WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है जहां चैनल्स, प्रमोशन और पेड कंटेंट का भी स्थान होगा. अगर आप लेटेस्ट खबरों, अपडेट्स या किसी पॉपुलर चैनल के फैन हैं, तो तैयार हो जाइए सब्सक्रिप्शन वाले नए दौर के लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget