एक्सप्लोरर

भारत के कितने लोग अभी भी इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं? आंकड़ें जानकर दंग रह जाएंगे आप

Internet users: 2024 का साल शुरू हो चुका है. भारत में करोड़ों यूज़र्स अब 4जी छोड़कर 5जी इंटरनेट सर्विस का इस्तेमाल करने लगे है, लेकिन अभी भी लगभग भारत की आधी आबादी के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है.

Internet Users in India: भारत में इंटरनेट यूज़ करने वाले लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ती जा रही है. पिछले करीब एक दशक में इंटरनेट यूज़र्स की संख्या में काफी बड़ा उछाल देखने को मिला है. भारत में पहले 2जी, 3जी, 4जी और अब 5जी सर्विस भी शुरू हो चुकी है. साल 2024 में भारत के करोडों टेलीकॉम यूज़र्स 4जी सर्विस छोड़कर 5जी सर्विस का इस्तेमाल करना शुरू कर चुके हैं, क्योंकि उन्हें अब 4जी इंटरनेट की स्पीड भी कम लगने लगी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस वक्त भी भारत के कितने लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है? एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत की लगभग आधी आबादी के पास आज भी इंटरनेट एक्सेस नहीं है. आइए हम आपको इससे जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स बताते हैं, जिसे जानने के बाद आप खुद हैरान हो सकते हैं.

कितने करोड़ भारतीयों के पास इंटरनेट नहीं है?

IAMAI यानी इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और Kantar ने मिलकर एक स्टडी की है और उसके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है. इस रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय आबादी के 45% लोगों के पास आज भी इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है. इससे संख्या में समझें तो साल 2023 तक में भारत में रहने वाले कुल आबादी में से 665 मिलियन यानी करीब 66.50 करोड़ लोगों के पास आज भी इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

इस रिपोर्ट में नॉन-एक्टिव इंटरनेट यूज़र्स का डेटा दिखाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में भारत के 52% लोग यानी करीब 76.20 करोड़ लोग इंटरनेट सुविधा का इस्तेमाल नहीं करते थे. वहीं, साल 2022 की बात करें तो उस साल में यह आंकड़ा घटकर 48% तक पहुंचा, और तब तक भी 71.40 करोड़ लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं थी.

अब साल 2023 में यही आंकड़ा 45% तक पहुंचा है, जब भारत के 66.50 करोड़ लोग नॉन-एक्टिव इंटरनेट यूज़र्स हैं. पिछले तीन सालों के इन आंकड़ों को देखकर समझ आता है कि साल दर साल धीरे-धीरे इंटरनेट यूज़ करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है. नॉन-एक्टिव यूज़र्स की संख्या घटने का दर करीब 3-4 प्रतिशत प्रति साल है.

इंटरनेट इस्तेमाल ना करने के क्या कारण हैं?

IAMAI और Kantar की इस रिपोर्ट में बताया गया कि भारत के गांव में रहने वाले करीब आधे लोग इंटरनेट का यूज़ नहीं करते हैं. इंटरनेट का इस्तेमाल ना करने के कारण काफी अलग-अलग हैं. आइए हम आपको सभी कारणों के बारे में बताते हैं.

शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में रहने वाले 23% नॉन-एक्टिव इंटरनेट यूज़र्स का मानना है कि, 'इंटरनेट को समझना और यूज़ करना काफी मुश्किल है.'

  • 22% नॉन-एक्टिव इंटरनेट यूज़र्स का कहना है कि, 'उन्हें इंटरनेट से होने वाले फायदों की जानकारी नहीं है.'
  • 22% नॉन-एक्टिव इंटरनेट यूज़र्स का कहना है कि, 'उन्हें इंटरनेट इस्तेमाल करने की कोई रुचि नहीं है.'
  • 21% नॉन-एक्टिव इंटरनेट यूज़र्स का कहना है कि, 'उन्हें इंटरनेट का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है.'
  • 17% नॉन-एक्टिव इंटरनेट यूज़र्स का कहना है कि, 'वो इंटरनेट का खर्चा नहीं उठा सकते, उनके लिए यह काफी महंगा है.'
  • 16% नॉन-एक्टिव इंटरनेट यूज़र्स का मानना है कि, 'उनके लिए इंटरनेट काफी कंफ्यूज़िग है.'
  • 16% नॉन-एक्टिव इंटरनेट यूज़र्स का कहना है कि, 'उनके पास घर में उनका अपना डिवाइस जैसे मोबाइल या कंप्यूटर नहीं है.'
  • 13% नॉन-एक्टिव इंटरनेट यूज़र्स का कहना है कि, 'इंटरनेट पर मेरे लिए कुछ भी दिलचस्प नहीं है.'
  • 13% नॉन-एक्टिव इंटरनेट यूज़र्स का मानना है कि, 'यह काफी टाइम खर्च करता है, और उनके पास इतना फालतू टाइम नहीं है.'

इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों की संंख्या कितनी है?

हालांकि, अगर पूरे भारत में इंटरनेट के एक्टिव यूज़र्स की संख्या पर गौर करें तो ये दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और रोज नए रिकॉर्ड भी बना रही है. 2023 तक भारत में इंटरनेट यूज़ करने वाले लोगों की संख्या 800 मिलियन यानी 80 करोड़ के भी पार पहुंच गई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक 2023 तक भारत में 820 मिलियन यानी करीब 82 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: MWC 2024 Day 1: सबसे बड़े टेक इवेंट के पहले दिन क्या-क्या हुआ लॉन्च? देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIM बंद होने के बाद कितने दिनों तक चलता है WhatsApp? जानिए सच्चाई
SIM बंद होने के बाद कितने दिनों तक चलता है WhatsApp? जानिए सच्चाई
Air Purifier की सफाई नहीं, ये Settings बढ़ाएंगी Performance
Air Purifier की सफाई नहीं, ये Settings बढ़ाएंगी Performance
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
आवाज पर भी AI का कब्जा! असली और नकली Voice में ऐसे करें फर्क
आवाज पर भी AI का कब्जा! असली और नकली Voice में ऐसे करें फर्क

वीडियोज

Mirzapur के Munna Bhaiya का Role पाने के लिए Bhuvan Arora ने दिया था Audition!
Bigg Boss 20 Episode 12 Review: Mahhi Vij का Attitude, Gullu बने नए Captain!
CBFC की नई Committee में Preity Zinta, Pankaj Tripathi और Suniel Shetty समेत 18 सदस्य
Salman Khan-Sonu Nigam Viral Video: Edited Clip ने बदला पूरा Context, Sonu ने किया खुलासा!
Bigg Boss 20 Episode 11: Gullu-Mahhi Vij में Captaincy Task को लेकर हुआ बड़ा Clash!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन अलीमा गिरफ्तार, 27 सितंबर के लॉन्ग मार्च से पहले एक्शन
इमरान खान की बहन अलीमा गिरफ्तार, 27 सितंबर के लॉन्ग मार्च से पहले एक्शन
आगराः UGC रोलबैक की मांग को लेकर प्रदर्शन, सवर्ण समाज ने यमुना एक्सप्रेसवे किया जाम
आगराः UGC रोलबैक की मांग को लेकर प्रदर्शन, सवर्ण समाज ने यमुना एक्सप्रेसवे किया जाम
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
अगर रद्द हो गया एशियन गेम्स क्रिकेट का फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड? जानें नियम
अगर रद्द हो गया एशियन गेम्स क्रिकेट का फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड? जानें नियम
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
दिल्ली SIR नोटिस की लिस्ट में आडवाणी का भी नाम, चुनाव आयोग ने क्या कहा?
दिल्ली SIR नोटिस की लिस्ट में आडवाणी का भी नाम, चुनाव आयोग ने क्या कहा?
पूर्व TMC विधायक के घर-दफ्तर पर हमला, BJP पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
पूर्व TMC विधायक के घर-दफ्तर पर हमला, BJP पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
Embed widget