एक्सप्लोरर

लंबी चलेगी आपके स्मार्टफोन की बैटरी, इन 5 बातों का रखें ख्याल

आपके स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है और फोन चार्ज करने का वक्त नहीं मिलता, तो जानिए तुरंत बैटरी सेव करने के सिंपल तरीके.

आजकल हम ज्यादातर समय अपने फोन पर ही बिताते हैं. ऑफिस के काम से लेकर ग्रॉसरी ऑर्डर करने तक सारी चीजें हम अपने फोन से ही करते हैं. इतना ही नहीं फोन से हम सबसे ज्यादा एंटरटेन भी होते हैं. कभी कोई सीरीज या मूवी देखकर या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर. अगर किसी वजह से हमारा फोन बंद हो जाए तो बहुत परेशानी होने लगती है. कई बार हम अपने फोन का इतना ज्यादा इस्तेमाल करते हैं कि समय पर चार्ज करना ही भूल जाते हैं. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो आप इन 5 बातों को ध्यान में रखते हुए अपने फोन की बैटरी को सेव कर सकते हैं और आपके फोन की बैटरी ज्यादा देर तक चलेगी.

लाइव वॉलपेपर न लगाएं- अगर आपको अपने फोन की बैटरी ज्यादा देर तक चलानी है तो कभी भी लाइव वॉलपेपर का इस्तेमाल न करें. इससे आपके फोन का डिस्प्ले हायर फ्रिक्वेंसी पर अपडेट होता है और ज्यादा बैटरी खर्च होती है. ऐसे वॉलपेपर फोन के रिसोर्सेज को भी यूज करते हैं. इसलिए लाइव वॉलपेपर बंद रखने से आपके फोन की बैटरी काफी हद तक सेव होती है.

फोन की ब्राइटनेस कम रखें- अगर आप फोन में डिस्प्ले की ब्राइटनेस ज्यादा रखते हैं तो आपकी बैटरी जल्दी खर्च होगी. बाइट स्क्रीन अधिक बैटरी कन्ज्यूम करती है. आप चाहें तो हमेशा स्क्रीन की ब्राइटनेस कम कर सकते हैं या जब आपको लगे कि फोन में बैटरी कम होने लगी है और आपके पास चार्ज करने का ऑप्शन नहीं है ऐसी कंडीशन में ब्राइटनेस कम करने से फोन की बैटरी काफी बच जाती है.

ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले को बंद रखें- अगर आपके फोन में ये फीचर हमेशा ऑन रहता है तो इससे बैटरी की खपत काफी तेजी से होती है. इस फीचर से हम डेट, टाइम और बैटरी का क्विक लुक ले पाते हैं, लेकिन इसे हर वक्त ऑन रखने से बैटरी भी ज्यादा कंज्यूम होती है. ऐसे में इस फीचर को बंद या फिर पावर सेविंग में डाल दें.

लोकेशन और ब्लूटूथ बंद रखें- बहुत बार हमें पता नहीं होता और ऐसे कई ऐप या फंक्शन हमारे फोन में एक्टिव रहते हैं जो ज्यादा बैटरी कंज्यूम करते हैं. इससे फोन की बैटरी जल्दी खर्च हो जाती है. इसी कंडीशन से बचने के लिए आप अपने फोन में GPS और ब्लूटूथ को बंद रखें. इससे बैटरी काफी तेजी से खर्च होती है. आप सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही ब्लूटूथ और लोकेशन ऑन करें. आप फोन के क्विक ऐक्सेस पैनल से इसे कभी भी ऑन ऑफ कर सकते हैं.

बैकग्राउंड एप्स को बंद करें- अगर आपको फोन की बैटरी बचानी है और प्रोसेसर का यूदज कम करना है तो इसके लिए आपको बैकग्राउंड में चलने वाली ऐप्स को बंद करना होगा. ये ऐप्स फोन को प्रोसेसर को काम में लगाए रखते हैं. जिससे बैटरी खर्च होती है. बैटरी सेव करने के लिए आप बैकग्राउंड एप्स को बंद कर दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget