एक्सप्लोरर

चीनी कंपनी उड़ाएगी Apple, Samsung, Google की नींद! इस दिन लॉन्च करेगी दुनिया का पहला Tri-Fold Phone

First Tri-Fold Phone: बता दें कि हुआवेई मेट एक्सटी को चीन में 10 सितंबर 2024 को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. ट्रिपल फोल्डेबल फोन होने के नाते स्क्रीन के तीन सेक्शन मिल सकते हैं.

Huawei Mate XT Launch Date: एप्पल के आईफोन 16 सीरीज लॉन्च होने का इंतजार अब खत्म होने वाला है. 9 सितंबर को आईफोन 16 के मॉडल्स से पर्दा उठ जाएगा. इस बार नए आईफोन में फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस ज्यादा बेहतर होंगे. लेकिन एप्पल की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं. दरअसल, आईफोन 16 सीरीज लॉन्च के अगले दिन हुआवेई दुनिया का पहला ट्रिपल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. हुआवेई के ट्राई-फोल्ड फोन का नाम Huawei Mate XT हो सकता है. बता दें कि हुआवेई एक चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी है और सोशल मीडिया पर इस कंपनी के फोल्ड फोन को लेकर चर्चाएं तेज हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रिपल फोल्डेबल स्मार्टफोन को हुआवेई के एक बड़े अधिकारी के हाथों में देखा गया है. हुआवेई की Mate सीरीज का ये सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन होगा. बता दें कि एप्पल ने अब तक फोल्ड फोन्स की दुनिया में एंट्री नहीं ली है. हालांकि, इसे सैमसंग और गूगल जैसी दिग्गज कंपनियों से सीधी टक्कर मिल सकती है. 

Huawei Mate XT कब होगा लॉन्च?

चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर हुआवेई कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के सीईओ रिचर्ड यू का एक पोस्ट वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने कंफर्म किया कि पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को Huawei Mate XT के नाम से जाना जाएगा. ये पांच साल की मेहनत और साइंस फिक्शन को रियलिटी में बदलने का नतीजा है. 

बता दें कि हुआवेई मेट एक्सटी को चीन में 10 सितंबर 2024 को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. ट्रिपल फोल्डेबल फोन होने के नाते स्क्रीन के तीन सेक्शन मिल सकते हैं. इनमें 2 इनवार्ड स्क्रीन, जबकि एक आउटवार्ड स्क्रीन हो सकती है. इन सभी को डुअल-हिंज टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा जाएगा. 

चीनी कंपनी उड़ाएगी Apple, Samsung, Google की नींद! इस दिन लॉन्च करेगी दुनिया का पहला Tri-Fold Phone

जानिए कितनी हो सकती है कीमत?

फोन की इनर स्क्रीन साइज 10 इंच का हो सकता है, जिसमें फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट मिलने की उम्मीद है. ऐसा माना जा रहा है कि दुनिया के पहले ट्रिपल फोल्डेबल स्मार्टफोन की संभावित कीमत 29,000 युआन यानी करीब 3.35 लाख रुपये हो सकती है. 

ये भी पढ़ें-

अब बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, बस याद रखें ये सीक्रेट कोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp ओपन करते ही चल जाएगा पता कौन है ऑनलाइन, आ रहा यह धाकड़ फीचर
WhatsApp ओपन करते ही चल जाएगा पता कौन है ऑनलाइन, आ रहा यह धाकड़ फीचर
...तो इसलिए फोल्डेबल फोन पर इतना पैसा खर्च करते हैं लोग, सामने आ गया राज
...तो इसलिए फोल्डेबल फोन पर इतना पैसा खर्च करते हैं लोग, सामने आ गया राज
एआई के लिए नया कानून लाने की तैयारी में सरकार, डीपफेक समेत इन मामलों को करेगा कवर
एआई के लिए नया कानून लाने की तैयारी में सरकार, डीपफेक समेत इन मामलों को करेगा कवर
Instagram पर बिना हाथ लगाए कैसे देखें Reels? जानिए ये आसान तरीका
Instagram पर बिना हाथ लगाए कैसे देखें Reels? जानिए ये आसान तरीका

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget