एक्सप्लोरर

WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम

WhatsApp अकाउंट अचानक बैन होने के पीछे स्पैम मैसेज या अनजान लोगों को मैसेज भेजना जैसी कई वजहें हो सकती हैं. जानें WhatsApp किन गलतियों पर बैन लगा सकता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • बैन होने पर रिव्यू अनुरोध करें, 24 घंटे में फैसला संभव है.

सुबह WhatsApp खोलते ही अगर अकाउंट बैन होने का मैसेज दिख जाए, तो परेशानी होना नॉर्मल है. दोस्तों से बात करने, जरूरी फाइलें भेजने और काम से जुड़े मैसेज के लिए इस्तेमाल होने वाला यह ऐप अचानक बंद हो जाए, तो कई काम रुक सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ छोटी-छोटी गलतियां भी आपके WhatsApp अकाउंट को बैन कराने की वजह बन सकती हैं.

WhatsApp स्पैम मैसेज, धोखाधड़ी और यूजर्स की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए सुरक्षा सिस्टम का इस्तेमाल करता है. ये सिस्टम अकाउंट से होने वाली गलत एक्टिवीटीज को पहचान सकते हैं.ऐसे में आइए जानते हैं कि WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों बैन हो सकता है और अगर अकाउंट बैन हो जाए, तो उसे वापस पाने के लिए क्या किया जा सकता है. 
 
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों बैन हो सकता है

1. एक ही मैसेज बार-बार भेजना - अगर आप एक ही मैसेज को कम समय में बहुत सारे लोगों को भेजते हैं, तो WhatsApp इसे स्पैम जैसी एक्टिविटी मान सकता है. बार-बार एक जैसा कंटेंट भेजना, बहुत तेजी से मैसेज करना और अनजान नंबरों पर लगातार संदेश भेजना अकाउंट को बैन करवा सकता है 

2. बिना सहमति के मैसेज करना - अनजान लोगों को उनकी परमिशन के बिना मैसेज भेजना भी अकाउंट के लिए जोखिम पैदा कर सकता है. अगर यूजर ऐसे मैसेज से परेशान होकर आपको ब्लॉक करते हैं या रिपोर्ट करते हैं, तो WhatsApp आपके अकाउंट की जांच कर सकता है. 

3. GB WhatsApp जैसे ऐप का यूज - GB WhatsApp और YoWhatsApp जैसे ऐप WhatsApp के आधिकारिक ऐप नहीं हैं और इनके इस्तेमाल से कंपनी के नियमों का उल्लंघन हो सकता है. ऐसे ऐप चलाने पर आपका अकाउंट बैन हो सकता है. साथ ही इनसे आपकी निजी जानकारी की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है, इसलिए हमेशा WhatsApp के ऑफिशियल ऐप या WhatsApp Business का ही इस्तेमाल करें. 
 
4. ग्रुप में अनजान लोगों को जोड़ना - बिना परमिशन लोगों को WhatsApp ग्रुप में शामिल करना भी समस्या बन सकता है. अगर लोग ग्रुप छोड़कर आपके अकाउंट की रिपोर्ट करते हैं, तो बैन लगने का खतरा बढ़ सकता है. 

यह भी पढ़ें - No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?

5. आपत्तिजनक कंटेंट और गैर-आधिकारिक टूल - धोखाधड़ी, किसी की पहचान बनाकर पेश आना, परेशान करने वाले मैसेज या नुकसान पहुंचाने वाला कंटेंट शेयर करना WhatsApp के नियमों का उल्लंघन हो सकता है. गैर-आधिकारिक टूल, बॉट, स्क्रिप्ट और थर्ड-पार्टी टूल से मैसेज भेजना भी अकाउंट पर कार्रवाई की वजह बन सकता है. 

WhatsApp अकाउंट बैन होने पर क्या करें?

अगर आपका WhatsApp अकाउंट बैन हो जाता है, तो ऐप खोलकर देखें कि Request a review का ऑप्शन मिल रहा है या नहीं. अगर यह ऑप्शन मौजूद है, तो उस पर टैप करके अपने अकाउंट की दोबारा जांच करने के लिए रिक्वेस्ट भेजें. WhatsApp के अनुसार, ज्यादातर मामलों में 24 घंटे के अंदर फैसला आ जाता है और इसकी जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए मिलती है. अगर स्क्रीन पर अस्थायी बैन का टाइमर दिख रहा है, तो तय समय पूरा होने का इंतजार करें. वहीं अगर रिव्यू का ऑप्शन नहीं मिलता, तो बैन को लास्ट माना जा सकता है. 

यह भी पढ़ें - कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget