एक्सप्लोरर

Illegal Loan App: क्या आप भी बिना लोन लिए चीनी लोन ऐप के जाल में फंस रहे हैं? इन बातों का रखें ध्यान

Loan App: जालसाज पहले कई नंबर अलग-अलग एजेंसी से चुराते हैं. फिर एक-एक कर इन नंबरों पर पेमेंट ड्यू से संबंधित वॉट्सएप मैसेज डालते हैं.

Instant Loan App: करीब दो साल पहले कोरोना काल की दस्तक के साथ ही भारत में इंस्टेंट लोन के नाम पर चीनी ऐप की एंट्री हुई थी. इन अवैध लोन ऐप की प्रताड़ना की वजह से कई लोगों ने अपनी जान दे दी, जबकि कई ने लोन से कई गुना अधिक पैसा इन्हें दे दिया और कर्ज के जाल में फंसते चले गए. सख्ती बढ़ी तो कुछ दिन के लिए इनका जाल कम हुआ, लेकिन एक बार फिर से ये चीनी लोन ऐप एक्टिव हो गए हैं और इस बार पहले से भी ज्यादा खतरनाक तरीके से इनकी वापसी हुई है.

अब यह उन लोगों को भी फंसा रहे हैं जिन्होंने इनसे कोई लोन भी नहीं लिया. देश के अलग-अलग शहरों से ऐसे अनगिनत मामले सामने आ चुके हैं. आज हम बताएंगे आपको वो तरीका जिससे आप इनके जाल में फंसने से बचेंगे.

क्या है ठगी का नया तरीका

इन फर्जी लोन ऐप वालों ने ठगी के नए तरीके में अब उन लोगों को भी फंसाना शुरू कर दिया है जिन्होंने न तो इनसे लोन लिया और न ही कभी इनका ऐप डाउनलोड किया. अब लोग जानना चाहते हैं कि जब लोन लिया नहीं तो फिर प्रताड़ना कैसे. इसका जवाब है बदमाशों की होशियारी.

दरअसल, जालसाज पहले कई नंबर अलग-अलग एजेंसी से चुराते हैं. फिर एक-एक कर इन नंबरों पर पेमेंट ड्यू से संबंधित वॉट्सएप मैसेज डालते हैं. इसमें पेमेंट ड्यू की बात कहते हुए एक लिंक दिया जाता है. आप जिज्ञासापूर्वक लिंक पर क्लिक करते हैं और ठगों के जाल में फंस जाते हैं. इसके बाद ठग पहले पीड़ित को पेमेंट के लिए मैसेज भेजते हैं. इसके बाद पैसे न मिलने पर रिश्तेदारों और दोस्तों को कॉल करके मिसबिहेव करते हैं. फिर भी पेमेंट न मिले तो वे फोटो को अश्लील करके वायरल कर देते हैं.

इस तरह बरतें सावधानी

अगर आप इस तरह की ठगी से बचना चाहते हैं तो नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करें.

  • सबसे पहले तो इस तरह के इंस्टेंट लोन ऐप से पैस न लें तो बेहतर. कोशिश करें कि इनसे किसी तरह का कोई रेस्पॉन्स न दें.
  • अगर आपने कोई लोन लिया ही नहीं है तो डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये कंपनियां लीगल नहीं हैं और ये फ्रॉड हैं इसलिए ये आपके खिलाफ कोई भी कानून कार्रवाई नहीं कर सकते. आपको कानूनी कार्रवाई के अलावा किसी और कार्रवाई से नहीं डरना चाहिए.
  • इस तरह की ठगी में पहले ठग तुक्के में किसी को मैसेज भेजते हैं, जिसमें लोन ओवरड्यू की बात होती है और एक लिंक होता है. लोग जिज्ञासा पूर्वक की ऐसा कौन सा लिंक है वो देखा जाए, मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक कर देते हैं. वहीं जाकर वो ठगों के जाल में फंस जाते हैं. दरअसल लिंक पर क्लिक करते हीजो ऐप इंस्टॉल होता है उससे आपके फोन में मौजूद सभी कॉन्टैक्ट और मीडिया फाइल का एक्सेस चला जाता है. इसके बाद ही ठग आपके कॉन्टैक्ट को कॉल करके तंग करना और आपकी फोटो को निकालकर उसे मॉर्फ्ड करके अश्लील बनाना शुरू कर देते हैं.
  • आपके लिए बेहतर है कि ऐसे किसी भी मैसेज पर ध्यान न दें. कोशिश करें कि ऐसे मैसेज को रीड भी न करें. अगर रीड कर भी लिया है तो उस पर रिप्लाई और पूछताछ न करें. क्योंकि आपके उसमें इन्वॉल्व होन से बदमाशों को अंदाजा लग जाता है कि आपको ब्लैकमेल किया जा सकता है.
  • आपको इस तरह के मैसेज को नजरअंदाज करना है. अगर आपने 2-3 दिन तक इनके टॉर्चर को झेल लिया तो अपने आप ब्लैकमेल करने का सिलसिला थम जाएगा.

ये भी पढ़ें

Smartphone Battery Tips: ये 6 टिप्स आपके फोन की बैटरी को बना देंगे एकदम नए जैसा, आज ही आजमाएं ये टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget