एक्सप्लोरर

अब बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, बस याद रखें ये सीक्रेट कोड

UPI Payment: यूपीआई सर्विस की शुरूआत भारत में 2016 में हुई थी. हालही में NPCI की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने UPI पेमेंट के मामले में चीन और अमेरिका जैसे बड़े देशों को भी पछाड़ दिया है.

UPI Payment: आज के डिजिटल ज़माने में लोग अब ज्यादातर काम ऑनलाइन ही कर लेते हैं. शॉपिंग हो या फिर कुछ ऑर्डर करना हो आजकल सभी काम ऑनलाइन हो जाते हैं. वहीं यूपीआई पेमेंट सर्विस (UPI Payment Service) ने लोगों को पैसों के लेनदेन में भी काफी सरलता लाई है. अब लोग रिटेल शॉप से लेकर मॉल तक में ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं. यूपीआई सर्विस की शुरूआत भारत में 2016 में हुई थी. इसके बाद देश ने काफी तेजी से यूपीआई सर्विस में ग्रो किया है.

हालही में NPCI की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने UPI पेमेंट के मामले में चीन और अमेरिका जैसे बड़े देशों को भी पछाड़ दिया है. जानकारी के अनुसार, भारतीय यूपीआई चीन के Alipay और अमेरिका के PayPal से भी आगे निकल चुका है. बता दें कि वहीं यूपीआई पेमेंट को देश में बिना इंटरनेट के भी किया जा सकता है.

कैसे होगा बिना इंटरनेट पेमेंट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UPI पेमेंट वैसे तो इंटरनेट की मदद से किया जाता है. लेकिन कई बार यूजर्स यूपीआई पेमेंट करते समय खराब इंटरनेट से परेशान रहते हैं. इसी को देखते हुए NPCI ने कुछ दिनों पहले ही बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट करने की सुविधा शुरू की थी. ऐसे में अगर आप भी यूपीआई पेमेंट करना चाहते हैं वो भी बिना इंटरनेट के तो यह अब संभव है. बस आपको एक सीक्रेट कोड याद रखना है और साथ ही कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

याद रखें ये कोड

अब बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट करने के लिए आपको एक कोड याद रखना है. UPI पेमेंट सर्विस लेने के लिए सबसे पहले यह जरूरी है कि आपका आधार और मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक है. वहीं बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके पहले ही UPI ID क्रिएट की गई हो. यूपीआई आईडी बनने के बाद ही आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं.

  • बता दें कि ऑफलाइन UPI पेमेंट करने के लिए आपको एक सीक्रेट USSD Code '*99#' याद रखना होगा.
  • इसके बाद इस कोड को अपने फोन के डायल पैड पर टाइप करें और कॉलिंग वाला बटन दबा दें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपको Welcome to *99# का मैसेज आएगा. इस मैसेज के साथ Ok दिखाई देगा जिसको आपको टैप करना है.
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको कई ऑप्शन मिलेंगे जिसमें Send Money, Request Money, Check Balance, My Profile, Pending Request, Transactions और UPI PIN शामिल हैं.
  • अब अगर आपको पेमेंट भेजना है तो Send और पेमेंट रिसीव करना है तो Request Money वाले विकल्प को चुनना है.
  • इसके बाद आपको Mobile Number, UPI ID आदि विकल्प में मिलेंगे. इनमें से किसी एक का चुनाव करके आगे बढ़ें.
  • फिर आपको जिसे UPI पेमेंट करना है उसकी डिटेल्स दर्ज करनी होगी.
  • डिटेल्स भरने के बाद अगने पेज पर जाना है जहां पर आपको अपना UPI पिन दर्ज करना है.
  • इसी तरह से आप भी बिना इंटरनेट के ही ऑफलाइन तरीके से यूपीआई पेमेंट सर्विस का लाभ उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

AI नॉइज़ कैंसलेशन और 38 घंटों तक की बैटरी लाइफ के साथ रेडमी लाया नए TWS ईयरबड्स, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget