एक्सप्लोरर

लेनोवो ने AI चिप और बेहतरीन डिजाइन के साथ भारत में लॉन्च किया गेमिंग लैपटॉप, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Latest Gaming Laptop: अगर आप एक लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप खरीदना चाह रहे हैं, तो आपको लेनोवो एक नया विकल्प दे दिया है. लेनोवो ने भारत में एआई चिप वाला एक नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किया है.

Lenovo Legion 9i: लेनोवो ने भारत में अपना एक नया लैपटॉप लॉन्च किया है. इस लैपटॉप का नाम Lenovo Legion 9i है. यह कंपनी का भारत में एक लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप है. कंपनी ने इसे पिछले साल सितंबर में ही ग्लोबली लॉन्च किया था. इस लैपटॉप का डिजाइन बेहद शानदार है, और इसमें एआई चिप के साथ इंटीग्रेटेड लीक्विड कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. आइए हम आपको इस नए लैपटॉप के बारे में बताते हैं.

इस लैपटॉप में 16 इंच की मिनी एलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 3.2K और रिफ्रेश रेट 165Hz है. इस लैपटॉप के चारों ओर काफी पतले बैजल्स दिए गए हैं.  इसकी स्क्रीन ब्राइटनेस 1200 निट्स है. Window 11 पर चलने वाला यह लैपटॉप VESA DisplayHDR 1000 से सर्टिफाइड है, जिसमें यूजर्स को डॉल्बी विज़न और Nvidia G-Sync का सपोर्ट भी मिलता है.

धांसू लैपटॉप की स्पेसिफिकेशन्स

लेनोवो ने अपने इस लैपटॉप में प्रोसेसर के लिए 13th generation Intel Core i9 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. इसमें 32GB और 64GB डुअल चैनल रैम का ऑप्शन दिया गया है. इसके अलावा इस लैपटॉप में ग्राफिक्स कार्ड के लिए RTX 4090 16GB GDDR6 और RTX 4080 12GB GDDR6 का उपयोग किया गया है. कंपनी ने अपने इस नए गेमिंग लैपटॉप को हैंग होने से बचाने और परफॉर्मेंस को शानदार बनाने के लिए इस प्रोसेसर के साथ LA2 AI का भी यूज किया है.

इस लैपटॉप में लेनोवो ने लीज़न कोल्डफ्रंट इंटीग्रेटेड लीक्विड कूलिंग सिस्टम दिया है, जो 16 इंच वाले इस लैपटॉप को चलने की पॉवर देता है. इस इंटीग्रेडेट कूलिंग टेक्नोलॉजी को कूलिंग मास्टर के साथ मिलकर तैयार किया गया है. इसमें एआई से लैस ट्रिपल फैन की कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. इसका मतलब है कि इस लैपटॉप में गेमर्स खुलकर बिना किसी चिंता के घंटों तक हेवी गेम्स भी खेल सकते हैं. 

लैपटॉप की कीमत और बिक्री

इन सभी चीजों के अलावा इस लैपटॉप में 2W के दो Nahimic स्पीकर दिए गए हैं और वीडियो कॉल जैसे काम के लिए इसमें 1080p वेबकैम दिया गया है. इस लैपटॉप में 99.99WHr की फास्ट चार्जिंग बैटरी दी गई है. कंपनी ने दावा किया है कि इसे सिर्फ 30 मिनट में 70% तक चार्ज किया जा सकता है.

कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप की की कीमत 4,49,990 रुपये रखी है. यह इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत है. इसे लेनोवो की वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर्स, और ई-कॉमर्स वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है. यूजर्स को इस लैपटॉप में सिर्फ एक कार्बन ब्लैक कलर का ऑप्शन मिलेगा.

यह भी पढ़ें: इस नए स्मार्टफोन ने भारत में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सेल शुरू होने से पहले ही हुई 2.50 लाख से ज्यादा फोन की बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
महंगे फोन की बल्ले-बल्ले, बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड
महंगे फोन की बल्ले-बल्ले, बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड
फोन की चार्जिंग हमेशा Watts में ही क्यों मापी जाती है? जानिए पूरी सच्चाई
फोन की चार्जिंग हमेशा Watts में ही क्यों मापी जाती है? जानिए पूरी सच्चाई
TRAI Channel Selector App: TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल
TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget