एक्सप्लोरर

Instagram Down: इंस्टाग्राम की सर्विस ठप, कई यूजर्स नहीं कर पा रहे इस्तेमाल

Instagram Down in India: मेटा की फोटो शेयरिंग ऐप यानी इंस्टाग्राम की सर्विस डाउन हो गई है. आज सुबह से बहुत सारे यूज़र्स को इंस्टाग्राम ऐप का इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है.

Instagram Outage: 8 अक्टूबर 2024 यानी मंगलवार की सुबर करीब 11 बजे के बाद इंस्टाग्राम की सर्विस अचानक डाउन हो गई. सोशल मीडिया पर बहुत सारे यूज़र्स ने इस परेशानी का जिक्र करते हुए जानकारी दी कि उन्हें इंस्टाग्राम यूज़ करने में दिक्कत आ रही है. 

सोशल मीडिया ऐप और वेबसाइट आदि के बारे में जानकारी रखने वाली और इनकी सर्विस को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर भी बहुत सारे यूज़र्स ने रिपोर्ट की, जिससे यह साफ होता है कि इंस्टाग्राम की सर्विस में दिक्कत आई है.

कब डाउन हुई इंस्टाग्राम की सर्विस?

Downdetecter पर दिख रहे रिपोर्ट के मुताबिक सुबह करीब 10.45 बजे से इंस्टाग्राम डाउन हुआ है. 10.45 बजे तक 30 से भी कम लोगों ने शिकायत की थी, लेकिन 11.30 बजे तक 1900 से भी ज्यादा लोगों ने इंस्टाग्राम यूज़ न कर पाने की रिपोर्ट दर्ज कर दी.

इसके अलावा लोगों ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर भी इस ख़बर के बारे में जानकारी दी और इंस्टाग्राम न यूज़ कर पाने की शिकायत की. लोगों ने इसके लिए बहुत सारे पोस्ट शेयर किए.

बता दें कि मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा के स्वामित्व में आने वाली इंस्टाग्राम एक फोटो एंड शॉर्ट वीडियो शेयरिंग कंपनी है. इंस्टाग्राम की लोकप्रियता भारत और दुनियाभर में काफी ज्यादा है. 

लोगों ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

भारत में इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स की संख्या करोड़ों में हैं. इस कारण अगर कुछ सेकेंड्स के लिए इंस्टाग्राम की सर्विस डाउन होती है, तो सोशल मीडिया पर शोर मचना शुरू हो जाता है. हालांकि, आज के आउटेज के बारे में इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने इंस्टाग्राम डाउन होने के सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट शेयर किया और बताया कि इंस्टा खोलने पर Sorry, Something Went Wrong लिखा हुआ आ रहा है. हालांकि, इस ख़बर को लिखे जाने तक डाउनडिटेक्टर पर इंस्टाग्राम डाउन होने की रिपोर्ट की संख्या 100 से भी कम रह गई थी. इसके अलावा हमने भी जब इंस्टाग्राम का इस्तेमाल किया तो वो ठीक से काम कर रहा था. 

यह भी पढ़ें:

Jio या Airtel नहीं, इस प्रीपेड प्लान के साथ बिल्कुल फ्री मिल रहा Netflix Plan

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget