एक्सप्लोरर

IRCTC हुआ डाउन, लोगों को टिकट बुक करने में हो रही है दिक्कत, कई यूजर्स ने की शिकायत

ऑनलाइन टिकट बुकिंग App IRCTC डाउन हो गया है. यूजर्स को टिकट बुक करने में परेशानी हो रही है. इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर शिकायतें कर रहे हैं. रेलवे की तरफ से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है.

गुरुवार को भारतीय रेलवे की ऐप और वेबसाइट डाउन होने के चलते लोगों को टिकट बुक करने में खासी परेशानी हो रही है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसकी शिकायत कर रहे हैं. ऑनलाइन आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, IRCTC के डाउन होने की कई रिपोर्ट्स मिली हैं. डाउनडिटेक्टर के अनुसार, सुबह करीब 10:25 मिनट के आसपास सबसे ज्यादा शिकायतें मिली थीं.

मुख्यत: नई दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, मदुरै, चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद, नागपुर, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता से लोगों ने ऐप डाउन होने की रिपोर्ट की. IRCTC की ऐप ओपन करने पर 'अनेबल टू परफॉर्म एक्शन ड्यू टू मैंटैन्स एक्टिविटी' लिखा आ रहा है. अभी तक रेलवे की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे लोग

IRCTC के डाउन होने की शिकायत लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि IRCTC की जांच होनी चाहिए. जरूर कोई घोटाला चल रहा है. जब तक ऐप या वेबसाइट खुलती है, टिकटें बिक चुकी होंगी. दूसरे यूजर ने लिखा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा IT हब है, फिर भी यह एक वेबसाइट ठीक नहीं कर पा रहा है. आप टैक्स वसूल सकते हैं, लेकिन बदले में अच्छी सर्विस नहीं दे सकते. यह शर्म की बात है.

 

इस महीने का यह दूसरा बड़ा आउटेज

भारतीय रेलवे में यह इस महीने का दूसरा बड़ा आउटेज है. इससे पहले 9 दिसंबर को ई-टिकटिंग प्लेटफॉर्म एक घंटे तक मरम्मत के चलते बंद रहा था. इस दौरान भी तत्काल टिकट बुक करे लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे.

IRCTC ने अपनी एक एडवायजरी में कहा था कि अपनी टिकट कैंसिल करवाना चाह रहे लोग कस्टमर केयर को फोन कर ऐसा कर सकते हैं. इसके अलावा वो टिकट डिपॉजिट रिसीट (TDR) के लिए ईमेल कर सकते हैं. IRCTC ने संपर्क के लिए 14646, 08044647999, 08035734999 नंबर मुहैया करवाए थे. टिकट से जुड़ी परेशानी के समाधान के लिए etickets@irctc.co.in पर मेल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

मार्केट में आया नया स्कैम! UPI से पैसे भेजकर लोगों को निशाना बना रहे स्कैमर्स, अभी जान लें उनकी चाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget