एक्सप्लोरर

जेब में रखे फोन को कैसे पता चलता है कि आप कितने किलोमीटर चले? ऐसे काउंट होते हैं स्टेप्स

सुबह, दोपहर या शाम, आपका फोन नोटिफिकेशन भेजकर बताता है कि आप कितने किलोमीटर पैदल चल चुके हैं और टारगेट पूरा करने के लिए कितना और चलना होगा, लेकिन यह होता कैसे है? आइए, जानते हैं.

आजकल स्मार्टफोन में अन्य चीजों के साथ हेल्थ से जुड़े कई फीचर्स आने लगे हैं. इनमें से एक फीचर स्टेप काउंट का है. यह यूजर के हर कदम पर नजर रखता है और हर वॉक के बाद बता देगा कि यूजर कितने कदम पैदल चला है. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठ सकता है कि फोन को आखिर कैसे पता चलता है कि दिनभर में कोई कितने किलोमीटर पैदल चला या भागा है. अगर आपके मन में भी ऐसा सवाल है तो आइए आज इसका जवाब जान लेते हैं.

स्टेप्स कैसे काउंट करता है फोन?

स्टेप्स का काउंटिंग के लिए फोन में लगे सेंसर काम करते हैं. अगर कोई यूजर एक कदम भी चलता है तो इन सेंसर को पता चल जाता है. सेंसर और उसके बाद एल्गोरिद्म की मदद से फोन यह बता पाते हैं कि आप एक दिन में कितना पैदल चले हैं. इसके लिए एक्सलेरोमीटर और गायरोस्कोप की अहम भूमिका रहती है.

एक्सलेरोमीटर 

यह डिवाइस एक्सलरेशन या किसी ऑब्जेक्ट की वेलोसिटी में आए चेंज की रेट को मापता है. जैसे ही आप चलते हैं, आपके कदम उठते और रुकते हैं. कदम उठने पर आगे की तरफ एक्सलरेशन होता है और पैर रखते ही यह रुक जाता है. फोन में लगा एक्सलेरोमीटर इसी चक्र को मापता है. जैसे ही आप कदम उठाकर रखते हैं, यह चक्र पूरा हो जाता है और एक्सलेरोमीटर इससे नोट कर लेता है.

गायरोस्कोप

यह डिवाइस फोन के ऑरिएंटेशन और रोटेशन पर नजर रखता है. इसी की वजह से फोन को घूमाने पर उसकी स्क्रीन भी घूम जाती है. यही सेंसर स्टेप काउंट करने में भी मदद करता है. जैसे ही कोई यूजर पैदल चलता है, यह हर कदम के साथ उसकी रोटेशन को कैप्चर करता है. यह सेंसर एक्सलेरोमीटर के जुटाए डेटा को कॉन्टेक्स्ट देता है. यही कारण है कि कार या बाइक पर बैठे हुए फोन आपके डिस्टेंस को कैप्चर नहीं करता. 

एल्गोरिद्म

गायरोस्कोप और एक्सलेरोमीटर दिनभर में काफी डेटा जमा करते हैं. यूजर को दिखाने से पहले इसे प्रोसेस करना जरूरी हो जाता है. डेटा प्रोसेसिंग का काम एल्गोरिद्म का रहता है. यह फोन के सॉफ्टवेयर से डेटा लेता है, इसमें से उन मूवमेंट को हटा देता है, जो पैदल चलने या रनिंग से जुड़ा नहीं है और सटीक स्टेप काउंट यूजर के सामने रखता है.

ये भी पढ़ें-

इस ड्रोन का निशाना नहीं चूकेगा, एक साथ कर सकेगा कई काम, यहां हो रहा तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget