एक्सप्लोरर

BGIS 2024 में चीटिंग करते पकड़ी गई BGMI की कई बड़ी टीम, Krafton ने दिखाया बाहर का रास्ता

क्राफ्टन ने BGIS 2024 के लिए कई BGMI टीमों पर प्रतिबंध लगाया है. इन टीमों पर टूर्नामेंट के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है. क्राफ्टन ने कहा कि वे एक निष्पक्ष वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज (BGIS) 2024 के लिए क्राफ्टन ने हाल ही में चार BGMI टीमों पर प्रतिबंध लगाया है. यह कदम उन नियमों के उल्लंघन के कारण उठाया गया है जो टूर्नामेंट के दौरान खेल की निष्पक्षता और प्रतिस्पर्धी भावना को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं.

क्राफ्टन ने अपना सख्त रूप

पिछले हफ्ते, Krafton ने घोषणा की थी कि फाइव फिल्टर ईस्पोर्ट्स (Five Filter Esports), इंस्टिंक्ट आउटलायर्स (Instinct Outliers), मेगास्टार्स गेमिंग (Megastars Gaming) और टेंस ईस्पोर्ट्स (Tense Esports) को BGIS 2024 से बाहर कर दिया गया है. इन टीमों पर टूर्नामेंट के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप था, जिसकी जांच के बाद पुष्टि हुई.  जांच में पाया गया कि ये टीमें अनधिकृत सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रही थीं, जिससे उन्हें गेम में अनुचित फायदा मिल रहा था.

क्राफ्टन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर एक बयान जारी करते हुए कहा, “हम BGIS 2024 में एक निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धी वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमें खेद है कि हमें इस प्रतियोगिता की अखंडता और निष्पक्षता को प्रभावित करने वाले एक महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा करनी पड़ रही है.” इसके बाद, क्राफ्टन ने इस बात का भी ऐलान किया कि बैन की गई टीमों द्वारा अर्जित अंकों को उनके ग्रुप्स में शेष टीमों के बीच समान रूप से वितरित किया जाएगा. इस निर्णय का उद्देश्य समूह में प्रतिस्पर्धी संतुलन बनाए रखना और सुनिश्चित करना है कि किसी भी टीम को प्रतियोगी के बहिष्कार से किसी अन्य का गलत तरीके से नुकसान न हो.

कई टीमों को किया टूर्नामेंट से बाहर

हालांकि, क्राफ्टन द्वारा बीजीएमआई टीम्स को बैन करने की कहानी यही खत्म नहीं हुई. डेवलपर्स ने 9 मई से 12 मई के बीच आयोजित BGIS 2024 के दूसरे दौर में भी टूर्नामेंट में चल रहे फ्रॉड का पता लगाया. जांच के बाद चार और टीमों - U4G Esports, Unique Destiny Esports, ISO Esports और AlwaysnForever Esports को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया. इन टीमों पर भी अनधिकृत सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने और धोखा देने का आरोप था. इन टीमों के अंकों को भी ग्रुप की अन्य टीमों के बीच बराबर रूप से बांट दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI की रफ्तार रोक रही है ये छोटी-सी टेक्नोलॉजी! जानिए क्यों बन गई सबसे बड़ी रुकावट
AI की रफ्तार रोक रही है ये छोटी-सी टेक्नोलॉजी! जानिए क्यों बन गई सबसे बड़ी रुकावट
चीन ने फिर दिया अमेरिका को झटका, बना डाला Anthropic Mythos जितना पावरफुल मॉडल
चीन ने फिर दिया अमेरिका को झटका, बना डाला Anthropic Mythos जितना पावरफुल मॉडल
सिर्फ स्मार्टफोन नहीं! Powerbank से चार्ज कर सकते हैं ये 5 Devices, चेक करें लिस्ट
सिर्फ स्मार्टफोन नहीं! Powerbank से चार्ज कर सकते हैं ये 5 Devices, चेक करें लिस्ट
क्या है UWB टेक्नोलॉजी, जानिए भविष्य में क्यों होने वाली है इसकी जरूरत?
क्या है UWB टेक्नोलॉजी, जानिए भविष्य में क्यों होने वाली है इसकी जरूरत?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mahua Moitra On Modi: 500 करोड़ की ग्रांट, 1250 करोड़ क्रेडिट के बाद PM मोदी को मिला गलत अवॉर्ड! महुआ मोइत्रा ने क्यों कहा ये?
500 करोड़ की ग्रांट, 1250 करोड़ क्रेडिट के बाद PM मोदी को मिला गलत अवॉर्ड! महुआ मोइत्रा ने क्यों कहा ये?
AI की मदद से बनाईं जहरीली गोलियां, मुहर्रम पर 15000 लोगों को बांटी थीं, दुनिया को दुश्मन मानता था फैयाज
AI की मदद से बनाईं जहरीली गोलियां, मुहर्रम पर 15000 लोगों को बांटी थीं, दुनिया को दुश्मन मानता था फैयाज
US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान के बीच 1 लाइन बनी जंग की वजह, क्या है MoU का आर्टिकल-5? जानिए पूरा मामला
US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान के बीच 1 लाइन बनी जंग की वजह, क्या है MoU का आर्टिकल-5? जानिए पूरा मामला
आयरलैंड दौरा खत्म, अब इंग्लैंड से होगी टीम इंडिया की टक्कर, पूरा शेड्यूल कर लीजिए नोट
आयरलैंड दौरा खत्म, अब इंग्लैंड से होगी टीम इंडिया की टक्कर, पूरा शेड्यूल कर लीजिए नोट
Tumbadchi Manjula BO Collection Day 24: बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के आगे ये मूवी चुुपचाप हो गई सुपरहिट, 6 करोड़ के बजट में कमा डाला 158% प्रॉफिट
इस मराठी फिल्म ने चुपचाप कर दिया कमाल, 6 करोड़ के बजट में कमा डाला 158% प्रॉफिट
राबड़ी देवी को आज खाली करना होगा सरकारी आवास, खत्म हुई डेडलाइन, क्या करेगा लालू परिवार?
राबड़ी देवी को आज खाली करना होगा सरकारी आवास, खत्म हुई डेडलाइन, क्या करेगा लालू परिवार?
क्या एमपी-यूपी के किसान भी कर सकते हैं चाय की खेती? शुरुआत करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
क्या एमपी-यूपी के किसान भी कर सकते हैं चाय की खेती? शुरुआत करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Passport Fee Hike: टूरिस्ट्स को झटका! पासपोर्ट बनवाना अब महंगा, किस रूट पर जाने के लिए कितना करना होगा खर्च?
टूरिस्ट्स को झटका! पासपोर्ट बनवाना अब महंगा, किस रूट पर जाने के लिए कितना करना होगा खर्च?
Embed widget