एक्सप्लोरर

रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

अक्सर लोग सवाल उठाते हैं कि पंखे का रेगुलेटर कम करते ही क्या बिजली का बिल भी घटने लगता है. जानिए स्पीड बदलने पर बिजली की खपत कैसे बदलती है और कौन-सी टेक्नोलॉजी बिजली बचाने में ज्यादा मदद करती है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • BLDC मोटर वाले पंखे सबसे अधिक कुशल और कम बिजली खर्च करते हैं.

गर्मी और उमस के दिनों में पंखे की स्पीड कम-ज्यादा करना हमारी रोज की आदत है. तेज हवा चाहिए तो रेगुलेटर बढ़ा देते हैं और हल्की हवा के लिए स्पीड कम कर देते हैं. ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि क्या धीमी स्पीड पर पंखा चलाने से बिजली का बिल भी कम होता है. इसका जवाब पंखे की स्पीड के साथ-साथ उसमें लगी मोटर और रेगुलेटर की टेक्नोलॉजी पर भी निर्भर करता है.

अलग-अलग तरह के रेगुलेटर बिजली की खपत को अलग तरीके से कंट्रोल करते हैं. ऐसे में सिर्फ पंखे की स्पीड कम करना ही काफी नहीं है, बल्कि यह समझना भी जरूरी है कि आपका पंखा किस तकनीक पर काम करता है और स्पीड बदलने पर उसकी बिजली की खपत में कितना अंतर आता है. तो आइए जानते हैं कि रेगुलेटर घुमाते ही पंखे की बिजली खपत कैसे बदलती है. 

रेगुलेटर घुमाते ही पंखे की बिजली खपत कैसे बदलती है

पंखे की बिजली खपत उसकी मोटर, रेगुलेटर और चलने की स्पीड पर निर्भर करती है. आमतौर पर तेज स्पीड पर मोटर ज्यादा बिजली खर्च करती है, जबकि कम स्पीड पर खपत घट सकती है, हालांकि यह बदलाव इस बात पर भी निर्भर करता है कि पंखे में किस तरह की मोटर और रेगुलेटर लगा है. पुराने रेगुलेटर में बिजली की अतिरिक्त एनर्जी गर्मी के रूप में बर्बाद हो सकती है. वहीं आज इस्तेमाल होने वाले कैपेसिटिव रेगुलेटर वोल्टेज को कंट्रोल करके बिजली की बर्बादी कम करते हैं. 

पुराने और नए रेगुलेटर में क्या है अंतर?

पुराने रेसिस्टिव रेगुलेटर बिजली की अतिरिक्त एनर्जी को गर्मी में बदल देते हैं. ऐसे में पंखे की स्पीड कम करने के बावजूद बिजली की खपत ज्यादा रह सकती है. जैसे 75 वॉट का पंखा इस तरह के रेगुलेटर के साथ कम स्पीड पर भी लगभग पूरी बिजली खींच सकता है. इसके मुकाबले कैपेसिटिव रेगुलेटर बिजली की खपत कम करने में बेहतर होते हैं. ऐसे रेगुलेटर वाले 75 वॉट के पंखे की खपत मध्यम स्पीड पर लगभग 40 वॉट और कम स्पीड पर करीब 20 वॉट हो सकती है. 

यह भी पढ़ें - 40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman

BLDC मोटर वाले पंखे कैसे बचाते हैं बिजली?

पंखों में इस्तेमाल होने वाली BLDC मोटर बिजली की खपत को बेहतर तरीके से कंट्रोल करती है. इनमें इलेक्ट्रॉनिक सर्किट स्पीड को सटीक बनाए रखने में मदद करते हैं. इससे वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होने पर भी पंखे की तय स्पीड और हवा का प्रवाह ज्यादा स्थिर रहता है.एक सामान्य BLDC पंखा तेज स्पीड पर लगभग 35 वॉट, मध्यम स्पीड पर 15 वॉट और कम स्पीड पर सिर्फ 5 वॉट बिजली खर्च कर सकता है, हालांकि खपत पंखे के मॉडल के अनुसार अलग हो सकती है. 

यह भी पढ़ें - मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget