एक्सप्लोरर

Instagram चलाते-चलाते एक लिंक पर किया क्लिक और लग गई 8.5 लाख रुपयों की चपत, आप मत करना ये गलती

Online Scam: दिल्ली की एक महिला ने इंस्टाग्राम चलाते-चलाते एक लिंक पर क्लिक किया और 8.5 लाख रुपये की चपत उन्हें लग गई. जानिए आखिर ऐसी क्या गलती महिला कर गई. 

Instgram Fraud: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो सतर्क होकर किसी भी नौकरी के लिए अप्लाई करें. कहने का मतलब हमेशा विश्वसनीय तरीकों से ही नौकरी के लिए आवेदन करें और जांच पड़ताल करने के बाद ही पर्सनल डिटेल आदि किसी भी फॉर्म में भरें. आजकल स्कैमर लोगों की मजबूरी का गलत तरीके से फायदा उठा रहे हैं. दरअसल, फ्रॉड का एक नया मामला सामने आया है जहां एक दिल्ली की महिला ने इंस्टाग्राम चलाते-चलाते अपने मेहनत से कमाए 8.5 लाख रूपये गंवा दिए. 

क्या है मामला?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर जॉब एडवरटाइजमेंट देखा. इस पर क्लिक करते ही महिला ने 8.5 लाख रुपये से ज्यादा गंवा दिए. इस मामले को दिसंबर में रिपोर्ट किया गया था. महिला इंस्टाग्राम को स्क्रॉल कर रही थी कि तभी उन्हें एक जॉब एडवरटाइजमेंट दिखा, इस पर महिला ने एक क्लिक किया तो ये लिंक किसी दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट हुआ जहां एयरलाइन जॉब ऑल इंडिया के नाम से पेज खुला और डिटेल्स भरने को कहा गया. जैसे ही महिला ने फॉर्म फिल किया तो उन्हें राहुल नाम के एक अनजान व्यक्ति की तरफ से कॉल आया और 750 रुपये बतौर रजिस्ट्रेशन फीस भरने के लिए कहा गया. इसके बाद स्कैमर ने महिला को और जाल में फंसाया और 8.5 लाख रुपये से ज्यादा अपने अकाउंट में बतौर गेट पास फीस इंश्योरेंस के रूप में जमा करवाएं. स्कैमर ने बड़े ही चालाकी से महिला को बातों में घुमाया और नौकरी का झांसा देकर इतनी बड़ी कीमत अपने अकाउंट में डलवा ली. स्कैमर इतने पर ही नहीं रुका और महिला से और पैसे मांगने लगा लेकिन जैसे ही महिला को स्कैमर पर शक हुआ और उन्हें लगा कि वो स्कैम का शिकार हो गई है तो उन्होंने फौरन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. 

खेर अब अच्छी बात ये है कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ज्यादातर ट्रांजैक्शन हरियाणा के हिसार से की गई थी. आरोपी का मोबाइल फोन हिसार के आसपास लोकेट हो रहा था. पुलिस ने प्लान तरीके से शिकंजा फैलाया और आरोपी को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कोविड-19 के बाद से उसने इस तरह का मायावी खेल शुरू किया और कई लोगों को ठगने का प्रयास किया. 

ऑनलाइन फ्रॉड से सेफ रहना है तो गांठ बांध लें ये बातें 

ऑनलाइन खुद की डिटेल्स को सेफ रखना आज के इस डिजिटल एरा में बेहद जरूरी है क्योंकि एक गलत क्लिक आपकी सालों की कमाई को साफ कर सकता है. सलाह ये दी जाती है कि हमेशा विश्वसनीय तरीके से किसी भी काम को करें. किसी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी डिटेल्स न दें. लेनदेन से जुड़ी जब भी कोई बात आए तो कुछ भी शेयर न करें. नौकरी के वक्त अप्लाई करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी कोई कंपनी आपसे आपकी बैंक डिटेल इत्यादि तुरंत नहीं मांगती है. हर कंपनी के कुछ मानक होते हैं जिस हिसाब से कर्मचारियों की हायरिंग आदि की जाती है.

यह भी पढ़ें:

Data Breach: साल का सबसे बड़ा डेटा लीक, 70 करोड़ लोगों की जानकारी ऐसे बेच रहा था शख्श

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Gadgets Launched: इस हफ्ते लॉन्च हुए 7 नए गैजेट्स, Samsung से Asus तक कई बड़े ब्रांड शामिल...देखें पूरी लिस्ट
इस हफ्ते लॉन्च हुए 7 नए गैजेट्स, Samsung से Asus तक कई बड़े ब्रांड शामिल...देखें पूरी लिस्ट
AI Agent vs Chatbot: क्या होता है AI Agent! यह Chatbot से कितना अलग; जान लीजिए दोनों के काम
क्या होता है AI Agent! यह Chatbot से कितना अलग; जान लीजिए दोनों के काम
चौंकाने वाला खुलासा! इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा AI से तैयार हो रहे हैं पोस्ट, जानें कहां है सबसे कम
चौंकाने वाला खुलासा! इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा AI से तैयार हो रहे हैं पोस्ट, जानें कहां है सबसे कम
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget