एक्सप्लोरर

Lava ने लॉन्च किया कर्व्ड डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता फोन, मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा

Lava Blaze Curve 5G: लावा ने आज भारत में कर्व्ड डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है. आइए हम आपको इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत बताते हैं.

Curved Display Phone: लावा ने आज अपने उस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, जिसकी चर्चाएं भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में काफी पहले से की जा रही थी. इंडियन स्मार्टफोन कंपनी के इस मेड-इन-इंडिया स्मार्टफोन का नाम Lava Blaze Curve 5G है. इसे कंपनी ने आयरन ग्लास और विरिडियन ग्लास यानी कुल दो कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया है. यह कर्व्ड डिस्प्ले के साथ कंपनी का सबसे प्रीमियम फोन है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस फोन में 6.67 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस, सेंटर्ड पंच होल नॉच और वाइडवाइन एल1 सर्टिफिकेशन के साथ आती है.

कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से पर एक एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप का पहला कैमरा 64MP के Sony सेंसर और EIS सपोर्ट के साथ आता है. दूसरा कैमरा 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस जबकि तीसरा कैमरा 2MP के मैक्रो सेंसर के साथ आता है.

सेल्फी कैमरा: इस फोन के अगले हिस्से में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए  MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Mali G68 GPU के साथ आता है.

बैटरी: इस फोन में 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है.

ऑपरेटिंग सिस्टम: यह फोन एंड्ऱॉयड 13 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर पर रन करता है. कंपनी ने इस फोन में दो एंड्रॉयड वर्ज़न अपग्रेड और तीन साल के लिए सिक्योरिटी पैच अपडेट का वादा किया है.

अन्य फीचर्स: इस फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी अटम्स ऑडियो, डुअल सिम, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और जीपीएस जैसी कनेक्टिविटी के कई फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है. इस फोन का वजन 189 ग्राम है. 

वेरिएंट और कीमत

इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है. पहला वेरिएंट 8GB + 128GB मॉडल के साथ आता है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये है. वहीं, इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB + 256GB मॉडल वाला है, जिसकी कीमत 18,999 रुपये है. इस फोन की बिक्री अमेज़न, लावा स्टोर और कंपनी के रिटेल आउटलेट्स पर 11 मार्च से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें:

₹7,999 रुपये में मिल रहा iPhone जैसे फीचर वाला फोन, फर्स्ट सेल में फ्री मिलेगा OTT सब्सक्रिप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supreme Court Fake Website: स्कैमर्स ने बना दी सुप्रीम कोर्ट की नकली वेबसाइट, कैसे करें असली-नकली की पहचान?
स्कैमर्स ने बना दी सुप्रीम कोर्ट की नकली वेबसाइट, कैसे करें असली-नकली की पहचान?
Google AI Mode : Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
धनतेरस पर घर के लिए इन अप्लायंस पर डालें नजर, सालों साल आएंगे काम
धनतेरस पर घर के लिए इन अप्लायंस पर डालें नजर, सालों साल आएंगे काम
Apple New Policy : अब उम्र देखकर ऐप्स देगा App Store! Apple ने बदली iPhone की पॉलिसी
अब उम्र देखकर ऐप्स देगा App Store! Apple ने बदली iPhone की पॉलिसी

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget