एक्सप्लोरर

अगर YouTube पर बढ़ाने हैं लाइक्स और फॉलोअर्स तो ये 5 गलतियां कभी न करें, जानें क्या नहीं करना चाहिए

Youtube: आज के दौर में YouTube केवल एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि लाखों लोगों के लिए यह एक फुल-टाइम करियर बन चुका है.

Youtube: आज के दौर में YouTube केवल एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि लाखों लोगों के लिए यह एक फुल-टाइम करियर बन चुका है. व्लॉगर्स, गेमर्स, टीचर्स और एंटरटेनर्स सभी इस प्लेटफॉर्म का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन जैसे-जैसे कॉम्पिटिशन बढ़ता जा रहा है, वैसा ही दर्शकों का ध्यान खींचना और लंबे समय तक उन्हें जोड़े रखना भी चुनौती बन चुका है.

अगर आप YouTube पर सच्चे और एक्टिव सब्सक्राइबर्स बनाना चाहते हैं तो आपको कुछ अहम बातों का ध्यान रखना जरूरी है. बहुत से भारतीय यूट्यूबर कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हैं जो उनके चैनल की ग्रोथ को नुकसान पहुँचा रही हैं. यहां जानिए 5 ऐसी चीजें जिन्हें आपको YouTube पर करने से बचना चाहिए.

गलत थंबनेल और क्लिकबेट टाइटल का प्रयोग न करें

अगर आप थंबनेल में कुछ और दिखाकर वीडियो में कुछ और पेश करते हैं तो यह दर्शकों को भ्रमित करता है. ऐसे वीडियो भले ही शुरुआत में कुछ व्यूज़ दिला दें, लेकिन इससे दर्शकों का भरोसा टूटता है. YouTube का एल्गोरिदम ऐसे कंटेंट को कम प्राथमिकता देता है जिसमें दर्शक ज़्यादा समय नहीं बिताते. इसलिए सच्चाई और कंटेंट के बीच तालमेल रखना ज़रूरी है.

वायरल कंटेंट की नकल करने से बचें

दूसरे के वायरल वीडियो या रील्स को कॉपी कर अपने चैनल पर डालना आसान तरीका लग सकता है, लेकिन YouTube के कॉपीराइट नियम बेहद सख्त हैं. इससे न केवल आपका वीडियो हट सकता है, बल्कि चैनल को स्ट्राइक या स्थायी बैन भी मिल सकता है. अगर आप ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर काम कर रहे हैं, तो उसे अपनी स्टाइल में पेश करें. YouTube के ‘रीमिक्स’ और ‘शॉर्ट्स’ फीचर का इस्तेमाल सोच-समझकर और ओरिजिनल अंदाज़ में करें.

कम्युनिटी गाइडलाइन्स और मोनेटाइजेशन के नियमों की अनदेखी न करें

भारत जैसे विविधताओं वाले देश में भाषा और संस्कृति का ध्यान रखना जरूरी है. YouTube साफ शब्दों में कहता है कि नफरत फैलाने वाले भाषण, गलत स्वास्थ्य जानकारी, हिंसक या वयस्क विषयों पर आधारित कंटेंट को सख्ती से रोका गया है. अगर आप इन गाइडलाइन्स का पालन नहीं करते हैं, तो YouTube आपके चैनल को डिमोनेटाइज या बैन कर सकता है. इसलिए YouTube Partner Program से जुड़ने से पहले इसके सभी नियमों को ठीक से समझ लें.

बार-बार लाइक और सब्सक्राइब की भीख न मांगें

वीडियो में लाइक और सब्सक्राइब करने को कहना गलत नहीं है लेकिन बार-बार या ज़ोर जबरदस्ती करने से दर्शकों को यह मजबूरी लग सकती है. इससे आपके चैनल की प्रोफेशनल छवि भी खराब हो सकती है. दर्शक ऐसे कंटेंट को पसंद करते हैं जिसमें उन्हें कुछ सीखने या समझने को मिले, इसलिए कंटेंट पर ध्यान दें न कि ज़्यादा रिक्वेस्ट पर.

घटिया क्वालिटी और अनियमित पोस्टिंग से बचें

अगर आप वीडियो अपलोड करने में अनियमित हैं, या आपके वीडियो की क्वालिटी (जैसे कि आवाज़ साफ नहीं है, लाइटिंग खराब है, एडिटिंग अधूरी है) तो इससे दर्शक दोबारा आपके चैनल पर नहीं लौटते. भरोसेमंद ऑडियंस बनाने के लिए नियमित और अच्छा कंटेंट पोस्ट करना जरूरी है. बेसिक माइक्रोफोन, ठीक लाइटिंग और साफ एडिटिंग आपके वीडियो की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं.

यह भी पढ़ें:

हर वक्त सॉकेट में लगी रहती हैं मच्छर भगाने की मशीन? जानिए हर सेकेंड कितने रुपए होता है आपका खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
न Android, न iOS! जानें अमेरिका में बना ये अनोखा फोन किस OS पर चलता है?
न Android, न iOS! जानें अमेरिका में बना ये अनोखा फोन किस OS पर चलता है?
Best Refrigerators: 2 लोगों की फैमिली के 10 हजार के अंदर आने वाले फ्रिज
2 लोगों की फैमिली के 10 हजार के अंदर आने वाले फ्रिज
YouTube Music पर नहीं मिल रही बेहतरीन साउंड क्वालिटी? बदलें सेटिंग
YouTube Music पर नहीं मिल रही बेहतरीन साउंड क्वालिटी? बदलें सेटिंग

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget