एक्सप्लोरर

ये क्या? भारत के इस पड़ोसी देश में नहीं मिलेगा ऐप्पल का सबसे पतला मॉडल आईफोन एयर, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

भारत समेत दुनियाभर में आईफोन एयर की बिक्री 19 सितंबर से शुरू हो जाएगी, लेकिन चीन में इसे लॉन्च नहीं किया जा रहा है. दरअसल, इसका एक फीचर कंपनी के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है.

Apple ने iPhone 17 Series में अपना सबसे पतला मॉडल आईफोन एयर लॉन्च किया है. भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में 18 सितंबर से इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी. हालांकि, भारत के पड़ोसी देश चीन में इस आईफोन को लॉन्च नहीं किया जा रहा है. चीन ऐप्पल की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण मार्केट्स में से एक है और फिलहाल कंपनी ने यहां आईफोन एयर की लॉन्चिंग को टालने का फैसला किया है. अभी कंपनी रेगुलेटरी अप्रूवल का इंतजार कर रही है और इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इसकी लॉन्चिंग में कितना समय और लगेगा. आइए इसके पीछे का कारण जानते हैं.

क्या है कारण?

चीन में ऐप्पल की वेबसाइट से आईफोन एयर को ऑर्डर नहीं किया जा सकता. दरअसल, इस फोन के पतले डिजाइन के चलते इसमें फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है. यह केवल ई-सिम को सपोर्ट करेगा और इसी फीचर की वजह से चीन में यह लॉन्च नहीं हो पा रहा है. इसके लिए कंपनी को चीन में अभी तक मंजूरी नहीं मिली है. ऐप्पल ने कहा कि चाइना मोबाइल, चाइना टेलीकॉम और चाइना यूनिकॉर्न समेत तीनों सरकारी सर्विस प्रोवाइडर आईफोन एयर को ई-सिम सपोर्ट देंगे, लेकिन मंजूरी मिलने तक इस फोन की रिलीज को रोका जा रहा है. ऐप्पल इसे लेकर सरकारी एजेंसियों के संपर्क में है.

आईफोन एयर

आईफोन एयर ऐप्पल का अब तक का सबसे पतला मॉडल है. इसकी मोटाई केवल 5.6mm है. इसके बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6 इंच का प्रोमोशन डिस्प्ले दिया गया है. इसके रियर में 48MP का सिंगल कैमरा और फ्रंट में 18MP का सिंगल स्टेज लेंस दिया गया है. ऐप्पल ने इसे A19 Pro चिपसेट से लैस किया है. यही चिपसेट प्रो मॉडल्स में दिया गया है. ऐप्पल का कहना है कि पतला होने के बावजूद इस फोन की बैटरी पूरे दिन आराम से चल सकती है. भारत में आईफोन एयर की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें-

पहली बार स्टैंडर्ड आईफोन में भी मिला प्रो मॉडल वाला यह फीचर, अब ऐप्पल का मजाक नहीं उड़ा पाएंगे लोग!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget