एक्सप्लोरर

भारत ने बना लिया ये कमाल का हथियार, न जाम किया जा सकेगा और न ही होगा हैक, जानें कैसे करता है काम

भारत ने क्वांटम तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है. DRDO और IIT दिल्ली के वैज्ञानिकों ने मिलकर क्वांटम एंटैंगलमेंट पर आधारित फ्री-स्पेस सिक्योर कम्युनिकेशन का सफल परीक्षण किया है.

DRDO-IIT Delhi: भारत ने क्वांटम तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और IIT दिल्ली के वैज्ञानिकों ने मिलकर क्वांटम एंटैंगलमेंट पर आधारित फ्री-स्पेस सिक्योर कम्युनिकेशन का सफल परीक्षण किया है. यह परीक्षण IIT दिल्ली परिसर स्थित DRDO-इंडस्ट्री-अकैडमिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (DIA-CoE) में किया गया और इसमें एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया गया.

साइबर सुरक्षा में मिलेगी मदद

इस अत्याधुनिक प्रणाली में फ्री-स्पेस ऑप्टिकल लिंक के ज़रिए लगभग 240 बिट प्रति सेकेंड की सिक्योर की दर (secure key rate) दर्ज की गई जिसमें क्वांटम बिट एरर रेट 7% से भी कम रहा. यह उपलब्धि भारत को न केवल साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देती है बल्कि लॉन्ग डिस्टेंस क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन (QKD), क्वांटम नेटवर्क और भविष्य के क्वांटम इंटरनेट की नींव भी रखती है.

क्या है प्रोजेक्ट का नाम

इस प्रोजेक्ट का नाम है ‘फ्री-स्पेस QKD के लिए फोटॉनिक तकनीकों का डिज़ाइन और विकास’ जिसे DRDO के फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट निदेशालय (DFTM) द्वारा स्वीकृत किया गया है. इस प्रदर्शन का नेतृत्व IIT दिल्ली के प्रोफेसर भास्कर कंसेरी की टीम ने किया, जिसे DRDO के वरिष्ठ अधिकारियों, DG (MED, COS & CS), SAG और DFTM निदेशक व IIT के वरिष्ठ प्रोफेसरों ने देखा.

जहां पारंपरिक QKD सिस्टम हार्डवेयर पर निर्भर रहते हैं, वहीं क्वांटम एंटैंगलमेंट आधारित प्रणाली बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है. अगर कोई बीच में डाटा को इंटरसेप्ट करने की कोशिश करता है, तो क्वांटम स्टेट में तुरंत बदलाव आ जाता है, जिससे खतरे का पता चल जाता है. इसके अलावा, यह तकनीक महंगे और जटिल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाने की आवश्यकता को भी खत्म करती है, जिससे दूरदराज या भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी इसे आसानी से लागू किया जा सकता है.

पहली इंटरसिटी क्वांटम लिंक हो चुकी है स्थापित

इससे पहले भी भारत ने 2022 में विंध्याचल और प्रयागराज के बीच देश की पहली इंटरसिटी क्वांटम लिंक स्थापित की थी और 2024 में 100 किलोमीटर फाइबर-बेस्ड QKD का सफल परीक्षण किया गया था. ये सभी पहल DRDO के DIA-CoE नेटवर्क के तहत की गई हैं जो अब देश के 15 शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए कहा, “भारत अब क्वांटम सिक्योर कम्युनिकेशन के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है, जो भविष्य के युद्ध की तस्वीर बदल देगा.”

यह भी पढ़ें:

चीन के इस सुपर मैटेरियल के आगे राफेल और F-35 भी मान जाते हैं हार! 3600°C तक का तापमान झेलने की है क्षमता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT अनइंस्टॉल करने वालों को एक महीने का फ्री प्लान दे रही है OpenAI, जानिए क्यों आई ऐसी नौबत
ChatGPT अनइंस्टॉल करने वालों को एक महीने का फ्री प्लान दे रही है OpenAI, जानिए क्यों आई ऐसी नौबत
हैक होने के बाद सबसे पहले कर लें ये 5 काम, लेट हो गए तो उड़ सकता है डेटा और पैसा
हैक होने के बाद सबसे पहले कर लें ये 5 काम, लेट हो गए तो उड़ सकता है डेटा और पैसा
माइक के आगे फोम कवर क्यों लगा होता है? जानिये इसके काम और फायदे
माइक के आगे फोम कवर क्यों लगा होता है? जानिये इसके काम और फायदे
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी सिक्योरिटी अपडेट, गूगल ने दूर किए 100 से ज्यादा बग्स, ऐसे करें इंस्टॉल
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी सिक्योरिटी अपडेट, गूगल ने दूर किए 100 से ज्यादा बग्स, ऐसे करें इंस्टॉल

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget