एक्सप्लोरर

Jio, Airtel या Vi! 84 दिन की वैलिडिटी के साथ कौन देता है सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान? जानें आपको किसमें है फायदा

Cheapest Recharge Plan: आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. लेकिन इसका इस्तेमाल तब तक ही मुमकिन है जब तक उसमें रिचार्ज मौजूद हो.

Cheapest Recharge Plan: आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. लेकिन इसका इस्तेमाल तब तक ही मुमकिन है जब तक उसमें रिचार्ज मौजूद हो. बता दें कि पिछले साल प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी कंपनी 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आपको सबसे सस्ता प्लान ऑफर करती है. दरअसल, Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) अब 84 दिन की वैलिडिटी वाले किफायती प्लान्स लेकर आए हैं जिससे यूजर्स को तीन महीने तक बार-बार रिचार्ज की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.

Airtel का 84 दिन वाला प्लान

एयरटेल की बात करें तो कंपनी 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ यूजर्स को 979 रुपये वाला प्लान ऑफर करती है. इसमें 168GB कुल डेटा (रोजाना 2GB), फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं. साथ ही, इस प्लान में एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले ऐप के ज़रिए 22 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मुफ्त मिलता है.

Vi का 84 दिन वाला प्लान

अब वोडाफोन आइडिया (Vi) की बात करें तो कंपनी 979 रुपये में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करती है. इस प्लान के बेनिफिट्स पर नज़र डालें तो इसमें यूजर्स को डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा रोलओवर की सुविधा मिलती है जिससे हफ्ते में बचा हुआ डेटा आप बाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Jio का 84 दिन वाला प्लान

जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस जियो यूजर्स के लिए 84 दिन वाला सबसे किफायती प्लान 949 रुपये में मिलता है. इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB इंटरनेट डेटा और हर दिन 100 SMS मिलते हैं. साथ ही, जियो हॉटस्टार का 90 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है.

BSNL का 84 दिन वाला प्लान

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL की बात करें तो कंपनी के पास 84 दिन की वैधता वाला कोई खास प्लान नहीं है लेकिन 997 रुपये का एक प्लान जरूर मौजूद है जिसमें यूजर्स को डेली 2GB इंटरनेट डेटा और 160 दिन की लंबी वैलिडिटी उपलब्ध कराई जाती है. बताते चलें कि बीएसएनएल अभी 5जी सर्विस देने पर देशभर में काम कर रही है.

यह भी पढ़ें:

YouTube Shorts में आ गए इंस्टाग्राम जैसे नए फीचर्स, अब कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेंगी ये सारी सुविधाएं, जानें कैसे करेगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MagSafe और Qi Wireless Charging में क्या अंतर, जानें कौन बेहतर?
MagSafe और Qi Wireless Charging में क्या अंतर, जानें कौन बेहतर?
कैसे काम करता है Abhigyan App, 15 अगस्त पर कैसे करेगा लाल किले की सुरक्षा?
कैसे काम करता है Abhigyan App, 15 अगस्त पर कैसे करेगा लाल किले की सुरक्षा?
अब Samsung Galaxy Buds बनेंगे Hearing Aid, FDA ने दी मंजूरी
अब Samsung Galaxy Buds बनेंगे Hearing Aid, FDA ने दी मंजूरी
iPhone में मिलेगा Photo Authentication फीचर! जानें कैसे मिलेगा फायदा
iPhone में मिलेगा Photo Authentication फीचर! जानें कैसे मिलेगा फायदा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget