एक्सप्लोरर

थोड़ा संभलकर! टिंडर पर शख्स को लगा 14 करोड़ का चूना, कहीं स्कैमर के जाल में आप भी तो नहीं फंस रहे?

Scam : घोटाले का शिकार हांगकांग में रहने वाला एक 55 वर्षीय इटालियन आदमी हुआ है. शख्स का टिंडर पर किसी महिला से मैच हुआ और उसने इन्वेस्टमेंट के नाम पर पीड़ित को ठग लिया.

Tinder Fraud : आजकल ऑनलाइन धोखाधड़ी की खबरें काफी सामने आ रही हैं. साइबर चोर लोगों को मुर्ख बनाकर उनकी सालों की कमाई ठग रहे हैं. कभी साइबर ठग फर्जी वेबसाइट बनाते हैं, तो कभी बैंक कर्मचारी बनकर कॉल करते हैं. ये स्कैमर्स SMS, सोशल मीडिया या वॉट्सएप के माध्यम से भी लोगों को शिकार बना रहे हैं. हालांकि, अब जो घटना सामने आई है वो काफी अलग और विचित्र है. एक शख्स का टिंडर मैच साइबर अपराधी निकला. साइबर चोर ने शख्स को झूठे प्यार में फंसाया और लाख नहीं बल्कि 14 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. 

साइबर चोर ने ऐसे बनाया शख्स को मुर्ख

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, घोटाले का शिकार हांगकांग में रहने वाला एक 55 वर्षीय इटालियन आदमी हुआ है. शख्स का टिंडर पर किसी महिला से मैच हुआ और उसके साथ एक रोमांटिक रिश्ता बन गया. बाद में दोनों ने वॉट्सएप नंबर शेयर किए और वॉट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी. दोनों के बीच रिश्ता विकसित होने के बाद, नकली शख्स ने डिजिटल करेंसी में इन्वेस्टमेंट करने के लिए पीड़ित को फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट में साइन इन करने के लिए फुसलाया. साइबर ठग ने पीड़ित से कहा कि डिजिटल करेंसी में इन्वेस्टमेंट करने से हाई रिटर्न मिल सकता है.

55 वर्षीय इटालियन आदमी बना साइबर ठग का शिकार

रिपोर्ट में आगे खुलासा किया गया है कि उस 55 वर्षीय इटालियन आदमी ने रिश्ता बनने के बाद फर्जी शख्स की बातों में विश्वास कर लिया, और नौ अलग-अलग बैंक अकाउंट में कुल 14.2 मिलियन हांगकांग डॉलर ट्रांसफर किए, जो INR में 14 करोड़ रुपये से अधिक बैठते है. पुलिस ने खुलासा किया कि 6 मार्च से 23 मार्च के बीच हुए 22 से अधिक लेनदेन के जरिए ये धनराशि ट्रांसफर की गई. अब जब वादे के अनुसार, रिटर्न वापस नहीं मिला तो  पीड़ित को कुछ गड़बड़ का एहसास हुआ और उसने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस से संपर्क करने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. 

डेटिंग एप पर न करें भरोसा

इस तरह की घटनाएं हमें सिखाती हैं कि डेटिंग ऐप पर प्यार की तलाश करते समय भी सुरक्षित और सावधान रहना बेहद जरूरी है. अगर रिश्ता बहुत गंभीर होने लगे तो व्यक्ति का पूरी तरह से वेरिफिकेशन करना सबसे अच्छा है. इसके अलावा, पैसे की इन्वेस्टमेंट करने और लोगों पर भरोसा करने से पहले आप वास्तव में उन्हें अच्छी तरह से जान लें तो बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें - Bard AI: गूगल सर्च के साथ इंटेग्रटे होगा AI टूल Bard, सवाल लिखने पर मिलेगा चैट जीपीटी जैसा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Phone Camera: iPhone 18 Pro पर भारी पड़ा Motorola का यह फोन, कैमरा टेस्ट में इसने मारी बाजी
iPhone 18 Pro पर भारी पड़ा Motorola का यह फोन, कैमरा टेस्ट में इसने मारी बाजी
Smartphone Price Hike 2027: 2027 में फोन खरीदना पड़ेगा महंगा? OLED पैनल की कीमतें बढ़ने के संकेत
2027 में फोन खरीदना पड़ेगा महंगा? OLED पैनल की कीमतें बढ़ने के संकेत
Satellite Network: बिना सिम और मोबाइल टावर के भी चलेंगे स्मार्टफोन, जानें कैसे होगी कॉलिंग?
बिना सिम और मोबाइल टावर के भी चलेंगे स्मार्टफोन, जानें कैसे होगी कॉलिंग?
Fastag Technology: टोल पर पीछे खड़ी कार का पैसा क्यों नहीं काटता फास्टैग, क्या है इसकी तकनीक?
टोल पर पीछे खड़ी कार का पैसा क्यों नहीं काटता फास्टैग, क्या है इसकी तकनीक?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म की OTT रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं 'हनुमान अंश'
धनतेरस पर 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, जानें कब-कहां देख सकते हैं फिल्म
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
Embed widget