एक्सप्लोरर

पूरी तरह नया हो जाएगा आईफोन का इंटरफेस, iOS 26 अपडेट हुई रिलीज, ऐसे करें इंस्टॉल

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ऐप्पल की iOS 26 अपडेट रिलीज हो गई है. इसमें पूरी तरह नया इंटरफेस और कई नए फीचर्स मिले हैं.

iOS 26 Released: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ऐप्पल ने iOS 26 अपडेट को रोल आउट कर दिया है. इसके साथ-साथ iPadOS 26 और macOS अपडेट को भी रिलीज किया गया है. जून में हुई ऐप्पल की वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में सबसे पहले इस अपडेट की झलक दिखाई गई थी. नए ऑपरेटिंग सिस्टम में यूजर्स को लिक्विड ग्लास डिजाइन लैंग्वेज, लॉक स्क्रीन पर नए फीचर्स और नए ऐप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स मिले हैं. आइए जानते हैं कि iOS 26 को किन आईफोन में और कैसे इंस्टॉल किया जा सकता है.

visionOS के इंटरफेस से प्रेरित है नया डिजाइन

iOS 26 अपडेट में यूजर्स को नया डिजाइन, इंटेलीजेंट एक्सपेरिमेंट और मौजूदा ऐप्स में कई इंप्रूवमेंट देखने को मिली है. इसकी लिक्विड ग्लास डिजाइन लैंग्वेज visionOS के ट्रांसलुसेंट इंटरफेस से प्रेरित है. इस अपडेट के बाद आपके आईफोन का इंटरफेस पूरी तरह बदल जाएगा. इस अपडेट में कंपनी ने मेनू, ऑप्शन्स, नोटिफिकेशन, कंट्रोल सेंटर और मैसेजेज, फोन और कैमरा समेत कई ऐप्स के एलिमेंट्स को नया लुक दिया है. 

लॉक स्क्रीन पर मिले नए फीचर्स

iOS 26 अपडेट के बाद आईफोन की लॉक स्क्रीन भी पूरी तरह बदल जाएगी. इसमें डेट और टाइम विजेट को नया डिजाइन मिलेगा और वॉलपेपर के हिसाब से विजेट को एडजस्ट भी किया जा सकता है. एक और मजेदार फीचर spatial scenes का है, जिससे वॉलपेपर में सेंस ऑफ डेप्थ मिलेगी.

इन आईफोन में इंस्टॉल कर सकेंगे iOS 26

A13 और उसके बाद की चिप से लैस आईफोन इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकेंगे. यानी आईफोन 11 सीरीज से पुराने आईफोन इसे सपोर्ट नहीं करेंगे. आईफोन 11 और उसके बाद की सीरीज के सभी आईफोन इसके लिए कंपेटिबल होंगे. आईफोन 11 सीरीज के अलावा आईफोन 12, आईफोन 13, आईफोन 14, आईफोन 15 और आईफोन 16 सीरीज में यह अपडेट काम करेगी. आईफोन 17 सीरीज इसी अपडेट के साथ लॉन्च हुई है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप अपने आईफोन को iOS 26 से अपडेट नहीं करना चाहते हैं तो ऑटोमैटिक अपडेट को बंद कर दे. इसके लिए सेटिंग में जाकर जनरल में जाएं. यहां आपको सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन दिख जाएगा. यहां ऑटोमैटिक अपडेट में iOS Update को बंद कर दें. 
  • अगर आप फोन को अपडेट करना चाहते हैं तो यह ध्यान रखें कि आपके फोन में पर्याप्त स्टोरेज होनी चाहिए. अगर स्टोरेज कम है तो आप डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके अलावा आपका आईफोन पूरी तरह चार्ज होना चाहिए और इंटरनेट की स्पीड अच्छी होना चाहिए. इससे फोन जल्दी अपडेट हो सकेगा.
  • अपडेट को इंस्टॉल करने के लिए सेटिंग में जाकर जनरल पर टैप करें. यहां सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें. इसके बाद आपको अपडेट का ऑप्शन नजर आएगा. इस पर टैप कर अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-

Elon Musk के छूटेंगे पसीने, OpenAI ने कर ली बड़ी तैयारी, ChatGPT के बाद अब बनाएगी इंसानों जैसी खूबियों वाले रोबोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple New Policy : अब उम्र देखकर ऐप्स देगा App Store! Apple ने बदली iPhone की पॉलिसी
अब उम्र देखकर ऐप्स देगा App Store! Apple ने बदली iPhone की पॉलिसी
Dell 14S Launch : कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च
कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च
Air Fryer Vs Microwave: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?
एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?
Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
CM योगी बोले- 'INDIA गठबंधन अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है'
CM योगी बोले- 'INDIA गठबंधन अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget