एक्सप्लोरर

जापान में सबसे सस्ता और भारत में सबसे महंगा मिलेगा iPhone 12, जानिए कितनी होगी कीमत

अगर आप iPhone 12 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो 23 अक्टूबर से इसकी प्री बुकिंग शुरु होने वाली है. आईफोन की कीमत भारत में सबसे ज्यादा है. आईफोन 12 प्रो खरीदने के लिए आपको यूएस की तुलना में करीब 41,300 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे.

iPhone 12 सीरीज के 4 नए आईफोन लॉन्च कर दिए गए हैं. ऐसे में आईफोन का शौक रखने वाले iPhone 12 खरीदने के लिए बेकरार हैं. आपको बता दें भारत में 23 अक्टूबर से इनकी बुकिंग शुरू होगी. आईफोन 12 सीरीज का सबसे सस्ता फोन आईफोन 12 मिनी है, जिसकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपए है. वहीं, टॉप एंड आईफोन 12 प्रो मैक्स की कीमत 1,59,900 रुपए है.

आईफोन की ग्लोबल लॉन्चिंग के बाद अलग अलग देशों में इसकी कीमत भी अलग है. जिसमें 8 देशों की तुलना में भारत में इसकी कीमत सबसे ज्यादा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 12 की कीमत अमेरिका, जापान, चाइना, यूके, रूस, जर्मनी और फ्रांस की तुलना में भारत में सबसे ज्यादा है.

iPhone 12 के 128GB वाले वेरिएंट की बात करें तो अमेरिका में इसकी कीमत 69,000 रुपए है. वहीं चीन में 74,000 और जर्मनी में 79,000 हजार रुपए है. भारत में इसकी कीमत सबसे ज्यादा 84,000 रुपए है. वहीं अमेरिका में आईफोन 12 प्रो की कीमत 1071 डॉलर यानि करीब 78400 रुपए है. जबकि भारत में आईफोन 12 प्रो की कीमत 1636 डॉलर यानि करीब 1,19,900 रुपए है. वहीं जापान में सबसे सस्ती कीमत पर आईफोन 12 943 डॉलर और आईफोन 12 प्रो 1,071 डॉलर में मिल रहा है.

भारत में iPhone 12 की कीमत

भारत में 64GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 79,900 रुपए, 128GB स्टोरेज की कीमत 84,900 रुपए, 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 94,900 रुपए है. 

भारत में आईफोन 12 मिनी की कीमत

भारत में 64GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 69,900 रुपए, 128GB  वाले फोन की कीमत 74,900 रुपए और 256GB वाले मॉडल की कीमत 84,900 रुपए है.

भारत में आईफोन 12 प्रो की कीमत

iPhone 12 प्रो के 128GB वाले मॉडल की कीमत 1,19,900 रुपए, 256GB स्टोरेज  की कीमत 1,29,900 रुपए और 512GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 1,49,900 रुपए है.

भारत में आईफोन 12 प्रो मैक्स की कीमत

बात करें iPhone 12 प्रो मैक्स की तो 128GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 1,29,900 रुपए, 256GB स्टोरेज    वाले फोन की कीमत 1,39,900 रुपए और 512GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 1,59,900 रुपए है.

आपको बता दें भारत में आईओएस डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स सबसे कम हैं. यहां एंड्रॉयड ओएस को सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, जापान में आईओएस को इस्तेमाल करने वाले सबसे ज्यादा यूजर्स हैं. इस मामले में अमेरिका भी दूसरे नंबर पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget