एक्सप्लोरर

हर वक्त सॉकेट में लगी रहती हैं मच्छर भगाने की मशीन? जानिए हर सेकेंड कितने रुपए होता है आपका खर्च

मच्छर भगाने की मशीनों का लगातार उपयोग बिजली की खपत तो बढ़ाता ही है, साथ ही आपके बिजली के बिल को भी चुपचाप बढ़ा देता है. इन डिवाइसेज का समझदारी से उपयोग करके आप सालाना अच्छी-खासी रकम बचा सकते हैं.

बारिश के मौसम में मच्छरों से बचाव के लिए अधिकतर घरों में मच्छर भगाने वाली इलेक्ट्रिक मशीनों का सहारा लिया जाता है. गुड नाइट, ऑल आउट जैसी लिक्विड वैपोराइज़र डिवाइसेज लगभग हर घर में आम हो गई हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें हर समय सॉकेट में लगाकर रखना आपकी जेब पर सालाना अच्छी-खासी मार डाल सकता है?

मशीन में लगा होता है छोटा-सा हीटर

गौरतलब है कि इन मशीनों में एक छोटा-सा हीटर लगा होता है, जो लिक्विड कंटेनर को गर्म करके गैस में बदल देता है. यह गैस मच्छरों को भगाने का काम करती है. चूंकि मशीन का हीटर लगातार गर्म होता रहता है, इसलिए यह हर समय बिजली की खपत करता है, चाहे मच्छर हों या न हों.

हर दिन 0.12 यूनिट बिजली की खपत

जानकारों के अनुसार, एक मच्छर भगाने वाली मशीन औसतन 5 से 7 वॉट बिजली की खपत करती है. यदि इसे 24 घंटे चालू रखा जाए, तो यह हर दिन लगभग 0.12 यूनिट बिजली खर्च करती है. ऐसे में एक महीने में करीब 3.6 यूनिट और सालभर में लगभग 43.8 यूनिट बिजली खर्च हो जाती है.

सिर्फ एक मशीन से ₹219 का सालाना खर्च

अगर एक यूनिट बिजली की औसत कीमत ₹5 मानी जाए, तो केवल एक मशीन से सालभर में लगभग ₹219 का बिजली बिल बढ़ जाता है. वहीं अगर घर में दो मशीनें हैं, तो यह खर्च दोगुना होकर ₹438 तक पहुंच सकता है. कई घरों में तीन से चार मशीनें भी लगी रहती हैं, जिससे यह खर्च और बढ़ जाता है.

आदत में बदलाव से होगी बचत

यह छोटी-सी दिखने वाली डिवाइस आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है. विशेषज्ञों की सलाह है कि इन मशीनों का उपयोग सिर्फ जरूरत के समय ही किया जाए और काम खत्म होते ही सॉकेट से निकाल दिया जाए. यह न केवल बिजली की बचत करेगा, बल्कि सालाना सैकड़ों रुपए आपके बचत खाते में भी जोड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget