एक्सप्लोरर

पासवर्ड ही तो है कुछ भी रख लो...ये वाली गलती आप बिलकुल मत करना, ध्यान रखें ये 4 बात 

Strong password: पासवर्ड का स्ट्रांग होना इस डिजिटल युग में बेहद जरुरी है. अगर आप इसे सेट करने में लापरवाही बरते हैं तो आपके सालों की मेहनत कुछ ही सेकंड्स में वेस्ट हो सकती है.

हमारे माध्यम से आपने अब तक कई ऐसी खबरें पढ़ी होंगी जिसमें हमने बताया है की हैकर्स किस तरह कॉमन पासवर्ड को कुछ ही सेकंड्स में क्रैक कर लेते हैं. कई एजेंसियों की लिस्ट भी हमने शेयर की है जिसमें ग्लोबली यूज होने वाले कॉमन पासवर्ड के बारे में बताया गया है. आज हम आपको ये बताने वाले हैं कि अपने डिजिटल अकाउंट्स का पासवर्ड सेट करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. अगर आप लोगों की बात सुनकर,पासवर्ड ही तो है कुछ भी रख लो वाली स्टेटमेंट को फॉलो करते हैं तो आप हैकिंग का शिकार हो सकते हैं.  

जिसने बनाया ऐसा पासवर्ड हो रहेगा सेफ 

पासवर्ड की लेंथ: पासवर्ड को सुरक्षित बनाने का सबसे अच्छा तरीका है इसकी लंबाई बढ़ाएं. लम्बे पासवर्ड को क्रैक करना हैकर्स के लिए मुश्किल होता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक ‘मजबूत पासवर्ड कम से कम 12 कैरेक्टर्स का होना चाहिए. सचिन कैस्टेलिनो, चीफ स्ट्रैटेजी एण्ड ट्रांसफोर्मेशन ऑफिसर, इन-सोल्युशन्स ग्लोबल के अनुसार ‘मजबूत पासवर्ड कम से कम 12 कैरेक्टर्स का होना चाहिए, इसमें अपर केस, लोवर कैस लैटर्स, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर होने चाहिए।’ 

जैसे एक वीक और स्ट्रांग पासवर्ड में अंतर देखिए-  987456321/ @globalTech5018P

डेट ऑफ बर्थ या जगह का नाम जैसी निजी बातों को करें अवॉयड 

पासवर्ड बनाते समय अपनी निजी इनफार्मेशन जैसे कि डेट ऑफ बर्थ या जगह का नाम, एनीवर्सरी, बच्चों का नाम आदि न रखें. सोशल डोमेन में आपका जो डेटा भी है उससे जुड़ा पासवर्ड बिलकुल भी न रखें. हैकर्स की पहली नजर आपके डिजिटल डेटा पर ही होती है. सचिन कैस्टेलिनो कहते हैं ‘रैंडम कैरेक्टर्स का कॉम्बीनेशन लेकर पासवर्ड बनाएं, जो आपके व्यक्तिगत जीवन से ताल्लुक न रखता हो. साथ ही अपने पासवर्ड, मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग के पिन को कहीं पर लिख कर न रखें, इससे आपके अकाउंट की सुरक्षा में खतरा उत्पन्न हो जाता है. अगर किसी को वह कागज़ या फाइल मिल जाए तो वे आसानी से आपका अकाउन्ट एक्सेस कर सकते हैं. 

जितने अकाउंट उतने पासवर्ड वाली ट्रिक करें फॉलो 

कई अकाउंट्स के लिए एक ही पासवर्ड रखना आम है, लेकिन ये इस डिजिटल युग में खतरनाक साबित हो सकता है. सभी अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड बनाए ताकि अगर गलती से कभी आप हैकिंग का शिकार हो भी जाते हैं तो हैकर्स के पास आपकी इनफार्मेशन न जाए. 

हर 60 या 90 दिन में जरूर बदलें 

अपने पासवर्डस को हर 60 या 90 दिनों में जरूर बदलें ताकि इनके हैक होने की संभावना कम हो जाए. न सिर्फ पासवर्ड बल्कि अपने ऐप्स को भी रेगुलर्ली अपडेट करते रहें ताकि इनमें कोई खामी न आए. कैस्टेलिनो सुझाव देते हैं ‘हर तीन से छह महीने में अपने पासवर्ड को बदलने का रिमाइंडर सैट कर लें ताकि ये आपको याद रहे.

टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन 

टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन आपको पासवर्ड के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है. अपने सभी डिजिटल अकाउंट के लिए इस सर्विस को ऑन रखें ताकि सिक्योरिटी और मजबूत हो जाए. 

इस बात का भी रखें ध्यान 

सबसे मजबूत पासवर्ड पर भी फिशिंग अटैक हो सकता है. इसलिए अपने लॉगइन क्रेडेन्शियल्स एंटर करने से पहले हमेशा ईमेल और वेबसाइट की ऑथेन्टिसिटी को वैरिफाय कर लें. अगर आप इनसिक्योर वेबसाइट पर अपनी डिटेल्स डालते हैं तो आपके अकाउंट कॉम्प्रोमाइज हो सकते हैं. इसके अलावा अगर आप पासवर्ड सेफ रखने के लिए पासवर्ड मैनेजर ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो इन्हें भी पहले अच्छे से जांच लें. कहने का मतलब रीव्यू आदि सबकुछ देख लें.

यह भी पढ़ें:

ऑनलाइन आपके साथ हो गया है फ्रॉड तो ऐसे चंद मिनटों में फाइल कर सकते हैं कंप्लेंट, तरीका हर कोई जान लें

  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT Market Share: ChatGPT का दबदबा बरकरार, लेकिन बढ़ी टक्कर… Gemini और Claude तेजी से छीन रहे हैं यूजर्स
ChatGPT का दबदबा बरकरार, लेकिन बढ़ी टक्कर… Gemini और Claude तेजी से छीन रहे हैं यूजर्स
iPhone यूजर्स को भी मिलेगी Android वाली मौज! iOS 27 में आएंगे ये धांसू फीचर्स
iPhone यूजर्स को भी मिलेगी Android वाली मौज! iOS 27 में आएंगे ये धांसू फीचर्स
नए आईफोन देंगे जेब को झटका? ऐप्पल सीईओ टिम कुक ने दी यह वॉर्निंग
नए आईफोन देंगे जेब को झटका? ऐप्पल सीईओ टिम कुक ने दी यह वॉर्निंग
हर दिन Wi-Fi Router रीस्टार्ट करना सही है या गलत? ये नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
हर दिन Wi-Fi Router रीस्टार्ट करना सही है या गलत? ये नियम जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'ऑपरेशन भरत तिवारी' का बवाल ! | Bihar Encounter
Maharashtra Politics | Shiv Sena UBT Split: Congress के नाम पर Uddhav Thackeray से 'विद्रोह'
Iran US War | Trump | Mojtaba Khamenei | Janhit: महायुद्ध का चैंपियन कैसे बना ईरान? | Hormuz
Shiv Sena Split: उद्धव की 'सेना' के बागी सैनिक! | Maharashtra Shiv Sena UBT Crisis | Uddhav | Shinde
Maharashtra Politics |Shiv Sena UBT Split: Uddhav Thackeray के 6 सांसद बागी, कैसे बचेगी पार्टी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीरियों के प्रदर्शन से घबराए मुनीर और शरीफ, पाकिस्तानी सरकार ने 150 लोगों को घोषित किया आतंकी
कश्मीरियों के प्रदर्शन से घबराए मुनीर और शरीफ, पाकिस्तानी सरकार ने 150 लोगों को घोषित किया आतंकी
Delhi Weather: दिल्ली का पारा पहुंच सकता है 42 डिग्री, बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
दिल्ली का पारा पहुंच सकता है 42 डिग्री, बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
G7 Summit: 'प्रिय मित्र नरेंद्र...', हिंदी में बोले मैक्रों, PM मोदी की शान में गढ़े कसीदे, बताया कब आएंगे भारत
'प्रिय मित्र नरेंद्र...', हिंदी में बोले मैक्रों, PM मोदी की शान में गढ़े कसीदे, बताया कब आएंगे भारत
ICC Women's T20 World Cup 2026: मंधाना के पास मिताली राज को पछाड़ने का सुनहरा मौका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बस इतने रन बनाते ही रच देंगी इतिहास
मंधाना के पास मिताली राज को पछाड़ने का सुनहरा मौका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बस इतने रन बनाते ही रच देंगी इतिहास
बंपर ओपनिंग करेगी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2'? एडवांस बुकिंग में ही कर डाली तगड़ी कमाई, जानें- कलेक्शन
बंपर ओपनिंग करेगी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2'? एडवांस बुकिंग में ही कर डाली तगड़ी कमाई
UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी, आज प्रयागराज-वाराणसी समेत 26 जिलों में लू का अलर्ट, IMD की चेतावनी
यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी, आज प्रयागराज-वाराणसी समेत 26 जिलों में लू का अलर्ट, IMD की चेतावनी
Kerala Temple: केरल की इस जमीन का टैक्स भरते हैं महाभारत के दुर्योधन, जानें क्या है इसके पीछे का सच?
केरल की इस जमीन का टैक्स भरते हैं महाभारत के दुर्योधन, जानें क्या है इसके पीछे का सच?
iPhone यूजर्स को भी मिलेगी Android वाली मौज! iOS 27 में आएंगे ये धांसू फीचर्स
iPhone यूजर्स को भी मिलेगी Android वाली मौज! iOS 27 में आएंगे ये धांसू फीचर्स
Embed widget