एक्सप्लोरर

Facebook या Instagram में लॉग-इन नहीं कर पा रहे हैं? आजमाएं ये ट्रिक्स

Facebook Instagram Server Down: 5 मार्च, 2024 की रात को अचानक फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन हो गया. लोगों के अकाउंट्स अपने-आप लॉग आउट होने लगे. आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसे में क्या करना चाहिए.

Facebook and Instagram: बीते मंगलवार की रात को अचानक सोशल मीडिया के दिग्गज प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स के सर्वर डाउन हो गए. दुनियाभर के बहुत सारे यूज़र्स ने जानकारी दी कि उनके अकाउंट्स अपने-आप लॉग आउट होने लगे. इस ग्लोबल आउटेज की वजह से भारत समेत दुनियाभर के लाखों-करोड़ों यूज़र्स प्रभावित हुए. इन तीनों प्लेटफॉर्म्स की पेरेंट कंपनी एक ही है, जिसका नाम मेटा (Meta) है और उनके सीईओ का नाम मार्क जुकरबर्ग है.

फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन

मेटा ने इस ग्लोबल आउटेज पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से ऐसी परेशानी हुई है. हालांकि, कुछ देर के बाद काफी सारे लोगों की समस्या खत्म हो गई और फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स तीनों ठीक से काम करने लगे, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स का कहना है कि उन्हें अभी भी इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है. अगर आपको भी इन ऐप्स को यूज़ करने में परेशानी हो रही है, तो आप नीचे दिए गए कुछ टिप्स को आज़मा सकते हैं.

स्मार्टफोन वाले यूज़र्स के लिए

  • अगर आप स्मार्टफोन में इन ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, और लॉग-इन करने में दिक्कत हो रही है तो आप अपने ऐप को अनइंस्टॉल करके दोबारा से डाउनलोड करें और फिर से अपने फोन में इंस्टॉल करें.
  • उसके बाद अपने प्रोफाइल में लॉग-इन करने की कोशिश करें. लॉग-इन प्रक्रिया को ध्यान से फॉलो करें और इस बात का पूरा ख्याल रखें कि आपके स्मार्टफोन में इंटरनेट की फुल कनेक्टिविटी उपलब्ध हो.
  • इसके अलावा अगर आप स्मार्टफोन में इन ऐप्स को लॉग-इन नहीं कर पा रहे हैं, तो आप पहले वेब ब्राउजर में इन ऐप्स को लॉग-इन कर लें और उसके बाद दोबारा से ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें. इससे आपको स्मार्टफोन में लॉग-इन करने में मदद मिल सकती है.

वेब यूज़र्स वालों के लिए

  • अगर आप फेसबुक या इंस्टाग्राम को वेब ब्राउजर में लॉग-इन करना चाह रहे हैं, और वो नहीं हो पा रहा तो, सबसे पहले आप अपने उस ब्राउज़र को रिफ्रेश करें और फिर लॉग-इन करने का प्रयास करें.
  • अगर उसके बाद भी लॉग-इन नहीं कर पा रहे हैं तो वेब ब्राउज़र की सेटिंग्स में जाकर Cache फाइल्स को क्लियर करें. इतना करने के बाद एक फ्रेश ब्राउज़र में दोबारा से फेसबुक या इंस्टाग्राम में लॉग-इन करने की कोशिश करें.

इस बात का रखें खास ख्याल

फेसबुक और इंस्टाग्राम में कई बार ऐसा होता है कि यूज़र्स स्क्रीन पर फॉलो करने के लिए दी जा रही गाइडलाइंस को स्किप करके लॉग-इन करने की कोशिश करते हैं. ऐसे में यूज़र्स का अकाउंट लॉक भी हो सकता है. ऐसी परिस्थिति में आप हेल्प सेंटर में जाकर मदद ले सकते हैं, और अपने अकाउंट को अनलॉक करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Nothing Phone  2a हुआ लॉन्च, जानें कितनी कीमत में मिलेगा आर-पार दिखने वाला ट्रांसपेरेंट फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Solar से चलानी है Washing Machine? जानें कितने पैनल होंगे जरूरी
Solar से चलानी है Washing Machine? जानें कितने पैनल होंगे जरूरी
किन हैचबैक कारों को मिली है 5 स्टार रेटिंग, चौंका देंगे यह नाम
किन हैचबैक कारों को मिली है 5 स्टार रेटिंग, चौंका देंगे यह नाम
iOS 18 अपडेट को लेकर Apple पर बढ़ी मुश्किलें, iPhone रिपेयर के खर्च पर CCPA की जांच
iOS 18 अपडेट को लेकर Apple पर बढ़ी मुश्किलें, iPhone रिपेयर के खर्च पर CCPA की जांच
क्या होता है Bluetooth LE? जानें नॉर्मल वाले से कैसे है अलग
क्या होता है Bluetooth LE? जानें नॉर्मल वाले से कैसे है अलग

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी चुनाव से पहले ‘फूफा’ पर सियासी तंज, किसकी रणनीति पड़ेगी भारी? | UP Election
UPI Payment Update: नए नियम से 2000 से ऊपर पेमेंट पर लगेगा चार्ज? | Breaking | UPI New Rules
KBC 18: Amitabh Bachchan ने Jaya Bachchan के साथ Time पर पहुंचने का Secret बताया
Bigg Boss 20: Mary Kom के बयान पर विवाद, Team ने Clarification के साथ मांगी माफी
Yaadein: 🤗Dev और Srishti की जिंदगी में लौटीं बहारें! गांव में मिली जिंदगी की नई खुशी। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागांव उपचुनाव: AIUDF ने उतारा प्रत्याशी, अपने इस सबसे बड़े मुस्लिम नेता को दिया टिकट
नागांव उपचुनाव: AIUDF ने उतारा प्रत्याशी, अपने इस सबसे बड़े मुस्लिम नेता को दिया टिकट
CBI करेगी गुलजार सिंह सुसाइड केस की जांच? कल हाई कोर्ट में सुनवाई
CBI करेगी गुलजार सिंह सुसाइड केस की जांच? कल हाई कोर्ट में सुनवाई
अफगानिस्तान का लोवेस्ट स्कोर, भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में बना शर्मनाक रिकॉर्ड
अफगानिस्तान का लोवेस्ट स्कोर, भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में बना शर्मनाक रिकॉर्ड
'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में, चेक करें लिस्ट
राजपाल यादव पर SC की अहम टिप्पणी, 'आपका आचरण विश्वसनीय नहीं रहा, फिर भी...'
राजपाल यादव पर SC की अहम टिप्पणी, 'आपका आचरण विश्वसनीय नहीं रहा, फिर भी...'
Ganesh Visarjan 2026: 14 को स्थापना के बाद 16 सितंबर को तीसरे दिन का विसर्जन कैसे?
Ganesh Visarjan 2026: 14 को स्थापना के बाद 16 सितंबर को तीसरे दिन का विसर्जन कैसे?
तैयार रहें... कर्नाटक में हो सकता है पानी और बिजली का संकट, CM शिवकुमार ने चेतायाा
तैयार रहें... कर्नाटक में हो सकता है पानी और बिजली का संकट, CM शिवकुमार ने चेतायाा
दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल, रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला
दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल, रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला
Embed widget